कार में गोली लगी लाशें: नोएडा में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक कार में एक युवक और एक युवती के शव बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में युवक के हाथ में एक पिस्तौल भी मिली है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 1 min · National Desk

Cabinet: सरकार ने दिल्ली, हरियाणा व महाराष्ट्र से जुड़ी बड़ी रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, जानिए क्या है तैयारी

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने रेल मंत्रालय की तीन महत्वपूर्ण मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इनकी कुल लागत लगभग 18,509 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिन परियोजनाओं को स्वीकृति मिली। इनमें ये लाइन शामिल हैं कसारा- मनमाड तीसरी और चौथी लाइन, दिल्ली-अंबाला तीसरी और चौथी लाइन, बल्लारी-होसपेटे तीसरी और चौथी लाइन परियोजनाओं का उद्देश्य क्या? सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं से रेलवे की लाइन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे यातायात सुगम होगा, परिचालन दक्षता बढ़ेगी और सेवाओं की विश्वसनीयता में सुधार आएगा। मल्टी-ट्रैकिंग के जरिए भीड़भाड़ कम करने और संचालन को अधिक सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। तीनों परियोजनाएं किन-किन राज्यों को कवर करेंगी? तीनों परियोजनाएं दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों को कवर करेंगी और भारतीय रेल नेटवर्क में लगभग 389 किलोमीटर की वृद्धि करेंगी। इनसे करीब 3,902 गांवों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, जिनकी कुल आबादी लगभग 97 लाख है। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से कई प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, हम्पी (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल), बल्लारी किला, तुंगभद्रा बांध और अन्य धार्मिक व ऐतिहासिक स्थानों तक पहुंच बेहतर होगी। साथ ही ये रूट कोयला, स्टील, लौह अयस्क, सीमेंट, खाद्यान्न, उर्वरक, कंटेनर और पेट्रोलियम उत्पाद जैसे प्रमुख माल परिवहन के लिए अहम हैं। क्षमता वृद्धि से अतिरिक्त 96 मिलियन टन प्रतिवर्ष माल ढुलाई की संभावना है। क्या-क्या मिलेगा लाभ? ये परियोजनाएं पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत तैयार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

UP: साल 2007 में शोएब ने बसपा में इस पद के लिए लड़ा था चुनाव, कहीं इसलिए तो नहीं हुआ मुख्तार के करीबी का कत्ल!

1 of 11 lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स बाराबंकी शहर में भी उनका घर है। बाराबंकी कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। शुक्रवार को लखनऊ से कार से बाराबंकी आ रहे शोएब को घेरकर हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता शोएब किदवई (51) उर्फ बॉबी की शुक्रवार दोपहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दोपहर करीब एक बजे शहर से चार किमी दूर असेनी अंडरपास के पास हमलावरों ने उनकी कार पर 11 राउंड फायरिंग की। मुख्तार गैंग का शूटर रहे शोएब को चार गोलियां लगी। पुलिस को कार के पास में चार खाली कारतूस मिले हैं। पत्नी शाजिया ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शोएब बाराबंकी के गदिया गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में रह रहे थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 वकील की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी मौके पर पहुंची पुलिस को शोएब कार की ड्राइविंग सीट पर औंधे मुंह पड़े मिले। कार की विंडस्क्रीन पर गोलियों के निशान मिले हैं। एक गोली शोएब के दाहिने गाल को चीरते हुए निकल गई। हाथ और पसली में भी तीन गोलियां धंसी मिली हैं। सूचना पर एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 3 of 11 हत्या के बाद बिखरे पड़ी खाली कारतूस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी हत्या व बलवा के छह मामले दर्ज थे शोएब का नाम 1999 में लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में जेलर आरके तिवारी की हत्या और इसके बाद बाराबंकी के डॉ. डीवी सिंह की हत्या के मामले में सामने आया था। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

Indian Student In US: अमेरिका में 22 वर्षीय भारतीय छात्र लापता, तलाश तेज; अंजा झील के पास देखा गया आखिरी बार

Consulate General of India in San Francisco is deeply concerned about the disappearance of Saketh Sreenivasaiah, an Indian post-graduate student of UC Berkeley, hailing from the State of Karnataka. The Consulate is in touch with the family and also is in contact with the… — India in San Francisco (@CGISFO) February 14, 2026 साकेत के लापता होने की खबर की पुष्टि करते हुए सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। दूतावास ने एक्स पोस्ट में छात्र को ढूंढने के लिए वह उसके परिवार और स्थानीय अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में होना की बात कही है।स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि कर्नाटक के रहने वाले और यूसी बर्कले के छात्र साकेत श्रीनिवासैया मंगलवार को लापता हो गए। बर्कले स्कैनर समाचार पोर्टल के अनुसार साकेत का बैग, जिसमें पासपोर्ट और लैपटॉप था पार्क हिल्स इलाके में एक घर के दरवाजे पर मिला।पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीनिवासैया को आखिरी बार ड्वाइट वे के 1700 ब्लॉक में देखा गया था। उनका कद लगभग 6 फीट 1 इंच, वजन लगभग 73 किलोग्राम, छोटे काले बाल और भूरी आंखें बताई गई हैं। पुलिस ने श्रीनिवासैया के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचित करने का आग्रह किया है।इधर, श्रीनिवासैया के साथ रहने वाले बनेत सिंह ने अपने दोस्त पता लगाने में मदद मांगने के लिए एक पोस्ट किया। जिसमें उसने बताया कि उसे (साकेत) आखिरी बार बर्कले हिल्स में लेक अंजा के पास देखा गया था। उसने गुहार लगाते हुए कहा कि अगर मेरे किसी परिचित को इस इलाके में ऐसे लोग पता हों, जिन्होंने उसे हाल ही में देखा हो, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर रहा है भारत का दबदबा, जानें किस तरह भारतीय टीम ने दी है पटखनी

1 of 10 भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS तमाम ड्रामे के बाद आखिरकार भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में रविवार को यह मैच खेला जाएगा आंकड़ों में हमेशा ही भारतीय टीम का पलड़ा भारी है और जब बात विश्व कप की हो तो पाकिस्तान कहीं भी भारत के सामने नहीं टिक पाता है। ये दोनों टीमें पिछले एक दशक से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मैच आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट में ही होते हैं। इसलिए फैंस को इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 10 भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : @ACCMedia1 हेड टू हेड रिकॉर्ड टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक आठ बार मुकाबले खेले जा चुके हैं। सात बार टीम इंडिया ने मैच जीता है, जबकि एक बार पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वनडे और टी20 दोनों विश्व कप मिलाकर भारतीय टीम सिर्फ एक बार पाकिस्तान से हारी है। यह मैच 2021 टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता था। पाकिस्तान की टीम किसी भी मैदान पर भारत के सामने नहीं टिक पा रही है और ऐसा लगता है कि अब उसे हार की आदत सी ही पड़ गई है। दोनों टीमें पिछले साल एशिया कप में तीन बार एक दूसरे से खेली थीं और तीनों ही मौकों पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी जिसमें एशिया कप का फाइनल मुकाबला भी शामिल है। अब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी तो दोनों ही तरफ भावनाओं का ज्वार उच्चतम स्तर पर रहेगा। पिछले कुछ समय से जिस तरह दोनों देशों के बीच तल्खी देखने मिली है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

IndiGo: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर, कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षा अलर्ट

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 7304 में बम होने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। विमान में यात्रियों के सवार होने से पहले ही लावेटरी के अंदर एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें विमान में बम होने का दावा किया गया था। #WATCH | Kolkata, West Bengal: Netaji Subhas Chandra Bose International Airport, Kolkata Airport Director says, “Bomb scare in Kolkata to Shillong IndiGo 6E3074, which was scheduled to depart at 9:15 AM, from Kolkata Airport. The aircraft has been moved to the isolation bay.… https://t.co/3yvM2m6H7J pic.twitter.com/0xr6nY2K0l February 14, 2026 विमान को आइसोलेशन बे में भेजा गया एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, नोट को सुबह एक क्रू मेंबर ने देखा, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। एहतियात के तौर पर विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी सुरक्षा कदम उठाए गए। विमान की तलाशी जारी अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन तलाशी ले रही हैं। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिलहाल सुरक्षा जांच जारी है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: आधार में जन्मतिथि बदलने के नियमों में होगा बदलाव, अलग-अलग जन्म प्रमाण दिखाकर नहीं होगा अपडेट

कई लोग उम्र कम दिखाने के लिए आधार में जन्मतिथि बदलवाते हैं। इसमें अलग-अलग जन्म प्रमाणपत्रों को इस्तेमाल किया जाता है। मतलब पहला वाला प्रमाणपत्र निरस्त करवा दूसरा बनवा लिया जाता है। उसके आधार पर आसानी से जन्मतिथि बदलवा ली जाती है लेकिन अब ये हेरफेर नहीं हो सकेगा। इसके लिए नियम को बदलकर सख्त कर दिया गया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं दरअसल जो जन्म प्रमाणपत्र बनते हैं उनमें विशेष जन्म पंजीकरण संख्या दर्ज होती है। अब जो भी आधार कार्डधारक जन्मतिथि बदलवाना चाहेगा तो उसको पहले वाले जन्म प्रमाणपत्र में ही सुधार करवाना होगा। मतलब प्रमाणपत्र की जन्म पंजीकरण संख्या पहले वाली ही होनी चाहिए। अगर कोई आवेदक नई जन्मतिथि का नया प्रमाणपत्र बनवाकर लगाएगा तो ये स्वीकार नहीं किया जाएगा। यानी पहले जन्मतिथि दर्ज थी, वही रहेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 1 min · National Desk

Assam: असम में आपात लैंडिंग सुविधा की शुरुआत, पीएम मोदी के विमान की हुई ऐतिहासिक लैंडिंग; जानें सबकुछ

Assam witnesses a historic moment as Prime Minister Narendra Modi lands at the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh. Here, he will witness the aerial display of fighters, transports and helicopters. The ELF is the first of its kind in Northeast India.… pic.twitter.com/araUYtFITx — ANI (@ANI) February 14, 2026 इसी के साथ भारतीय वायुसेना के सुखोई Su-30MKI ने डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) से उड़ान भरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वहां मौजूद अन्य लोगों ने उड़ान भरते हुए देखा।इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरे। जो कि एक ऐतिहासिक पल रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान से ईएलएफ पर उतरे। यहां अब वे फाइटर, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन (एयर शो) देखा। बता दें कि ईएलएफ पूर्वोत्तर भारत में अपनी तरह का पहला है।दरअसल, ईएलएफ यानी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी युद्ध और आपात स्थिति में वैकल्पिक रनवे की सुविधा है। जहां हाईवे पर स्ट्रिप पर बनाई जाती है। जो कि युद्ध या आपातकाल में लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट लिमान और हेलीकॉप्टरों के लिए वैकल्पिक लैंडिंग की जगह देती है। देशभर में 28 ईएलएफ की योजना है। ऐसे में असम में पांच बनेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 1 min · National Desk

US Military Strike: कैरिबियाई सागर में ड्रग तस्कर जहाज पर अमेरिका का हमला, तीन की मौत; सामने आया घातक वीडियो

On Feb. 13, at the direction of #SOUTHCOM commander Gen. Francis L. Donovan, Joint Task Force Southern Spear conducted a lethal kinetic strike on a vessel operated by Designated Terrorist Organizations. Intelligence confirmed the vessel was transiting along known… pic.twitter.com/y50Pbtexfi — U.S. Southern Command (@Southcom) February 14, 2026 हमले का वीडियो साझा करते हुए अमेरिकी सदर्न कमांड ने सोशल मीडिया पर बताया कि 13 फरवरी को कमांडर जनरल फ्रांसिस एल. डोनोवन के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स सदर्न स्पीयर ने नामित आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित एक पोत पर घातक सैन्य हमला किया।पोस्ट में आगे कहा गया कि खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई कि पोत कैरिबियाई सागर में मादक पदार्थों की तस्करी के मार्गों से गुजर रहा था और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। इस कार्रवाई में तीन तस्कर मारे गए। अमेरिकी सेना का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ।पोस्ट के साथ जुड़े एक वीडियो में नाव को पानी में चलते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद वह आग की लपटों में घिरकर फट जाती है। शुक्रवार (13 फरवरी) के हमले के बाद ट्रंप प्रशासन के कथित तौर पर मादक पदार्थों से भरी नौकाओं पर किए गए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है। सितंबर की शुरुआत से कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में कम से कम 38 हमले किए गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

Pulwama Attack: पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति ने बलिदानी वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि, अदम्य साहस को किया याद

यय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 2019 में जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में बलिदान हुए सीआरपीएफ कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके अदम्य साहस और बलिदान से हर भारतीय को ताकत मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 2019 में पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद कर रहा हूं। उनकी देशभक्ति, दृढ़ संकल्प और सेवा सदैव हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित रहेगी। हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 1 min · National Desk