Parliament Budget Session LIVE: आज बजट सत्र का 12वां दिन, लोकसभा में प्रश्नकाल, राज्यसभा में विधायी कामकाज

10:44 AM, 12-Feb-2026 This is the illegal video clip taken by a Congress MP when 20-25 Congress MPs entered the Chamber of Hon’ble Speaker, abused him and threatened Honb’le Prime Minister. Our party believes in debate & discussion and never encourage MPs to threaten physically. https://t.co/bezzALc7D3 pic.twitter.com/iM0a50Z4rg — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 12, 2026 आज संसद के बजट सत्र का 12वां दिन है। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हुए हंगामे को लेकर नया वीडियो पोस्ट किया है। बुधवार को जारी इस नई वीडियो क्लिप से पहले भी रिजिजू ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के 20-25 सांसदों ने अध्यक्ष के कमरे में घुसकर गालियां दी थी। इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में आम बजट पर चर्चा हुई। इसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने भाग लिया। खास बात ये रही कि हंगामे के कारण कई दिनों तक बरकरार रहे गतिरोध के बाद मंगलवार को सदन में विधायी कामकाज हुए। चर्चा पूरी होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चर्चा का जवाब भी दिया।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो के साथ लिखा ‘यह कांग्रेस सांसद द्वारा बनाया गया अवैध वीडियो क्लिप है, जिसमें 20-25 कांग्रेस सांसद माननीय अध्यक्ष के कक्ष में घुसकर उन्हें अपशब्द कह रहे हैं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकी दे रहे हैं। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास रखती है और सांसदों को शारीरिक रूप से धमकी देने के लिए कभी प्रोत्साहित नहीं करती।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

UP Assembly Live: यूपी सरकार के मंत्री राजभर बोले, सपाई भी जानते हैं योगी सरकार अच्छा काम कर रही

10:42 AM, 12-Feb-2026 सपा पर हमलावर हुए यूपी सरकार के मंत्री राजभर यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि उनका काम तो विरोध करना ही है। अगर विरोध नहीं करेंगे तो चुनाव में वोट कैसे मांगेंगे। वो भी जानते हैं कि सरकार अच्छा काम कर रही है। सपा सरकार में 300 रुपये दिव्यांगों को पेंशन थी अब एक हजार रुपये है। बुजुर्गों को पेंशन दी जा रही है। किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के खाते में जा रही है। वो सिर्फ विरोध करने के लिए ही विरोध कर रहे हैं। 09:54 AM, 12-Feb-2026 कुछ देर में शुरू होगी सदन की कार्यवाही बुधवार को प्रदेश सरकार के द्वारा बजट जारी किया गया था। आज विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्यपाल के द्वारा दिए गए अभिभाषण पर चर्चा होनी है। राज्यपाल का अभिभाषण सोमवार को हुआ था। राज्यपाल के अभिभाषण में विपक्षी पार्टियों ने जमकर हंगामा किया था। 09:54 AM, 12-Feb-2026 सोमवार को हुआ था दोनों सदनों में संबोधन विधानमंडल के बजट सत्र की सोमवार को शुरुआत से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया था। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान करना शुरू ही किया था कि समाजवादी पार्टी के सदस्य नारे लिखे पोस्टर और राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीरें लेकर वेल में आ गए और हंगामा करने लगे थे। करीब 35 मिनट के राज्यपाल के संबोधन के दौरान सपा सदस्य लगातार हंगामा करते रहे थे। 09:53 AM, 12-Feb-2026 राज्यपाल ने कसा था तंज, आपके समय जीरो था राज्यपाल ने प्रदेश के 121 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में एक्सीलेंस सेंटर और 251 स्मार्ट क्लास रूम की स्थापना का जिक्र करने के दौरान सपा सदस्यों के शोरगुल पर तंज कसते हुए कहा था …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

लाल किले के पास धमाका: UN की रिपोर्ट में दावा- आतंकी संगठन जैश से जुड़े हैं तार, महिला दहशतगर्दों पर भी चिंता

पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 9 नवंबर को हुआ जोरदार धमाका पूरे देश के लिए गहरे सदमे की तरह था। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। ऐसे में अब संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की आतंकवाद निगरानी टीम की ताजा रिपोर्ट ने इस हमले से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के जुड़े होने का दावा किया है। रिपोर्ट में संगठन की नई साजिशों पर भी चिंता जताई गई है, जिसमें महिलाओं के लिए अलग विंग बनाना और आतंकी गतिविधियों में उनकी भागीदारी शामिल है। 9 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर हुए हमले में 15 लोगों की मौत हुई। संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद निगरानी टीम ने दावा किया कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद इस हमले से जुड़ा है। जैश ने 8 अक्तूबर को महिलाओं के लिए ‘जमात उल-मुमिनात’ नामक विंग बनाया, जिसका उद्देश्य आतंकी गतिविधियों में सहयोग करना है। इस कदम से संगठन नए भर्ती और संचालन मॉडल अपना रहा है, महिलाओं को सहायक और सक्रिय भूमिकाओं में शामिल कर सुरक्षा जांच से बचने की कोशिश कर रहा है। यह संगठन 2000 में बना, मुख्य रूप से भारत, विशेषकर जम्मू-कश्मीर में सक्रिय रहा, और कई हाई-प्रोफाइल हमलों के लिए जिम्मेदार है। जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर यूएन द्वारा यात्रा प्रतिबंध और संपत्ति फ्रीज जैसी पाबंदियां लगी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे संगठन का नेटवर्क बढ़ सकता है और सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचने में मदद मिल सकती है। दूसरी ओर यूएन सुरक्षा परिषद को सौंपी गई रिपोर्ट में एनालिटिकल सपोर्ट एंड सैंक्शंस मॉनिटरिंग टीम ने बताया कि एक सदस्य देश ने जानकारी दी है कि जैश-ए-मोहम्मद ने 9 नवंबर को नई दिल्ली के लाल किले पर हुए हमले की जिम् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी ₹1200 तक टूटी, सोना ₹660 सस्ता

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। सोना 660 रुपये सस्ता होकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 1200 रुपये गिरकर 2.62 लाख प्रति किलो पर आ गई। घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव एमसीएक्स पर गुरुवार को चांदी की कीमतें चार प्रतिशत की तेजी के साथ 2.62 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना की कीमतों में 1,957 रुपये का उछाल देखने को मिला। सोना 1.25% चढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।पिछले दिन बुधवार को चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई और यह 4,000 रुपये उछलकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोने के भाव में भी मजबूती रही और यह 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया। स्पॉट गोल्ड की कीमत मामूली गिरावट के साथ 5,080 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि स्पॉट सिल्वर 2 प्रतिशत लुढ़ककर 82.2 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी श्रम बाजार के मजबूत आंकड़ों के बाद गुरुवार को एशियाई कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मजबूत जॉब डेटा से यह संकेत मिला है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती नहीं कर सकता, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

राहुल गांधी हमलावर: पूछा- लाखों मजदूर-किसान सड़क पर, क्या मोदीजी सुनेंगे; क्या किसी ग्रिप की पकड़ बहुत मजबूत?

देशभर में जहां एक ओर चार श्रम संहिता को लेकर घमासान सातवें आसमान पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मजदूरों और किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने लिखा कि मजदूरों को डर है कि सरकार द्वारा लाई गई चार नई श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर सकती हैं। आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने सड़कों पर हैं। मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएँ उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी। किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा। और मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आख़िरी सहारा भी… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 12, 2026 उनका कहना है कि इन कानूनों से काम के घंटे, नौकरी की सुरक्षा और यूनियनों की ताकत पर असर पड़ सकता है, जिससे मजदूरों की स्थिति और कठिन हो सकती है। कांग्रेस नेता ने किसानों की चिंताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसानों को आशंका है कि सरकार के व्यापार समझौते उनकी आजीविका पर चोट कर सकते हैं।राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि अगर सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद देश में आए, तो किसानों को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिल पाएगा। राहुल गांधी ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि अगर इस योजना को कमजोर किया गया या खत्म किया गया, तो गांवों में गरीब परिवारों का आखिरी सहारा भी छिन जाएगा।अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने मनरेगा योज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: समय से पहले गर्मी की दस्तक, बांदा में पारा 30 के पार; प्रयागराज-वाराणसी सहित ये जिले रहे सबसे गर्म

बुधवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में पारा 29.6 डिग्री और प्रयागराज में 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर की धूप में लोगों को अब गर्मी का एहसास होने लगा है। इस तरह माैसम ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सर्दी की पकड़ ढीली पड़ रही है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार, पछुआ हवा के कमजोर पड़ने और तेज धूप के कारण आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, रात के तापमान में अभी बहुत बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। फरवरी में हुआ अप्रैल की गर्मी का अहसास राजधानी में दिन की तेज धूप अब सहन से बाहर होती जा रही है। बुधवार को कुछ लोगों ने ये भी कहा कि इस बार फरवरी में ही अप्रैल वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। रात की ठंड भी कमजोर पड़ी है। बहुत से लोग अब पंखा चलाकर सोने लगे हैं। बीते 24 घंटे में राजधानी में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार 0.3 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में और थोड़ी बढ़त देखने को मिल सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार पछुआ हवा के कमजोर पड़ने और तेज धूप के कारण आने वाले दिनों में रात के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। किसी बड़े बदलाव के फिलहाल संकेत नहीं हैं। अगले तीन-चार दिन तक माैसम शुष्क रहेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: प्रदेश के बिजली कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल आज, हर जिले में होंगे धरना-प्रदर्शन; पड़ेगा ये असर

निजीकरण एवं ऊर्जा (संशोधन) बिल के विरोध में बृहस्पतिवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में प्रदेश के सभी बिजली कर्मी हिस्सा लेंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी को सभी जिलों और परियोजनाओं पर बिजली कर्मी विरोध-प्रदर्शन करेंगे। लखनऊ में दोपहर 12 बजे शक्ति भवन मुख्यालय पहुंच कर निजीकरण और उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस लेने, संविदा कर्मियों की छंटनी बंद करने के नारे के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 1 min · National Desk

सात सुरों से शब्द साधना: जब उस्ताद की सितार ने कहे शब्द और श्रोताओं ने सुना संगीत का साहित्य

सात सुरों से मिलकर बनता है संगीत और उसमें जब शब्दों की चेतना जुड़ जाती है, तो वे सीधे दिलों को जोड़ती है। बुधवार की शाम अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह में यही अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अलंकरण समारोह में पहले शब्द साधकों का सम्मान हुआ, फिर सुरों के साधक उस्ताद शुजात हुसैन खान ने अपनी सितार और गायकी से सबके मन को मोह लिया। शब्द साधना के मंच पर उस्ताद जब बैठे, तो लगा कि वे सिर्फ सितार के तारों को छेड़ेंगे, लेकिन उन्होंने सितार के साथ-साथ अपनी गायकी से भी परिचय कराया। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: बांग्लादेश में मतदान आज, अमर उजाला के मंच पर शब्द साधकों का सम्मान; पहाड़ों पर बर्फ का अलर्ट

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं देश-दुनिया में आज कई अहम मोर्चों पर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। अमर उजाला शब्द सम्मान 2025 समारोह में सुर और साहित्य का खास संगम दिखा, जहां उस्ताद शुजात हुसैन खान की सितार प्रस्तुति के बीच कई प्रमुख साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने शब्द और संगीत के रिश्ते को केंद्र में रखा। दूसरी ओर बांग्लादेश में आम चुनाव हो रहे हैं। राजनीतिक अस्थिरता, अंतरिम सरकार के फैसलों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की खबरों के बीच कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया जा रहा है, जबकि नतीजों की विश्वसनीयता पर भी बहस जारी है। वहीं, मौसम के मोर्चे पर उत्तर भारत में नया बदलाव दिख रहा है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने का अनुमान है। सियासत में कांग्रेस पर एक नई किताब के हवाले से राष्ट्रीय हितों से समझौते के आरोपों को लेकर विवाद गहराया है। विदेश मोर्चे पर ईरान ने अमेरिका पर भरोसा कम होने की बात कही है और साफ किया है कि वह बातचीत और जवाबी कार्रवाई दोनों के लिए तैयार है। मुंबई के भायखला में एक 18 मंजिला इमारत में लिफ्ट गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं। बैंकिंग क्षेत्र में आरबीआई ने लोन के साथ जबरन बीमा बेचने पर सख्त रुख दिखाया है। खेल जगत में भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबले से पहले बयानबाजी तेज है। वहीं मनोरंजन जगत में जानी ने अरिजीत सिंह के साथ तस्वीरें साझा कर भावुक संदेश दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी पुलिस कार्रवाई पर सख्त टिप्पणी की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला शब्द सम्मान 2025: सितार की छांव में सुर और साहित्य का हुआ अनोखा संगम, शब्द साधकों को मिला सम्मान

अमर उजाला शब्द सम्मान के सांतवें संस्करण में बुधवार को मुख्य अतिथि विख्यात सितार वादक उस्ताद शुजात हुसैन खान ने कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हम सब सुर और लय से बंधे हैं। जैसे सितार की एक ‘मींड़’ दो सुरों को जोड़ती है, वैसे ही एक कवि की संवेदनशीलता संगीत की बारीकियों को जोड़ती है।यह रिश्ता किसी सितार की जुगलबंदी जैसा है, जहां एक मौन होता है तो दूसरा बोलता है, पर दोनों का अस्तित्व एक-दूसरे की अनुगूंज में ही है। अमर उजाला शब्द सम्मान के मंच पर गूंजी यह बात दरअसल उस सार्वभौमिक सत्य की पुष्टि है कि कला चाहे कागज पर उतरे या तारों पर, उसकी आत्मा एक ही है।समारोह में विख्यात सितार वादक उस्ताद शुजात हुसैन खान ने विशेष प्रस्तुति दी। सितार की गूंज और तबले की थाप पर दर्शक भाव विभोर हो उठे। प्रस्तुतियां इतनी अनूठी रहीं कि एक घंटे से ज्यादा समय के कार्यक्रम में दर्शक मंत्र-मुग्ध रहे। समारोह के दौरान नई दिल्ली के जनपथ स्थित आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का भीम सभागार पूरी तरह भरा रहा।सुर और शब्दों की इस शाम में उस्ताद शुजात हुसैन खान ने हिंदी की प्रख्यात रचनाकार ममता कालिया और मणिपुरी की विख्यात साहित्यकार अरमबम ओंगबी मेमचौबी को सर्वोच्च आकाशदीप अलंकरण से सम्मानित किया।श्रेष्ठ कृति सम्मान में अलग-अलग साहित्यिक विधाओं के रचनाकारों को सम्मानित किया गया। छाप-कथा श्रेणी में शहादत को, छाप-कविता में सविता सिंह को और छाप-कथेतर में नाइश हसन को सम्मान मिला। भाषा सेतु और अनुवाद क्षेत्र के लिए सुजाता शिवेन को भाषाबंधु सम्मान दिया गया। नई प्रतिभा को बढ़ावा देने के तहत पहली कृति के लिए मनीष यादव को ‘थाप’ सम्मान प्रदान किया गया।नाइश हसन, सुजाता शिवेन, सविता सिंह, शहादत और मनीष यादवअमर उजाला स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk