फरीदाबाद में बड़ा हादसा: फैक्टरी में फटे कई केमिकल ड्रम, 30 से अधिक मजदूर झुलसे; मची अफरातफरी, देखें Video

1 of 8 फरीदाबाद में फैक्टरी में कैमिकल ड्रमों में धमाका - फोटो : अमर उजाला हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मुजेसर इलाके में एक निजी कंपनी में सोमवार शाम को हुए एक भीषण हादसे में 30 से अधिक कर्मचारी झुलस गए। कंपनी में मेटल शीट कटिंग का काम होता है, जिसके लिए सीएनसी मशीनें लगी हैं। शाम के समय जब कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी वहां रखे एक केमिकल ड्रम में अचानक धमाका हो गया। इसके बाद एक के बाद एक कई ड्रम फटते चले गए, जिससे आग लग गई और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 एंबुलेंस में घायलों को लेकर जाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला हादसे का विवरण और बचाव कार्य प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को कंपनी में कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान, अचानक एक ड्रम में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट ने आस-पास रखे अन्य ड्रमों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई और ड्रम फट गए। इस धमाके और आग की चपेट में आकर 30 से अधिक कर्मचारी झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किस कारण से यह धमाका हुआ। 3 of 8 मौके पर मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला जांच और सुरक्षा पर सवाल यह घटना औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस तरह से एक के बाद एक कई ड्रम फटे, उससे लगता है कि कंपनी में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी खामियां थीं। मेटल शीट कटिंग के काम में इस्तेमाल होने वाले रसायनों के भंडारण और उनकी सुरक्षा को लेकर बरती गई लापरव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

CBSE: 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति अनिवार्य, दूसरी परीक्षा केवल चयनित छात्रों के लिए; समझें नियम

बोर्ड ने क्यों लिया ये फैसला? सीबीएसई को कुछ छात्रों और अभिभावकों की ओर से अनुरोध मिला कि कुछ छात्र किसी कारण से कक्षा 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, इसलिए उन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए। समझें पूरा नियम पहली परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। : सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। तीन विषयों में सुधार का मौका : पहली परीक्षा पास कर चुके छात्र अपनी प्रदर्शन सुधारने के लिए तीन मुख्य विषयों (जैसे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, भाषाएं) में बैठ सकते हैं। : पहली परीक्षा पास कर चुके छात्र अपनी प्रदर्शन सुधारने के लिए तीन मुख्य विषयों (जैसे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, भाषाएं) में बैठ सकते हैं। अनुपस्थित छात्रों के लिए नियम : जो छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हुए, उन्हें दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे छात्रों को “अनिवार्य पुनरीक्षण” श्रेणी में रखा जाएगा और वे अगली बार फरवरी में होने वाली मुख्य परीक्षा में ही बैठ सकेंगे। : जो छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हुए, उन्हें दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे छात्रों को “अनिवार्य पुनरीक्षण” श्रेणी में रखा जाएगा और वे अगली बार फरवरी में होने वाली मुख्य परीक्षा में ही बैठ सकेंगे। कंपार्टमेंट छात्रों के लिए : जिन छात्रों का प्रथम परीक्षा में परिणाम कंपार्टमेंट है, उन्हें दूसरी परीक्षा में उसी श्रेणी के तहत बैठने की अनुमति होगी। : जिन छात्रों का प्रथम परीक्षा में परिणाम कंपार्टमेंट है, उन्हें दूसरी पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित, सात अप्रैल से होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट की 9-न्यायाधीशों की बेंच 7 अप्रैल से धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के भेदभाव के मामलों पर सुनवाई शुरू करेगी। इस मामले में प्रमुख रूप से केरल के सबरीमाला मंदिर से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी पक्ष अपनी लिखित दलीलें 14 मार्च तक जमा करें। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह सबरीमाला फैसले की समीक्षा का समर्थन करते हैं। बेंच में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली शामिल हैं। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील परमेश्वर और शिवम सिंह को एमिकस क्यूरी के रूप में नियुक्त किया है, ताकि न्यायालय को आवश्यक मार्गदर्शन और पक्षों की दलीलों का विश्लेषण प्रदान किया जा सके। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि सुनवाई 22 अप्रैल तक पूरी की जाएगी। सबरीमाला फैसले की समीक्षा का समर्थन करने वाले पक्षों के लिए कृष्ण कुमार सिंह को नोडल काउंसल नियुक्त किया गया है, जबकि फैसले का विरोध करने वालों के लिए शश्वती परी को नोडल काउंसल बनाया गया।यह मुद्दा इसलिए फिर सामने आया है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट सोमवार को 2018 के फैसले से जुड़े रिव्यू और रिट याचिकाओं पर विचार करने वाला है। उस फैसले में हर उम्र की महिलाओं को भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। विपक्षी कांग्रेस का कहना है कि सरकार को अदालत में जाने से पहले जनता को अपना रुख साफ-साफ बताना चाहिए। उनका आरोप है कि सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर अब तक असमंजस की स्थिति में है।11 मई 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पांच-न्यायाधीशों की बेंच सीमित समीक्षा शक्तियों के तहत कानून के सवालों को बड़े बेंच को भेज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

Mani Shankar Aiyar: 'वो कठपुतली है, जयराम रमेश का तोता है', मणिशंकर अय्यर ने पवन खेड़ा को घेरा; बढ़ा विवाद

#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Mani Shankar Aiyar says, “I want you to send a message to Pawan Khera. He has allied with MA Baby in Delhi and he is getting upset about my being allied with Pinarayi Vijayan here. What kind of Congressi is he? Above all, how stupid can a… pic.twitter.com/5hd3qhhrdv — ANI (@ANI) February 16, 2026 #WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Mani Shankar Aiyar says, “…I am in the Congress party, I haven’t left it. If Pawan Khera is going to expel me, I will happily go outside and kick his backside after I have left.” pic.twitter.com/Y0Ypri0tO5 — ANI (@ANI) February 16, 2026 अय्यर के बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और महासचिव व संचार प्रभारी जयराम रमेश की प्रतिक्रिया आई। जिस पर अब मणिशंकर अय्यर ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस नेता अय्यर ने पवन खेड़ा को आड़े हाथों लेते हुए उनको कठपुतली करार दिया, साथ ही कहा कि वो पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं। उन्होंने दो टूक पवन खेड़ा को एक ‘कठपुतली’ बताया, जो पार्टी महासचिव जयराम रमेश के कहे अनुसार ही काम करता है।न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पवन खेड़ा प्रवक्ता नहीं बल्कि एक तोता है। राष्ट्रीय स्तर पर वामपंथी दलों के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर बात करते हुए अय्यर ने कहा कि पवन खेड़ा से बेहतर उम्मीदवार कांग्रेस प्रवक्ता के पद के लिए मौजूद रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आप पवन खेड़ा को संदेश भेजें। उन्होंने दिल्ली में एमए बेबी के साथ गठबंधन किया है और यहां पिनरई विजयन के साथ मेरे गठबंधन से उन्हें परेशानी हो रही है। ये किस तरह के कांग्रेसी हैं? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

भारत ने कैसे हासिल की सड़क पर सैन्य विमान उतारने की खूबी?: पाकिस्तान-चीन के लिए सिरदर्द, जानें क्यों-कितने अहम

भारत ने कैसे हासिल की सड़क पर सैन्य विमान उतारने की खूबी?: पाकिस्तान-चीन के लिए सिरदर्द, जानें क्यों-कितने अहम और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर भारत में हाईवे पर रनवे को बनाने की यह तकनीक क्या है और यह क्यों अहम है? भारत अब तक अपने कितने हाईवे को रनवे के तौर पर तैयार कर चुका है? देश के लिए इसका रणनीतिक महत्व क्या है? आइये जानते हैं… असम के डिब्रूगढ़ में शनिवार (15 फरवरी) को मोरान बायपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ईएलएफ) के सफल परीक्षण के साथ भारत ने अपने सीमाई इलाकों पर बड़ी रणनीतिक बढ़त हासिल कर ली है। दरअसल, इस हाईवे पर भारतीय वायुसेना का सी-130जे सुपर हरक्यूलीज एयरक्राफ्ट उतरा है, जो कि अपने वर्ग में सबसे बड़े सैन्य विमानों में से एक है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सवार थे। रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो भारत की ओर से जिस तरह से अब पूर्वोत्तर में भी एक हाईवे को विमानों के रनवे के तौर पर इस्तेमाल किया है, यह चीन के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकता है। क्या है भारत की हाईवे को रनवे के तौर पर इस्तेमाल करने की तकनीक? भारत में हाईवे को रनवे के तौर पर इस्तेमाल करने की तकनीक को इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ईएलएफ) कहा जाता है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग प्रणाली के भीतर ही निर्मित एक वैकल्पिक रनवे होता है, जिसे विशेष रूप से सैन्य और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

AI Impact Summit 2026 Live: 2.5 लाख लोगों ने कराया समिट के लिए पंजीकरण, केंद्रीय मंत्री ने कहा- एआई का महाकुंभ

05:43 AM, 16-Feb-2026 मानव सभ्यता को मौलिक रूप से नया आकार देने के कगार पर खड़ी कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई पर आज से दिल्ली में वैश्विक सम्मेलन शुरू हुआ। शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट में आए वैश्विक प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि 1.4 अरब भारतीयों की शक्ति, मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम और अत्याधुनिक शोध के कारण भारत आज एआई परिवर्तन की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। उन्होंने इसे देश के युवाओं की क्षमता का प्रमाण बताते हुए कहा कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और जिम्मेदार व समावेशी तरीके से वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।इस समिट में मानवता की सेवा, समावेशी विकास को गति देने और धरती की रक्षा करने वाले जन-केंद्रित नवाचारों को प्रोत्साहित करने में एआई की प्रभावी भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में इस पांच दिवसीय भारत-एआई इंपैक्ट समिट एक्सपो-2026 का उद्घाटन करेंगे। इसमें 20 देशों के शासनाध्यक्ष और कई कंपनियों के सीईओ समेत अन्य प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।ब्रिटिश सरकार ने कहा कि सोमवार से नई दिल्ली में शुरू होने वाले एआई इंपैक्ट समिट के दौरान ब्रिटेन का ध्यान इस बात पर रहेगा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता किस प्रकार विकास को गति दे सकती है, नए रोजगार सृजित कर सकती है, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार कर सकती है और दुनिया भर के लोगों को लाभ पहुंचा सकती है।उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी और एआई मंत्री कनिष्क नारायण के नेतृत्व में ब्रिटेन का प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा। लैमी ने शिखर सम्मेलन से पहले जारी एक बयान में कहा, “शिखर सम्मेलन यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई गोलीबारी मामले में अब बड़ा एक्शन हुआ है। इसमें छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपियों को राजस्थान में पकड़ा गया और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईएमपीए ने सीएम फडणवीस को पत्र लिखकर जताई मामले पर चिंता मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में लगातार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। हाल ही में इस घटना को लेकर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीए) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा था। इसमें राज्य सरकार से तुरंत जांच और उचित सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की थी। अपने पत्र में आईएमपीए ने घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि इससे फिल्म जगत में चिंता और आशंका पैदा हो गई है। पत्र में आगे रोहित शेट्टी के लिए कहा गया कि रोहित शेट्टी ने न केवल भारतीय सिनेमा में अमूल्य योगदान दिया है, बल्कि जरूरत पड़ने पर उन्होंने हमेशा देश का साथ दिया है। उन्होंने समाज के हित में सामाजिक कार्यों और राष्ट्रीय पहलों में अपना समर्थन दिया है। इसलिए, उनके आवास पर ऐसी घटना का होना बेहद चिंताजनक है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: असम के CM पर कार्रवाई की मांग, याचिकाओं पर अदालत सख्त, पूछा- पहले गौहाटी हाईकोर्ट क्यों नहीं गए

सुप्रीम कोर्ट ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ वायरल वीडियो को लेकर दायर याचिकाओं पर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से पूछा कि उन्होंने सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पहले गौहाटी हाईकोर्ट का रुख क्यों नहीं किया। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 16, 2026 · 1 min · National Desk

UP Vidhan Mandal Session live: ब्रजेश पाठक बोले-आशा बहुअन का मातृत्व अवकाश भी दई रहेन, सपा से दोगुना मानदेय भी

11:36 AM, 16-Feb-2026 178 अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त कर दिए - ब्रजेश पाठक इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि हमें निजी अस्पतालों की करीब 500 शिकायतें मिलीं, 178 अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। 280 अस्पतालों पर एफआईआर कराई गई, जो मानक के विपरीत चल रहे थे। जो लोग निजी अस्पतालों को टारगेट करके उनसे वसूली करते हैं, उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई करेंगे। इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि हमें निजी अस्पतालों की करीब 500 शिकायतें मिलीं, 178 अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। 280 अस्पतालों पर एफआईआर कराई गई, जो मानक के विपरीत चल रहे थे। जो लोग निजी अस्पतालों को टारगेट करके उनसे वसूली करते हैं, उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई करेंगे। 11:32 AM, 16-Feb-2026 सदन में उठा निजी अस्पतालों का मुद्दा सपा विधायक अतुल प्रधान ने सरकार से निजी अस्पतालों के बारे में सवाल पूछा। न सरकारी अस्पतालों में दवा मिलती हैं, न जांचें होती हैं? अस्पतालों की फर्श पर गर्भवती महिलाएं बच्चे जन्म देती हैं। इसी नाकामी से मरीज निजी अस्पतालों की तरफ जाते हैं। क्या निजी अस्पतालों की शिकायतों पर कभी कोई कार्रवाई हुई? क्या सरकार निजी अस्पतालों में फीस, जांच शुल्क नियंत्रण करने पर कोई विचार कर रही है? सपा विधायक अतुल प्रधान ने सरकार से निजी अस्पतालों के बारे में सवाल पूछा। न सरकारी अस्पतालों में दवा मिलती हैं, न जांचें होती हैं? अस्पतालों की फर्श पर गर्भवती महिलाएं बच्चे जन्म देती हैं। इसी नाकामी से मरीज निजी अस्पतालों की तरफ जाते हैं। क्या निजी अस्पतालों की शिकायतों पर कभी कोई कार्रवाई हुई? क्या सरकार निजी अस्पतालों में फीस, जांच शुल्क नियंत्रण करने पर कोई विचार कर रही है? 11:27 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk

Politics: रिजिजू बोले- राहुल को संसद चलाने में रूचि नहीं, NGO ने सिखाया- कांग्रेस के अच्छे दिन आएंगे, लेकिन...

किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि सरकार संसद में स्थिति को शांत करने के लिए कांग्रेस को लेकर कोई और अतिरिक्त कदम नहीं उठाने जा रही है, क्योंकि उन्होंने सदन के सुचारू रूप से चलने के लिए ‘कई प्रयास’ किए थे, लेकिन वे व्यर्थ रहे। न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में किरेन रिजिजू ने संसद में चले गतिरोध और राहुल गांधी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। ‘राहुल गांधी को सदन चलाने में कोई दिलचस्पी नहीं’ उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी को सदन चलाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्हें सिर्फ मुद्दे बनाने में दिलचस्पी है। कुछ गैर सरकारी संगठनों ने राहुल गांधी को सिखाया है कि तुम्हारा समय आएगा, लेकिन उनका समय नहीं आएगा। अगले चुनावों में लोकसभा में उनकी सीटों की संख्या और भी कम हो जाएगी।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताश है, क्योंकि पार्टी लगातार चुनाव हार रही है। वे स्थिति को बदलने के लिए बेताब हैं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि संसद में छोटी पार्टियों द्वारा कांग्रेस पर सदन को बाधित न करने का दबाव था। ये भी पढ़ें: ‘सारा विपक्ष कांग्रेस के साथ नहीं’, बोले रिजिजू केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि संसद में छोटी पार्टियों की तरफ से कांग्रेस पर दबाव था कि वह सदन में रुकावट न डाले, क्योंकि इससे उन्हें बोलने का समय नहीं मिलता। उन्होंने कहा, ‘सारा विपक्ष कांग्रेस के साथ नहीं है। छोटी पार्टियां अपनी-अपनी पार्टी के समय का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं। छोटी पार्टियां राहुल गांधी से नाखुश हैं। उनमें से कुछ ने तो स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर साइन भी नहीं किया। संसद में दिखा भारी गतिरोध रिजिजू ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों के कुछ सदस्य उनसे लगातार कह रहे थे कि वे चाहते हैं कि सदन का क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk