पिछले दो दिन से विधान परिषद् पूरे देश में सुर्खियों में है। सोमवार को सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के बीच नोंकझोंक हो गई थी। राष्ट्रीय जनता दल ने सीएम नीतीश कुमार पर खराब बर्तात्व करने का आरोप लगाया और उनसे माफी मांगने की अपील करने लगे। मंगलवार को भी यही हुआ। राजद एमएलसी ने नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की। सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया। दोपहर तक बात इतनी बढ़ती चली गई कि राजद और जदयू के एमएलसी सदन में आमने सामने आ गए। राजद नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। वेल में आकर हंगामा करने लगे। सभापति ने शांत करवाने की कोशिश की नहीं मानें। देखते ही देखते मंत्री अशोक चौधरी और एमएलसी सुनील सिंह जुबानी जंग लड़ने लगे। चंद मिनट में चिल्लाने की आवाज प्रेस दीर्घा तक आने लगी। सत्ता पक्ष के नेताओं ने कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें