Parliament Budget Session LIVE: '20-25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर में घुसे, गालियां दीं', रिजिजू का बयान

12:31 PM, 11-Feb-2026 भाजपा सांसद शशांक मणि ने कांग्रेस को घेरा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा, “ओम बिरला ने अपनी कर्तव्य को जिम्मेदारी से निभाई है, और विपक्ष ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। वे उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नोटिस लाए हैं। स्पीकर के साथ इस बर्ताव के लिए विपक्ष को माफी मांगनी चाहिए।” लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा, “ओम बिरला ने अपनी कर्तव्य को जिम्मेदारी से निभाई है, और विपक्ष ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। वे उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नोटिस लाए हैं। स्पीकर के साथ इस बर्ताव के लिए विपक्ष को माफी मांगनी चाहिए।” 12:21 PM, 11-Feb-2026 विपक्ष पर बरसे किरेन रिजिजू केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “कम से कम 20-25 कांग्रेस MP लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस गए और उन्हें गालियां दीं। मैं भी वहीं था। स्पीकर बहुत नरम इंसान हैं, नहीं तो सख्त कार्रवाई होती। प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर कांग्रेस नेता भी अंदर मौजूद थे, और वे उन्हें लड़ने के लिए उकसा रहे थे।” #WATCH दिल्ली: केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “… कम से कम 20-25 कांग्रेस MP लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस गए और उन्हें गालियां दीं। मैं भी वहीं था। स्पीकर बहुत नरम इंसान हैं, नहीं तो सख्त कार्रवाई होती। प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर… pic.twitter.com/7UPix6Jr4d — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026 केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “कम से कम 20-25 कांग्रेस MP लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस गए और उन्हें गालियां दीं। मैं भी वहीं था। स्पीकर बहुत नरम इंसान हैं, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी बजट: चुनाव से पहले आखिरी दांव, निवेश-रोजगार पर फोकस; वोटर, विकास व विश्वास तीनों को साधेगी डबल इंजन सरकार

1 of 6 UP Budget 2026 - फोटो : अमर उजाला Link Copied वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पेश होने वाला यह आखिरी पूर्ण बजट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। बजट का केंद्र क्षेत्रीय विकास होगा। खास तौर पर पूर्वांचल और बुंदेलखंड के क्षेत्रीय असंतुलन को खत्म करने के लिए सरकार बड़ी सौगात दे सकती है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड विकास निधि के लिए लगभग 1900 करोड़ रुपये आवंटित हो सकते हैं, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 700 करोड़ रुपये ज्यादा है। इससे दोनों क्षेत्रों के 37 पिछड़े जिलों में तेज विकास होगा। उत्तर प्रदेश सरकार आज अपना बजट पेश करने जा रही है। चुनावी वर्ष से ठीक पहले का यह बजट काफी अहम माना जा रहा है। इसमें योगी सरकार डबल इंजन की पूरी ताकत दिखाएगी। पिछड़े जिलों पर फोकस रहेगा। इसमें हर वर्ग को साधने की तैयारी है। ताकि, वोट से पहले ‘सबका साथ और सबका विकास’ का एजेंडा साफ दिखे। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव रखने वाला यह ऐतिहासिक बजट आज सदन में पेश किया जाएगा। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्तमंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala मिल सकता है मोटा पैकेज बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को सरकार मोटा पैकेज दे सकती है। बीडा के लिए 56 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। अभी 23 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन का अधिग्रहण शेष है। इस मद में बजट में प्रावधान किया जा सकता है। 3 of 6 यूपी सरकार का बजट। - फोटो : अमर उजाला। नए एक्सप्रेस वे के लिए 1000 करोड़ से ज्यादा की व्यवस्था हो सकती है। लखनऊ-आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेस को जोड़ने के लिए धनराशि दी जा सकती है। जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस वे से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 69 अंक चढ़ा, निफ्टी 25900 के पार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं (यह खबर अपडेट की जा रही है) (यह खबर अपडेट की जा रही है) हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 68.97 अंक या 0.08 प्रतिशत चढ़कर 84,342.89 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 40.40 अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 25,975.55 अंक पर आ गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 1 min · National Desk

टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन: अभिषेक शर्मा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच में खेलने पर सस्पेंस

टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन: अभिषेक शर्मा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच में खेलने पर सस्पेंस और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय टीम के फ्लेम्बॉयंट ओपनर अभिषेक शर्मा पेट की समस्या के चलते दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने पिछले दो दिनों से अस्पताल में रहकर इलाज कराया है। टीम प्रबंधन ने बताया कि पेट की समस्या के कारण उनके टेस्ट किए जा रहे हैं और अभी तक यह साफ नहीं है कि उन्हें आज यानी बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल पाएगी या नहीं। नामीबिया मैच पर असर अभिषेक शर्मा की फिटनेस को देखते हुए भारत बनाम नामीबिया मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस है। यह मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘मैच के लिए उनकी उपलब्धता अभी स्पष्ट नहीं है।’ टीम को उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर मैदान पर वापसी करेंगे। नामीबिया के खिलाफ अभिषेक की जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। वहीं, ईशान किशन दूसरे ओपनर हो सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की उम्मीद! टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ यह आश्वस्त हैं कि शर्मा 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। उनका स्वास्थ्य और रिकवरी इस समय मुख्य प्राथमिकता है। गंभीर के घर डिनर पर गए थे सूत्रों के मुताबिक, 25 वर्षीय अभिषेक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran Row: अमेरिका ने कहा- ईरान से दूर रखें जहाज, खामनेई ने धमकाया; शत्रु को हताश करने की ईरानी अपील

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका-ईरान में हुई परोक्ष वार्ता के बाद भी तनाव जारी है। ट्रंप प्रशासन ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले अमेरिकी-ध्वज वाले व्यावसायिक जहाजों को निर्देश दिए हैं कि वे ईरान के क्षेत्रीय पानी से दूर रहें क्योंकि अभी दोनों देशों में तनाव बना हुआ है। उधर, इस्लामी क्रांति की सालगिरह दिवस से एक दिन पूर्व क्रांति के नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने एकता और पक्के इरादे दिखाकर शत्रुओं को हताश करने की अपील देशवासियों से की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह आज, यूपी के बजट में किसे तोहफा; फ्रांस में यौन शोषण का सबसे भयावह मामला

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं शब्दों की महान परंपरा के सतत सम्मान और श्रेष्ठतम सृजन को रेखांकित करते हुए इस बार शब्द सम्मान का सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ हिंदी में ममता कालिया और मणिपुरी में अरमबम ओंगबी मेमचौबी को दिया जा रहा है।यूपी सरकार आज चुनावी साल का बजट पेश करने जा रही है, जिसका आकार करीब 9 से 9.5 लाख करोड़ रुपये रह सकता है। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, रोजगार, कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन बढ़ोतरी और नए स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने पर जोर रहने के संकेत हैं। दिल्ली में सड़क हादसों पर सख्ती करते हुए आदेश दिया गया है कि गड्ढों या खुदाई से मौत होने पर सीधे जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई होगी। राजधानी में नाबालिगों द्वारा दुष्कर्म के मामलों में 121 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी चिंता का विषय बनी है। हरियाणा के हत्या मामले में वांछित सोमबीर मोटा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्रांस में 79 वर्षीय व्यक्ति पर 55 साल में 89 नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगा है और अभियोजकों ने नाम सार्वजनिक किया है। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अमेरिका ने अपने जहाजों को ईरानी जलक्षेत्र से दूर रहने को कहा है, जबकि ईरान के सर्वोच्च नेता ने विरोधियों को जवाब देने की अपील की है। एपस्टीन मामले में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लट्निक ने सजा के बाद भी मुलाकात मान ली, जिससे विवाद बढ़ा है। अमेरिका ने कहा कि भारत रूस से ऊर्जा खरीद घटा रहा है। खेल में टी20 मैच से पहले अभिषेक शर्मा बीमार बताए गए, जबकि बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ की कमाई जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

US: स्टोनवॉल स्मारक से हटाया गया इंद्रधनुषी झंडा, ट्रंप प्रशासन के फैसले पर एलजीबीटीक्यू+ समुदाय नाराज

अमेरिका में एलजीबीटीक्यू+ इतिहास से जुड़े सबसे अहम राष्ट्रीय स्मारक स्टोनवॉल नेशनल मॉन्यूमेंट पर इंद्रधनुषी झंडा हटाए जाने के फैसले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के तहत नेशनल पार्क सर्विस ने स्मारक परिसर से इंद्रधनुषी झंडा उतार दिया है। इस कदम को लेकर अधिकार कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है और इसे प्रतीकात्मक हमला बताया है। न्यूयॉर्क के मैनहैटन स्थित ग्रीनविच विलेज इलाके में बने इस स्मारक परिसर में लगे झंडे को हाल के दिनों में चुपचाप हटा दिया गया। यह स्थल उस स्टोनवॉल इन बार के सामने है, जहां पुलिस छापे के खिलाफ विरोध ने आधुनिक एलजीबीटीक्यू+ अधिकार आंदोलन को नई दिशा दी थी। इंद्रधनुषी झंडा एलजीबीटीक्यू+ अधिकारों का वैश्विक प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे हटाना केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि सामाजिक संदेश वाला कदम माना जा रहा है।नेशनल पार्क सर्विस ने कहा कि वह हालिया दिशा-निर्देशों के अनुसार काम कर रही है। नए निर्देश पुराने झंडा नियमों को स्पष्ट करते हैं और सभी पार्क स्थलों पर एक समान नीति लागू करते हैं। 21 जनवरी के एक मेमो के अनुसार अब एजेंसी मुख्य रूप से केवल अमेरिका का राष्ट्रीय झंडा, डिपार्टमेंट ऑफ इंटीरियर का झंडा और पीओडब्ल्यू/एमआईए झंडा ही फहराएगी। इसी नीति के तहत इंद्रधनुषी झंडा हटाया गया है।एलजीबीटीक्यू+ अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को सख्त शब्दों में खारिज किया है। एक्टिविस्ट ऐन नॉर्थरोप ने कहा कि यह समुदाय के लिए अपमानजनक कदम है। उनका कहना है कि सरकार इस फैसले को नियमों के नाम पर सही ठहराने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह सीधे पहचान और सम्मान से जुड़ा मामला है। फैसले के विरोध में प्रदर्शन और रैली की भी तैयारी की ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

आज यूपी का बजट: चुनावी साल में हो सकती है तोहफों की बारिश, बढ़ सकती है इनकी पेंशन; खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉलेज

प्रदेश सरकार के बुधवार को पेश होने वाले बजट में चुनाव की झलक दिखाई देगी। करीब 9 से 9.5 लाख करोड़ के बजट में निवेश, रोजगार, बुनियादी विकास और कल्याणकारी योजनाओं की मद में सबसे अधिक धनराशि का आवंटन होगा। बजट का एक चौथाई हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर की मद में होगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पेश होने वाला यह आखिरी पूर्ण बजट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। बजट का केंद्र क्षेत्रीय विकास होगा। खास तौर पर पूर्वांचल और बुंदेलखंड के क्षेत्रीय असंतुलन को खत्म करने के लिए सरकार बड़ी सौगात दे सकती है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड विकास निधि के लिए लगभग 1900 करोड़ रुपये आवंटित हो सकते हैं, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 700 करोड़ रुपये ज्यादा है। इससे दोनों क्षेत्रों के 37 पिछड़े जिलों में तेज विकास होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 1 min · National Desk

France: 55 साल में 89 नाबालिगों से यौन शोषण, फ्रांस में आरोपी का नाम सार्वजनिक; ऐसे खुली दरिंदगी की कहानी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं फ्रांस में एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। एक 79 वर्षीय व्यक्ति पर आरोप है कि उसने 55 वर्षों के दौरान 89 नाबालिग लड़कों के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण किया। इस मामले में फ्रांस के अभियोजकों ने अब आरोपी का नाम सार्वजनिक कर दिया है ताकि और पीड़ित सामने आ सकें। ग्रेनोबल के अभियोजक एटियेन मैन्टॉक्स ने बताया कि आरोपी का नाम जैक्स लेवेगल है। उसे फरवरी 2024 में नाबालिगों के साथ गंभीर यौन अपराधों के आरोप में औपचारिक जांच के दायरे में लिया गया था और अप्रैल 2025 से वह न्यायिक हिरासत में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 1 min · National Desk

जनकपुरी के बाद रोहिणी में हादसा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, बिहार का रहने वाला था बिरजू

छह फुट गहरा था नाला करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने नाले से युवक के शव को निकाल लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला करीब छह फुट गहरा है। कुछ माह पहले ही डीडीए ने नाले का निर्माण करवाया है। लोगों ने बताया कि इस नाले पर कई जगहों पर स्लैब रखे हुए हैं तो कई जगहों पर स्लैब गायब हैं। लोगों ने बताया कि नाले पर स्लैब होता तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस ने बिरजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोहिणी जिला के अतरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि बेगमपुर थाना पुलिस को दोपहर 2.36 में युवक के लापता होने की जानकारी मिली। मजदूरों ने बताया कि वह रात में शराब का सेवन किया था। शाम करीब 7.30 बजे बिरजू गायब हो गया। सूरज ने बताया कि उसने रात में किसी को नहीं बताया क्योंकि वह नशे में था और दोपहर में होश में आते ही उसने इसकी जानकारी दी। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 1 min · National Desk