1 of 4 ईशान किशन - फोटो : PTI भारत की शानदार जीत के बाद ईशान किशन ने अपनी मैच जिताऊ पारी और टीम की रणनीति को लेकर खुलकर बात की। प्लेयर ऑफ द मैच बने ईशान ने कहा कि शुरुआत में विकेट आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी ताकत पर भरोसा रखते हुए सादगी से बल्लेबाज़ी की। बता दें कि, भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 114 रन ही बना पाई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 4 ईशान किशन - फोटो : PTI ईशान किशन ने खोला तूफानी बल्लेबाजी का राज ईशान ने बताया कि उन्होंने अपने ऑफ-साइड खेल पर काफी मेहनत की है और उसी का फायदा उन्हें मिला। बड़े मैदान का फायदा उठाते हुए उन्होंने गैप तलाशे और एक-एक की जगह दो-दो रन लेने पर फोकस किया। उनके मुताबिक टीम का लक्ष्य 160-170 रन का स्कोर खड़ा करना था, जो इस पिच पर एक मजबूत टोटल साबित हो सकता था। 3 of 4 ईशान किशन - फोटो : PTI पाकिस्तान पर जीत से बढ़ा आत्मविश्वास ईशान ने साफ कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा खास होता है। यह सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए भावनात्मक मैच होता है। ऐसे में इस जीत का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने माना कि पाकिस्तान के पास बेहतरीन स्पिन आक्रमण था, लेकिन टीम की योजना साफ थी, अच्छी गेंदों का सम्मान और खराब गेंदों पर अटैक। इस जीत से टीम का आत्मविश्वास पूरे टूर्नामेंट के लिए बढ़ेगा और अब लक्ष्य लय को बरकरार रखना है। 4 of 4 ईशान किशन - फोटो : PTI …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें