बांग्लादेश चुनाव में हिंदू: 79 उम्मीदवारों की थी दावेदारी, जीते सिर्फ चार; कैसे बदल गया 20 साल का आंकड़ा?

बांग्लादेश में 18 महीनों के राजनीतिक संघर्ष और घमासान के बाद हुए 13वें संसदीय चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने जोरदार जीत दर्ज की है। पार्टी ने 299 में से 211 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की राह बनाई है और इसके नेतृत्व में तारिक रहमान हैं। यह जीत बीएनपी के लिए दो दशक में सबसे बड़ी वापसी का प्रतीक मानी जा रही है। हालांकि, इन नतीजों के बीच सबसे ध्यान खींचने वाली बात है अल्पसंख्यकों का सीमित प्रतिनिधित्व रहा। इस पूरे चुनाव में केवल चार अल्पसंख्यक तीन हिंदू और एक आदिवासी उम्मीदवार ही जीतकर संसद में अपनी जगह बनाने में सफल रहे। यह आंकड़ा बांग्लादेश में अल्पसंख्यक भागीदारी के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि हिंदू आबादी देश की कुल जनसंख्या का लगभग 8% है। पिछले 20 वर्षों में अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व आम तौर पर 14 से 20 सीटों तक रहता था, लेकिन इस बार यह संख्या बेहद कम रहा। 79 अल्पसंख्यक उम्मीदवार में केवल चार जीते चुनाव में कुल 79 अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें बीएनपी के चार विजयी हुए। इसके अलावा, जमात-ए-इस्लामी का हिंदू उम्मीदवार हार गया। यह परिणाम न केवल अल्पसंख्यकों की राजनीतिक भागीदारी पर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि देश की बदलती राजनीतिक तस्वीर को भी उजागर करते हैं। इतना ही नहीं विशेषज्ञों का तो यह भी मानना है कि इस जीत और हार का संकेत यह देता है कि बांग्लादेश की राजनीति में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा और प्रतिनिधित्व अभी भी चुनौतीपूर्ण मुद्दा बना हुआ है। जो जमात-ए-इस्लामी के मुस्तर्शीद बिल्लाह से अधिक थे, जिन्हें 1,17,018 वोट मिले थे। बात अगर विजेता उम्मीदवारों की करें तो इसमें सबसे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

Srinagar: पुलवामा में दहशत नहीं... अब उम्मीदों के साथ होती है हर सुबह, बर्बर हमले के सात साल बाद बदली फिजा

14 फरवरी 2019…। धमाका…। 40 सीआरपीएफ के जवान बलिदान हो गए। सारा देश गम और गुस्से से उबल पड़ा। पुलवामा में गम-गुस्से के साथ ही खौफ का साया भी था। पर…? हमारे सुरक्षा बलों के संकल्प, शौर्य, मुस्तैदी और सामरिक रणनीति की बदौलत पुलवामा की फिजा बदली है। अब यहां हर सुबह हर दिन उम्मीद की नई कहानी लिखी जा रही है। स्कूल-काॅलेज जाते बच्चे हों या सुकून से दुकानदारी करते कारोबारी…बदलाव की कहानी हर तरफ नजर आने लगी है। पुलवामा हमले का गवाह राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का वो हिस्सा भी बदल गया है। यहां फार्म हाउस और कारखाने लग गए हैं। इनमें दूसरे प्रदेशों के भी उद्यमी हैं। उद्यमियों के आंखों की चमक बता देती है कि कश्मीर का आनंद और केसर वैली के रूप में विख्यात इस शहर के लोग अब घुट-घुट कर नहीं खुली हवा में सांस ले रहे हैं।जहां हमला हुआ था, उसी के पास जाविद अहमद की ड्राई फ्रूट की दुकान है। जाविद कहते हैं जो जवान बलिदान हुए वे हमारे भाई थे। हमले के बाद हम सदमे में थे। पर्यटक कश्मीर नहीं आ रहे थे। बीते तीन-चार वर्षों से हालात बदले हैं। घाटी में पर्यटकों के बढ़ने से हमारा व्यवसाय भी पटरी पर आ गया है। हम सेना, सीआरपीएफ के जवानों के आभारी हैं जो दिन-रात हमारे राजमार्गों की रखवाली कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर के रहने वाले शब्बीर अहमद कहते हैं कि हमने तो वो दौर भी देखा है जब कश्मीर में आग लगी होती थी। हमारा इस प्रदेश और इस शहर से गहरा ताल्लुक है। हमारा परिवार यहां भी रहता है। एक वक्त था जब हम अपने घर के सभी नौ बच्चों को यहां से बाहर ले गए। उनके सुरक्षित भविष्य के लिए हमें यह कदम उठाना पड़ा। आखिर वक्त ने करवट ली। हमने महसूस किया कि बारूद की गंध मिट चुकी है और केसर की सुगंध फ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: पीएम मोदी का आज असम दौरा, ईरान में एक और अमेरिकी युद्धपोत तैनात; पढ़ें सुर्खियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के डिब्रूगढ़ में हाइवे पर बनी आपात लैंडिंग पट्टी का उद्घाटन करेंगे, जो अब वायुसेना के रणनीतिक नेटवर्क का हिस्सा बनेगी और जहां राफेल व सुखोई जैसे लड़ाकू विमान भी उतर सकेंगे। उधर, संसद के बजट सत्र का पहला चरण हंगामे की भेंट चढ़ा, विपक्ष के आठ सांसद निलंबित हुए। सरकार व विपक्ष के टकराव की गूंज अगले चरण तक जाने के आसार हैं। वहीं, बांग्लादेश में बीएनपी की जीत के बाद संबंधों को लेकर भारत ने सकारात्मक संदेश दिया है। उधर, अमेरिका ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए पश्चिम एशिया में दूसरा युद्धपोत भेजने का फैसला किया है। चुनावी ट्रस्ट से भाजपा को सबसे ज्यादा चंदा मिला है। तेलंगाना नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को बंपर जीत मिली है। आतंकवादी हमले के सात साल बाद पुलवामा की फिजा बदली है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 1 min · National Desk

Piyush Goyal: 'अमेरिका से व्यापार समझौते में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित', राहुल गांधी पर गोयल का पलटवार

#WATCH | Union Minister Piyush Goyal says, “Mr Rahul Gandhi has once again rolled out a stage-managed, most artificial & fake narrative. This time, he is shooting from the shoulders of a few Congress Party activists, who are pretending to be farmer leaders - in a completely… pic.twitter.com/nTQ3yVVHQC — ANI (@ANI) February 13, 2026 गोयल ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के इशारों पर चल रहे हैं, जो किसान नेता होने का ढोंग कर रहे हैं, जबकि यह पूरी तरह से बनावटी और बेबुनियादी बातचीत है। अब मैं राहुल गांधी के झूठे दावों की सच्चाई सामने लाता हूं और उन्हें और उनके मित्रों को बेनकाब करता हूं, जो हमारे भोले-भाले, मेहनती अन्नदाताओं को गुमराह कर रहे हैं। मंत्री ने आगे कहा, मोदी सरकार ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसानों की हितों की पूरी तरह सुरक्षा की है। जब मैं कहता हूं कि पूरी सुरक्षा की गई है, तो मैं इसे रिकॉर्ड पर और पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं।उन्होंने कहा, हमने सभी किसानों के हितों की रक्षा की है और यह एक ऐसा समझौता है जो हमारे किसानों, मछुआरों, मेहनती युवाओं, एमएसएमई, स्टार्टअप्स को लाभ पहुंचाएगा। राहुल गांधी, आज आप एक नाटकबाज और झूठे, बेबुनियाद आरोपों और मनगढ़ंत कहानियों को लगातार फैलाने वाले के रूप में पूरी तरह बेनकाब हुए हैं।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भारत के किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता किसानों की आजीविका के लिए सीधा खतरा है।रायबरेली सांसद ने पर लिखा, नरेंद्र सरेंडर मोदी ने भारत के किसानों को धोखा दिय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Assam Visit: असम में हाइवे बनेगा रनवे, आज उतरेगा पीएम मोदी का विमान; राफेल-सुखोई भी भर सकेंगे उड़ान

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी 4.2 किलोमीटर लंबी यह हवाई पट्टी पूर्वोत्तर की पहली ऐसी सुविधा है, जहां से आपात स्थितियों में वायुसेना के लड़ाकू व परिवहन विमानों का संचालन किया जा सकेगा। मोरान बाईपास पर तैयार की गई यह सुविधा दूरदराज के क्षेत्रों में मानवीय सहायता व आपदा राहत अभियानों के दौरान भी अहम साबित होगी। यह पट्टी राफेल और सुखोई जैसे 40 टन वजनी लड़ाकू विमानों और 74 टन तक भारी मालवाहक विमानों का वजन सह सकती है। मोरान बाईपास पर स्थिति यह हवाई पट्टी रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चीन सीमा के बहुत करीब हैं। यहां चाबुआ और तेजपुर जैसे मुख्य एयरबेस है, जहां तकनीकी समस्या होने पर इन पट्टियों से भी दुश्मन को जवाब दिया जा सकता है।प्रधानमंत्री के आगमन के बाद वायुसेना की आरे से राफेल, सुखोई-30 एमकेआई और तेजस जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों के साथ-साथ परिवहन विमानों और हेलिकॉप्टरों का भव्य एयर शो आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के दौरे और विमानों की लैंडिंग को देखते हुए पूरे मोरन बाईपास क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।पीएम मोदी दोपहर 1:30 बजे गुवाहाटी के लचित घाट पर 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य कनेक्टिविटी को गति देना, डिजिटल अवसंरचना मजबूत करना, उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना और सार्वजनिक परिवहन में सुधार करना है। प्रधानमंत्री ब्रह्मपुत्र नदी पर लगभग 3,030 करोड़ से निर्मित कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे। इस 6 लेन के सेतु से गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच यात्रा समय घटकर मात्र 7 मिनट रह जाएगा। इसके बाद पीएम कामरूप जिले के अमिंगांव में पूर्वोत्तर क्षेत्र के अत्याधुनिक राष्ट्रीय डाटा केंद्र का उद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

Srinagar: पुलवामा हमले की बरसी से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पहरा और तलाशी अभियान

पुलवामा जिले के लेथपोरा में 14 फरवरी 2019 को हुए घातक आत्मघाती हमले में बलिदान हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों की याद में मनाई जाने वाली बरसी से पूर्व घाटी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। श्रीनगर शहर सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पहरा है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सक्षम हैं। शुक्रवार को श्रीनगर का दिल कहलाए जाने वाले लाल चौक में सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। इस बीच संवेदनशील इलाकों में भी नाके स्थापित किए गए हैं। विगत बुधवार को भी जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के आईजी वीके बिरदी ने सुरक्षा समीक्षा बैठक की थी। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने शुक्रवार को लाल चौक पर कासो चलाया।अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान व्यस्त व्यवसाय केंद्र और उसके आस-पास के कई होटलों और लॉज की चेकिंग की गई। सुरक्षा कर्मियों ने होटल मालिकों से वहां रहने वाले और काम करने वालों का ब्योरा एकत्रित किया और उनका वेरिफिकेशन भी किया। यह ऑपरेशन सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर चलाया गया। लाल चौक एक हाई-प्रोफाइल और महत्वपूर्ण जगह होने के कारण खास मौकों के दौरान कड़ी निगरानी में रहता है।सुरक्षाबलों ने इलाके में अपनी मौजूदगी बनाए रखी। व्यवस्थित तरीके से चेकिंग की गई। थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक मूवमेंट को रेगुलेट किया गया। हालांकि उसके तुरंत बाद सामान्य एक्टिविटी फिर से शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन का मकसद किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को रोकना और यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर में न आए। ऐसे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US Row: ईरान के पास अमेरिका का एक और युद्धपोत तैनात, ट्रंप बोले- समझौता नहीं हुआ तो पड़ेगी जरूरत

दुनिया का सबसे बड़े विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड को कैरेबियन सागर से मध्य पूर्व भेजा जा रहा है। यह पहले से क्षेत्र में तैनात यूएसएस अब्राहम लिंकन और उसके साथ मौजूद गाइडेड-मिसाइल विध्वंसकों के साथ जुड़ जाएगा। लिंकन बीते दो सप्ताह से अधिक समय से क्षेत्र में मौजूद है।ट्रंप ने व्हाइट हाउस से उत्तर कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग के लिए रवाना होते समय कहा कि विमानवाहक पोत जल्द ही रवाना होगा। उन्होंने इस सप्ताह ईरान को चेतावनी दी थी कि समझौता न होने की स्थिति ‘बहुत दर्दनाक’ हो सकती है। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में ओमान में अप्रत्यक्ष वार्ता हुई थी।इस बीच खाड़ी देशों ने चेतावनी दी है कि किसी भी हमले से क्षेत्रीय संघर्ष भड़क सकता है, खासकर ऐसे समय में जब क्षेत्र पहले से तनाव में है। ईरान में हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान मारे गए लोगों के लिए 40वें दिन की शोक सभाएं शुरू हो रही हैं, जिससे सरकार पर आंतरिक दबाव भी बढ़ रहा है। हाल ही में अमेरिकी बलों ने एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया था, जो लिंकन के करीब पहुंचा था। उसी दिन ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक अमेरिकी ध्वज वाले जहाज को रोकने की कोशिश की थी।यूएसएस फोर्ड को पिछले साल अक्टूबर में भूमध्य सागर से कैरेबियन भेजा गया था, जहां वह वेनेजुएला से जुड़ी सैन्य कार्रवाई की तैयारी का हिस्सा था। अब इसे दोबारा तैनात किया जा रहा है। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने कहा है कि बलों की तैनाती में बदलाव के बावजूद पश्चिमी गोलार्ध में उनकी परिचालन क्षमता प्रभावित नहीं होगी।इससे पहले ट्रंप ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी लंबी बातचीत की थी। इसके बाद उन्होंने ईरान के साथ वार्ता जारी रखने पर जोर दिया। नेतन्याहू चाहते …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh: 'संघर्ष में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को खो दिया', चुनाव में जीत के बाद BNP ने जनता का जताया आभार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बहुमत मिला है। अब बीएनपी की तरफ से कहा गया है कि पार्टी लंबे समय से बांग्लादेश में लोगों के वोट का अधिकार बहाल करने के लिए संघर्ष कर रही थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 14, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: शंकराचार्य के मुद्दे पर अखिलेश और योगी में टकराव, सीएम ने कहा था- हर कोई खुद को शंकराचार्य नहीं लिख सकता

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्नाव में पत्रकारों से कहा कि सीएम को योगी होने का प्रमाणपत्र किसने दिया। वस्त्र पहनने और कान छिदवाने से आप योगी नहीं हो जाते हैं। अगर किसी के अंदर इच्छा है तो योगी नहीं हो सकते। भाजपा सरकार ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया शहर आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर की खराब सड़कों समेत अन्य मामलों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया है। पूर्व सीएम सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को शहर आए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शहर का नाम आज कई घटनाओं को लेकर सुर्खियों में है। कार पलटना, पुलिस-वकील कुख्यात गुटबाजी और एनकाउंटर की स्क्रिप्ट लिखवाने के लिए, गरीब ब्राह्मण की झोपड़ी जलवाने में, सीएमओ द्वारा डीएम पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट लिखवाने में गंगा नदी में भाजपा सरकार की ओर से गंदा नाला गिराने की चर्चाओं में कानपुर का नाम लिया जाने लगा है। करीब पांच पन्नों की स्कि्रप्ट लेकर पहुंचे अखिलेश ने कहा कि इस कानपुर की बात अखबारों में छपी खबरों के बगैर नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी ने ऐसा काम किया है कि इसका नाम बदलकर जामपुर कर देना चाहिए। सब कुछ दिख रहा है लेकिन प्रशासन को मोतियाबिंद हो गया है। पनकी पावर प्लांट और घाटमपुर के लिग्नाइट नेयवेली प्लांट को लेकर कहा कि यदि वह ठीक से चलता तो बिजली की समस्या काफी हद तक हल हो जाती। यही वजह है कि कानपुर में कोई निवेश नहीं करना चाहता है। पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार सही नियम और सही फैसले लेकर सहूलियत दे तो कानपुर के औद् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

US: आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में निखिल गुप्ता ने जुर्म कबूला, अमेरिकी अदालत में चल रहा मुकदमा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में आरोपी निखिल गुप्ता ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गुप्ता ने मैनहट्टन की संघीय अदालत में तीन आरोपों को स्वीकार किया। इनमें पैसे लेकर हत्या करवाने की साजिश और धनशोधन के आरोप शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

February 14, 2026 · 1 min · National Desk