अमर उजाला शब्द सम्मान 2025: ममता कालिया और मेमचौबी 'आकाशदीप' से सम्मानित; उस्ताद शुजात हुसैन खान ने बांधा समां

अमर उजाला शब्द सम्मान 2025: ममता कालिया और मेमचौबी ‘आकाशदीप’ से सम्मानित; उस्ताद शुजात हुसैन खान ने बांधा समां अमर उजाला शब्द सम्मान 2025 का आयोजन नई दिल्ली के 15 जनपथ स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में प्रख्यात सितार वादक उस्ताद शुजात हुसैन खान के आतिथ्य में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में उस्ताद शुजात हुसैन खान ने अमर उजाला शब्द सम्मान के विजेताओं को अलंकृत किया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुई उसके बाद मंच पर मुख्य अतिथि और जूरी का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया। अमर उजाला समूह के समूह सलाहकार यशवंत व्यास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, रूहों को जोड़ने और शाम को हल्का मूड देने के लिए आपका स्वागत है। अमर उजाला शब्द सम्मान की यह सातवीं कड़ी है। सूरज का सातवां घोड़ा। कई बार ऐसा लगता है कि हम लोग, हर आदमी सूरज की किरण को कहीं अपने तरीके से चुराकर अपने भीतर के एक तहखाने में रख लेता है और जब भी उसे एक उष्मा की जरूरत होती है, वह उसी किरण को उठाता है, उससे फिर अपनी जिंदगी को उर्जावान बनाता है। इसके बाद अमर उजाला शब्द सम्मान के सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ से हिंदी की प्रख्यात लेखिका ममता कालियाऔर मणिपुरी की विख्यात रचनाकार अरमबम ओंगबी मेमचौबी को सम्मानित किया गया। अमर उजाला शब्द सम्मान 2025 अलंकरण की अन्य श्रेणियों में- ‘छाप’ (कविता) के लिए सविता सिंह को उनके कविता संग्रह ‘वासना एक नदी का नाम है’ के लिए सम्मानित किया गया। ‘छाप’ (कथेतर) सम्मान नाइश हसन को उनकी कृति ‘मुताह’ के लिए पुरस्कृत किया गया। ‘छाप’ (कथा) के लिए शहादत को उनके संग्रह ‘कर्फ्यू की रात’ के लिए यह सम्मान दिया गया। मनीष यादव को उनकी पहली किताब ‘सुधारगृह की मालकिनें’ के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

Naravane Book Controversy: नोटिस के बाद पेंगुइन रैंडम हाउस के दफ्तर पहुंची दिल्ली पुलिस, ढाई घंटे तक की जांच

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल (विशेष प्रकोष्ठ) ने ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ को नोटिस जारी कर पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक को सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख की पुस्तक को लेकर दर्ज मामले में और सीक्रेट एक्ट व कॉपी राइट की धाराएं भी जोड़ी हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस की एक टीम बुधवार को गुरुग्राम में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के ऑफिस में पहुंची और करीब ढाई घंटे तक जांच पड़ताल की। टीम वहां से कुछ कागजात भी अपने साथ लाई है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह नोटिस ऐसे समय में जारी किया गया, जब पुस्तक की स्थिति और अनधिकृत संस्करणों के कथित अवैध प्रसार के विरोध में दावे किए जा रहे हैं, जिससे प्रकाशक, पूर्व सेना प्रमुख और वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियां एक व्यापक सार्वजनिक विवाद में शामिल हो गई हैं। पुलिस के अनुसार विशेष प्रकोष्ठ ने नोटिस के माध्यम से प्रकाशक से औपचारिक रूप से संपर्क कर कई सवाल पूछे हैं और उनके विस्तृत जवाब मांगे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 1 min · National Desk

हड़ताल: क्या कल बैकों में ठप रहेगा कामकाज? एसबीआई और दूसरे बैंकों ने ग्राहकों को क्या सलाह दी, जानिए सबकुछ

12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल और भारत बंद के आह्वान के बीच ग्राहकों के मन में बैंकों की शाखाओं के खुलने या न खुलने के बारे में संशय बना हुआ है। प्रमुख बैंक कर्मचारी यूनियनों ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (सीटीयू) के साथ मिलकर इस हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। हड़ताल पर असमंजस को दूर करते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई सहित अन्य प्रमुख बैंकों ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि गुरुवार को बैंकिंग सेवाओं पर इसका आंशिक असर दिख सकता है। ग्राहकों की चिंताओं को संबोधित करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) और यूको बैंक ने आधिकारिक बयान जारी किए हैं। एसबीआई ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा है कि बैंक ने अपनी शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की है, लेकिन हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। इसी तरह, बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी साफ कर दिया है कि वे सुचारू संचालन के लिए कदम उठा रहे हैं, लेकिन अगर हड़ताल प्रभावी होती है, तो शाखाओं और कार्यालयों का कामकाज बाधित हो सकता है। यूको बैंक ने भी लगभग यही रुख अपनाते हुए सेवाओं में व्यवधान की आशंका जाहिर की है।गुरुवार को हो रहे देशव्यापी हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) जैसे प्रमुख संगठनों ने किया है। ये संगठन प्रस्तावित लेबर कोड (श्रम संहिताओं) का विरोध कर रहे हैं, जिन्हें वे श्रमिकों के खिलाफ और ट्रेड यूनियनों के पंजीकरण के लिए कड़ी शर्तों वाला मानते हैं। इसके अलावा, बैंक यूनियनें लंबे समय स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले साहिबजादा फरहान का बड़बोलापन, हाई-प्रेशर मैच को बताया 'सामान्य' मुकाबला

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। हमेशा की तरह इस मैच पर भी सभी की निगाहें होंगी। इससे पहले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अपना बड़बोलापन दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ मुकाबले में उनकी टीम सामान्य मैचों की तरह ही खेलेगी। उनकी टीम पर कोई दबाव नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 1 min · National Desk

अहमदाबाद एअर इंडिया हादसा: सुप्रीम कोर्ट ने AAIB से तीन सप्ताह में रिपोर्ट मांगी, सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी जांच

सुप्रीम कोर्ट ने एअर इंडिया- अहमदाबाद क्रैश मामले में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा की जा रही जांच की रिपोर्ट तीन सप्ताह के भीतर पेश करने का आदेश दिया है। इस दुर्घटना में 12 जून 2025 को कुल 260 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 241 यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल थे। कोर्ट की बेंच, जिसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने की, ने एएआईबी द्वारा अब तक अपनाए गए प्रक्रियात्मक प्रोटोकॉल की भी रिपोर्ट मांगी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जांच की जा रही है। साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख और जांच की प्रगति की रिपोर्ट भी मांगी।सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि एएआईबी जांच अपने अंतिम चरण में है और कुछ हिस्सों की जांच विदेशी देशों में की जानी है और संभावना है कि यह तीन सप्ताह में पूरी हो जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट को सीलबंद कवर में कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा, जिसमें अब तक अपनाई गई प्रक्रियाओं का अफिडेविट भी शामिल होगा। यह आदेश सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन द्वारा दायर याचिका पर दिया गया, जिसमें इस दुखद विमान हादसे की कोर्ट-निगरानी में जांच की मांग की गई थी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता और जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया।सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब एएआईबी को अपनी जांच प्रक्रिया को गति देने और पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तीन सप्ताह का समय मिला है। यह रिपोर्ट न केवल मृतकों के परिजनों के लिए बल्कि देश में हवाई सुरक्षा और विमान संचालन मानकों की समीक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।पीठ ने सुझाव दिया कि एएआईबी की जांच रिपोर्ट सील कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में कल चुनाव: कब तक आएंगे नतीजे, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के बीच क्या हैं सुरक्षा इंतजाम

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आइये जानते हैं कि बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव के लिए क्या समय निर्धारित किया गया है? इसमें कितनी पार्टियां मैदान में हैं और कितने उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं? कौन-कौन इस चुनाव में वोट डाल सकता है? बीते दिनों में धार्मिक और राजनीतिक हिंसा के क्या आंकड़े सामने आए हैं? अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के बीच सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं? बांग्लादेश में इस चुनाव के लिए क्या मुद्दे हैं? आइये जानते हैं… बांग्लादेश में कल (12 फरवरी) को आम चुनाव का आयोजन किया जाना है। इन चुनावों पर भारत से लेकर अमेरिका और चीन से लेकर पाकिस्तान तक की नजर बनी हुई है। खासकर बांग्लादेश में लगातार बदलती स्थिति को देखते हुए। दरअसल, भारत के इस पड़ोसी मुल्क में प्रधानमंत्री शेख हसीना के हटने के बाद से धार्मिक हिंसा में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसे लेकर कई संगठनों ने आंकड़े भी जारी किए हैं। दूसरी तरफ इन चुनावों की विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इन चुनाव में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने सबसे बड़ी पार्टी- आवामी लीग को ही प्रतिबंधित करवा दिया। इसके अलावा राजनीतिक हिंसा की कई घटनाएं सामने आ रही हैं, जो कि निष्पक्ष चुनाव के दावों पर भी प्रश्न चिह्न लगा रही हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला शब्द सम्मान-2025: ममता कालिया और अरमबम ओंगबी को 'आकाशदीप', इन्हें मिला श्रेष्ठ कृति सम्मान

ममता कालिया, विख्यात कथाकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स अमर उजाला शब्द सम्मान के सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ से विख्यात कथाकार ममता कालिया और मणिपुर की विख्यात रचनाकार अरमबम ओंगबी मेमचौबी को सम्मानित किया गया। ममता कालिया को हिंदी रचना जीवन की बेचैनी के लिए और अरमबम ओंगची मेमचौबी को मणिपुरी साहित्य धारा के विरुद्ध के लिए यह सम्मान मिला है। इसके अलावा कविता वर्ग में सविता सिंह के संग्रह ‘वासना एक नदी का नाम है’,नाइश हसन की कृति ‘मुताह’ और कथा वर्ग में शहादत के कथा संग्रह ‘कर्फ्यू की रात’ को श्रेष्ठ कृति सम्मान दिया गया। विख्यात कथाकार ममता कालिया भाषा और साहित्य के रूप में अंग्रेजी ने मेरे लिए साहित्य के प्रति जुनून के जादुई द्वार खोल दिए। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में एमए की छात्रा थी, वहां पुस्तकालय और गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों की उपलब्धता ने जीवन और साहित्य के प्रति मेरी सोच को बदल दिया। मुझे ऊंची उड़ान भरने के लिए नए पंख मिले। मैं पहले से ही हिंदी और अंग्रेजी में कविताएं लिखती थी, लेकिन बाद में कथा में दिलचस्पी बढ़ गई। मैंने 38 वर्ष अध्यापन और प्रशासन में बिताए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 1 min · National Desk

अहमदाबाद एयर इंडिया हादसा: सुप्रीम कोर्ट ने AAIB से तीन सप्ताह में रिपोर्ट मांगी, सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी जांच

सुप्रीम कोर्ट ने एयर इंडिया- अहमदाबाद क्रैश मामले में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा की जा रही जांच की रिपोर्ट तीन सप्ताह के भीतर पेश करने का आदेश दिया है। इस दुर्घटना में 12 जून, 2025 को कुल 260 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 241 यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल थे। कोर्ट की बेंच, जिसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने की, ने एएआईबी द्वारा अब तक अपनाए गए प्रक्रियात्मक प्रोटोकॉल की भी रिपोर्ट मांगी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जांच की जा रही है। साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख और जांच की प्रगति की रिपोर्ट भी मांगी।सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि जांच अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के अनुसार चल रही है और संभावना है कि यह तीन सप्ताह में पूरी हो जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट को सीलबंद कवर में कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा, जिसमें अब तक अपनाई गई प्रक्रियाओं का अफिडेविट भी शामिल होगा। यह आदेश सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन द्वारा दायर याचिका पर दिया गया, जिसमें इस दुखद विमान हादसे की कोर्ट-निगरानी में जांच की मांग की गई थी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता और जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया।सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब एएआईबी को अपनी जांच प्रक्रिया को गति देने और पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तीन सप्ताह का समय मिला है। यह रिपोर्ट न केवल मृतकों के परिजनों के लिए बल्कि देश में हवाई सुरक्षा और विमान संचालन मानकों की समीक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

SA vs AFG: रबाडा के नो बॉल से गुरबाज के लगातार 3 छक्के तक, अफगानिस्तान-द. अफ्रीका मैच में कई बार बढ़ीं धड़कनें

SA vs AFG: रबाडा के नो बॉल से गुरबाज के लगातार 3 छक्के तक, अफगानिस्तान-द. अफ्रीका मैच में कई बार बढ़ीं धड़कनें और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस पूरी कहानी की शुरुआत अफगानिस्तान की पारी के दौरान 20वें ओवर में कगिसो रबाडा के दो नो बॉल से हुई। वहीं, अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज ने दूसरे सुपर ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर अपनी टीम को लगभग जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। पर इस मैच के रोमांच ने फैंस को नाखुन चबाने पर मजबूर कर दिया। आइए जानते हैं पल पल इस मैच का समीकरण कैसे बदलता रहा। टी20 विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस विश्वकप में अब तक का सबसे दिलचस्प मुकाबला बुधवार को खेला गया। अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला एक नहीं, डबल सुपर ओवर में पहुंचा। हालांकि, आखिर में दक्षिण अफ्रीका ने नब्ज पर काबू रखते हुए जीत हासिल की। हालांकि, इस मैच ने कई बार फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ाईं। दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में छह विकेट पर 187 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान एडेन मार्करम पांच रन बनाकर फजलहक फारूकी का शिकार बने। इसक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament: राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी सरकार, शाम 5 बजे तक मांगा जवाब; गलत बयानी के आरोप

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज भी गलतबयानी कर सदन को गुमराह किया है, इसलिए आज शाम 5 बजे तक उन्हें अपने बयान पर माफी मांगने को कहा गया है, वरना सरकार उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी। रिजिजू ने स्पष्ट किया कि लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही संचालन और आचरण से जुड़े स्पष्ट नियम निर्धारित हैं। यदि कोई सदस्य किसी अन्य सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो उसे पहले विधिवत नोटिस देना होता है और ठोस प्रस्ताव लाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना और प्रमाण के इस तरह के आरोप लगाना संसदीय परंपराओं के खिलाफ है। रिजिजू के अनुसार, सदन की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है और नियमों की अनदेखी नहीं की जा सकती केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सदन के भीतर उन्होंने स्वयं राहुल गांधी से अनुरोध किया था कि वे अपने द्वारा उठाए गए मुद्दों और आरोपों के समर्थन में आवश्यक प्रमाण और प्रामाणिक दस्तावेज प्रस्तुत करें। रिजिजू ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में आरोप लगाने की स्वतंत्रता है, लेकिन उसके साथ जवाबदेही और प्रक्रियाओं का पालन भी अनिवार्य है। उन्होंने संकेत दिया कि सरकार संसदीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई करेगी।संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने महत्वपूर्ण पद पर आसीन व्यक्ति अपेक्षित गंभीरता और आचरण नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने निर्णय लिया है कि सदन के बाहर राहुल गांधी के बयानों का राजनीतिक जवाब दिया जाएगा, जबकि सदन के भीतर संसदीय नियमों के तहत औपचारिक नोटि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk