Bangladesh Election 2026 Voting LIVE: 33% से अधिक मतदान, कई जगहों पर धमाके-हिंसा की खबरें; जीत-हार के दावे भी

03:02 PM, 12-Feb-2026 यूरोपीय संघ ने चुनाव की तारीफ की ईयू चुनाव पर्यवेक्षण मिशन के प्रमुख इवार्स इजैब्स ने बांग्लादेश के चुनाव को लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव “सक्रिय, भरोसेमंद और विश्वसनीय” होने की उम्मीद है। 394 अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक और 197 विदेशी पत्रकार इस चुनाव की निगरानी कर रहे हैं, जो 2024 की तुलना में दोगुना है। प्रारंभिक रिपोर्ट 14 फरवरी को जारी की जाएगी। ईयू चुनाव पर्यवेक्षण मिशन के प्रमुख इवार्स इजैब्स ने बांग्लादेश के चुनाव को लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव “सक्रिय, भरोसेमंद और विश्वसनीय” होने की उम्मीद है। 394 अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक और 197 विदेशी पत्रकार इस चुनाव की निगरानी कर रहे हैं, जो 2024 की तुलना में दोगुना है। प्रारंभिक रिपोर्ट 14 फरवरी को जारी की जाएगी। 03:00 PM, 12-Feb-2026 तारीक रहमान का वादा- भ्रष्टाचार खत्म करेंगे इस चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और बीएनपी नेता तारीक रहमान ने कहा कि उनकी पार्टी जीतने पर देश में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। उनका वादा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाकर बांग्लादेश को नई, साफ राजनीति की राह पर लाया जाएगा। 01:09 PM, 12-Feb-2026 दोपहर तक 32.88% मतदान, किसी भी केंद्र पर मतदान नहीं रुका बांग्लादेश में जारी आम चुनाव के दौरान दोपहर 12 बजे तक 32.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यह जानकारी चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने दी। उन्होंने राजधानी ढाका स्थित चुनाव आयोग मुख्यालय में मीडिया को बताया कि दोपहर तक देशभर के 32,789 मतदान केंद्रों से यह आंकड़ा मिला है, जो कुल केंद्रों का लगभग 77 प्रतिशत है। देशभर में कुल 42,651 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में सियासी सरगर्मियां: बाबरी पर रार के बीच हुमायूं कबीर अड़े, सुर्खियों में मस्जिद निर्माण और पदयात्रा

हुमायूं कबीर ने घोषणा की कि यह मस्जिद अगले दो साल में बनकर तैयार हो जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 50 से 55 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह मस्जिद 11 एकड़ के बड़े प्लॉट पर बन रही है। इसमें एक साथ करीब 12,000 लोग नमाज पढ़ सकेंगे। निर्माण कार्य शुरू होने के समय वहां हजारों लोग और धार्मिक नेता मौजूद थे। कबीर ने कहा कि कई जगहों से विरोध होने के बावजूद मस्जिद का निर्माण जारी है। उनके समर्थकों ने निर्माण में हिस्सा लेने के लिए अपने सिर पर ईंटें भी उठाए।कबीर ने विरोध करने वालों को हट जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपना धर्म मानने और मंदिर या चर्च बनाने के लिए आजाद है। उन्होंने साफ किया कि वह इस्लाम के नाम पर किसी का विरोध नहीं करेंगे। उनका मकसद अल्लाह को खुश करना है, किसी पर कुछ थोपना नहीं। उन्होंने दावा किया कि दुनिया की कोई भी ताकत इस मस्जिद को बनने से नहीं रोक सकती। कबीर ने पिछले साल छह दिसंबर को इस मस्जिद की नींव रखी थी। यह कदम, दिसंबर 1992 में एक राइट-विंग भीड़ द्वारा 16वीं सदी के ढांचे को गिराए जाने की बरसी के साथ हुआ, जिससे पूरे पश्चिम बंगाल में तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं हुईं। खबर है कि उन्होंने शुरुआती दो दिनों में ही 2.85 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा इकट्ठा कर लिया था।राजनीतिक मोर्चे पर कबीर ने बड़ा एलान किया है। उनकी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों में 294 में से 135 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह टीएमसी और बीजेपी दोनों का मुकाबला करने की तैयारी में हैं। उन्होंने सीपीएम और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से भी शुरुआती बातचीत की है। बीजेपी ने कबीर की पार्टी को टीएमसी की बी-टीम बताया है। बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा कि यह सब मुस्लिम वोट बैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh Election 2026 Live: गोपालगंज सदर में मतदान स्थल पर विस्फोट, तीन घायल; दोपहर 12 बजे तक 32.88% मतदान

03:02 PM, 12-Feb-2026 यूरोपीय संघ ने चुनाव की तारीफ की ईयू चुनाव पर्यवेक्षण मिशन के प्रमुख इवार्स इजैब्स ने बांग्लादेश के चुनाव को लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव “सक्रिय, भरोसेमंद और विश्वसनीय” होने की उम्मीद है। 394 अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक और 197 विदेशी पत्रकार इस चुनाव की निगरानी कर रहे हैं, जो 2024 की तुलना में दोगुना है। प्रारंभिक रिपोर्ट 14 फरवरी को जारी की जाएगी। ईयू चुनाव पर्यवेक्षण मिशन के प्रमुख इवार्स इजैब्स ने बांग्लादेश के चुनाव को लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव “सक्रिय, भरोसेमंद और विश्वसनीय” होने की उम्मीद है। 394 अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक और 197 विदेशी पत्रकार इस चुनाव की निगरानी कर रहे हैं, जो 2024 की तुलना में दोगुना है। प्रारंभिक रिपोर्ट 14 फरवरी को जारी की जाएगी। 03:00 PM, 12-Feb-2026 तारीक रहमान का वादा- भ्रष्टाचार खत्म करेंगे इस चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और बीएनपी नेता तारीक रहमान ने कहा कि उनकी पार्टी जीतने पर देश में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। उनका वादा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाकर बांग्लादेश को नई, साफ राजनीति की राह पर लाया जाएगा। 01:09 PM, 12-Feb-2026 दोपहर तक 32.88% मतदान, किसी भी केंद्र पर मतदान नहीं रुका बांग्लादेश में जारी आम चुनाव के दौरान दोपहर 12 बजे तक 32.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यह जानकारी चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने दी। उन्होंने राजधानी ढाका स्थित चुनाव आयोग मुख्यालय में मीडिया को बताया कि दोपहर तक देशभर के 32,789 मतदान केंद्रों से यह आंकड़ा मिला है, जो कुल केंद्रों का लगभग 77 प्रतिशत है। देशभर में कुल 42,651 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

Ghooskhor Pandat Controversy: फिल्म का एलान, विरोध और कोर्ट की फटकार; जानिए 'घूसखोर पंडित' विवाद में क्या हुआ?

लखनऊ में फिल्म के खिलाफ एफआईआर, मायावती ने की थी बैन की मांग फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ विवाद के बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई थी, जबकि NHRC ने एक शिकायत के बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया। कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह शिकायत दर्ज हुई। आरोप है कि फिल्म में धार्मिक और जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचने की कोशिश की गई। वहीं, बसपा पार्टी प्रमुख मायावती ने भी फिल्म के टाइटल का विरोध किया था। उन्होंने फिल्म के नाम को जातिवादी और अपमानजनक बताते हुए सरकार से इस फिल्म को बैन करने की मांग की। मध्य प्रदेश में भी कई जगह फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। पोस्टरों पर जूते मारकर आक्रोश जताया गया। Uttar Pradesh | A case has been registered at Hazratganj Police Station against the director and team of the web series ‘Ghooskhor Pandat’ for allegedly attempting to disrupt social harmony and hurt religious/caste sentiments. The strictest possible action will be taken against… pic.twitter.com/uN35TL8Nsz — ANI (@ANI) February 6, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 1 min · National Desk

UP: संभल में अवैध मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना था; कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी भी तैनात

जानकारी के अनुसार, चंदौसी के नरौली के मोहल्ला बंजारी कुआं में सरकारी भूमि पर बने मदरसे पर बृहस्पतिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर ने मदरसे को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर भीड़ जुटी रही।तहसीलदार चंदौसी रवि सोनकर की ओर से 22 जनवरी को दो गाटा संख्या की भूमि को लेकर बेदखली के आदेश किए गए थे। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में रास्ता और खाद के नाम दर्ज है। बृहस्पतिवार को एसडीएम और सीओ पुलिस बल और टीम के साथ मौके पर पहुंचे।इसके बाद बुलडोजर ने मदरसे को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। कार्रवाई चल रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 1 min · National Desk

सेना की बढ़ेगी ताकत : 114 राफेल और 6 P-8I विमान खरीद को मंजूरी, 3.25 लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदा

देश की सुरक्षा व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी ने एक ऐतिहासिक खरीद को मंजूरी दी है। परिषद ने भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानों और नौसेना के लिए 6 P-8I पोसीडॉन समुद्री निगरानी विमानों की खरीद के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी रक्षा खरीद योजनाओं में से एक माना जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये बताई गई है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 1 min · National Desk

Ghooskhor Pandat Row: नाराज सुप्रीम कोर्ट ने घूसखोर पंडित पर फिल्म निर्माता से पूछा- नाम बदलकर क्या रखोगे?

याचिकाकर्ता ने फिल्म पर क्या लगाया था आरोप? ‘घूसखाेर पंडित’ के खिलाफ दायर की गई याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह जाति और धर्म पर आधारित स्टीरियोटाइप को बढ़ावा देती है। सांप्रदायिक सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों के लिए खतरा पैदा करती है। यह याचिका भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संगठन सचिव अतुल मिश्रा द्वारा फाइल की गई। इस पीआईएल पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। इस याचिका में फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी। फिल्म के नाम पर विरोध प्रदर्शन भी हुए इस फिल्म को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन भी हुए। कई फिल्म संस्थों ने भी इनके नाम काे लेकर आपत्ति जताई। आखिर में मेकर्स ने नाम बदलने की बात कही। फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ में मनोज बाजपेयी के अलावा नुसरत भरुचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 1 min · National Desk

Abhishek sharma: पेट में संक्रमण से परेशान हैं अभिषेक शर्मा, आखिर क्यों होती है ये दिक्कत और कैसे करें बचाव?

1 of 5 क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के पेट में संक्रमण की समस्या - फोटो : Amarujala.com Link Copied टी-20 क्रिकेट विश्वकप में गुरुवार (12 फरवरी) को भारतीय टीम नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच में टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के खेलने पर संदेह है, संभवत: उन्हें मैच से आराम दिया जा सकता है। अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में भर्ती थे, हालांकि अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को तिलक वर्मा ने अभिषेक की सेहत पर अपडेट देते हुए कहा, ‘अभिषेक आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।’ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ फील्डिंग के दौरान भी वह अस्वस्थ नजर आ रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोशल मीडिया पर अभिषेक के जल्द स्वस्थ होने और मैदान पर उतरने को लेकर फैन्स दुआएं कर रहे हैं। इसके साथ लोगों के मन में ये सवाल भी बना हुआ है कि आखिर पेट में संक्रमण की समस्या होती क्यों है और इससे बचाव के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं? यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 पेट में संक्रमण की समस्या - फोटो : adobe stock images पेट में संक्रमण की समस्या के बारे में जानिए पेट में संक्रमण यानी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन एक आम दिक्कत है, हालांकि इसके मामले ज्यादातर गर्मी और बरसात के दिनों में देखने को मिलते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ दूषित भोजन या गंदा पानी पीने को इसका प्रमुख कारण मानते हैं। यह समस्या बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी को भी हो सकती है। पेट का संक्रमण होने पर व्यक्ति को दस्त-उल्टी, पेट दर्द, ऐंठन, बुखार और कमजो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

Bengaluru: बहस के बाद SUV चालक ने दूसरे कार वाले को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई गाड़ी, ऐसे हुआ गिरफ्तार; जानें मामला

शिकायत के मुताबिक, बुधवार को नंजुंदा अपने भांजे मनोज के साथ होसाकोटे से फूल खरीदकर लौट रहे थे। मनोज गाड़ी चला रहे थे और नंजुंदा उनके बगल वाली सीट पर बैठे थे। इस दौरान ट्रिनिटी जंक्शन पार करने के बाद जब वे जनरल के.एस. थिमैया सर्कल की ओर मुड़ रहे थे, तब पीछे से एक कार लगातार हॉर्न बजा रही थी। नंजुंदा ने ड्राइवर को हॉर्न बजाने से मना किया और इशारा दिया कि वे दाईं ओर मुड़ रहे हैं। इस बात पर कार चालक ने कथित तौर पर अपनी गाड़ी उनके बगल में लाकर उन्हें अपशब्द बोल और आगे निकल गया।जब आरोपी की कार एचएएल एयरपोर्ट रोड के सिग्नल पर रुकी, तो नंजुंदा अपनी गाड़ी से नीचे उतरे। उन्होंने ड्राइवर के पास जाकर गाली देने का कारण पूछा। तभी ड्राइवर ने अचानक गाड़ी तेज चलाने की कोशिश की, जब नंजुंडा कार के सामने खड़े थे। अपनी जान बचाने के लिए नंजुंदा कार के बोनट पर कूद गए और विंडशील्ड वाइपर पकड़ लिए।नंजुंदा के चिल्लाने और रुकने की मिन्नतों के बाद भी आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी। वह नंजुंदा को बोनट पर लेटे हुए हालत में ही एएससी सेंटर कॉलेज की ओर ले गया। रास्ते में गवाहों ने ड्राइवर को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। आखिर में दूसरी गाड़ियों और एक कैब ने रास्ता ब्लॉक कर दिया, जिससे आरोपी को रुकना पड़ा। रुकने के बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर जमकर फटकार लगाई। मामले में आरोपी चालक की पहचान सुरेश के रूप में हुई है।मामले में हलासुरु पुलिस ने सुरेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या की कोशिश) और 352 (शांति भंग करने के लिए अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस मामले की आगे की जांच कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन बिल पर चर्चा; राज्यसभा में प्रश्नकाल

लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन बिल पर चर्चा हो रही है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने विधेयक पेश किया। उन्होंने समझाया कि कानून में बदलाव का मकसद देश में सकारात्मक बदलाव करना है। संसद में हंगामे और हंगामा-व्यवधान के मामले में विपक्षी दलों पर सरकार के आरोपों से जुड़े एक सवाल पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार खुद संसद में चर्चा करने से भाग रही है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकार सांसदों के सवालों के जवाब दे रही है। राज्यसभा में अहम विधायी कामकाज कराए जा रहे हैं। लोकसभा की कार्यवाही चंद मिनटों बाद ही स्थगित करनी पड़ी। पीठासीन स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने तख्तियां लेकर लोकसभा के वेल में घुसे सांसदों से अपनी सीट पर वापस लौटने और कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की। हालांकि, उन्होंने स्पीकर की मांग को अनसुना करते हुए नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। इस कारण कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में कामकाज जारी है। 10:44 AM, 12-Feb-2026 Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन बिल पर चर्चा; राज्यसभा में प्रश्नकाल रिजिजू ने वीडियो को असांविधानिक बताया संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो के साथ लिखा ‘यह कांग्रेस सांसद द्वारा बनाया गया अवैध वीडियो क्लिप है, जिसमें 20-25 कांग्रेस सांसद माननीय अध्यक्ष के कक्ष में घुसकर उन्हें अपशब्द कह रहे हैं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकी दे रहे हैं। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास रखती है और सांसदों को शारीरिक रूप से धमकी देने के लिए कभी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk