लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन बिल पर चर्चा हो रही है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने विधेयक पेश किया। उन्होंने समझाया कि कानून में बदलाव का मकसद देश में सकारात्मक बदलाव करना है। संसद में हंगामे और हंगामा-व्यवधान के मामले में विपक्षी दलों पर सरकार के आरोपों से जुड़े एक सवाल पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार खुद संसद में चर्चा करने से भाग रही है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकार सांसदों के सवालों के जवाब दे रही है। राज्यसभा में अहम विधायी कामकाज कराए जा रहे हैं। लोकसभा की कार्यवाही चंद मिनटों बाद ही स्थगित करनी पड़ी। पीठासीन स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने तख्तियां लेकर लोकसभा के वेल में घुसे सांसदों से अपनी सीट पर वापस लौटने और कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की। हालांकि, उन्होंने स्पीकर की मांग को अनसुना करते हुए नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। इस कारण कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में कामकाज जारी है। 10:44 AM, 12-Feb-2026 Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन बिल पर चर्चा; राज्यसभा में प्रश्नकाल रिजिजू ने वीडियो को असांविधानिक बताया संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो के साथ लिखा ‘यह कांग्रेस सांसद द्वारा बनाया गया अवैध वीडियो क्लिप है, जिसमें 20-25 कांग्रेस सांसद माननीय अध्यक्ष के कक्ष में घुसकर उन्हें अपशब्द कह रहे हैं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकी दे रहे हैं। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास रखती है और सांसदों को शारीरिक रूप से धमकी देने के लिए कभी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें