IND vs NED Live Score: नीदरलैंड की पारी शुरू, माइकल लेविट और मैक्स ओदाऊद क्रीज पर; भारत ने 193 रन बनाए

08:51 PM, 18-Feb-2026 IND vs NED Live Score: भारत ने नीदरलैंड के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा भारत ने नीदरलैंड के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए हैं। उनके लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने तीन विकेट लिए जबकि आर्यन दत्त को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा काइल क्लेन ने एक विकेट अपने नाम लिया। भारत ने नीदरलैंड के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए हैं। उनके लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने तीन विकेट लिए जबकि आर्यन दत्त को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा काइल क्लेन ने एक विकेट अपने नाम लिया। 08:37 PM, 18-Feb-2026 IND vs NED Live Score: शिवम-हार्दिक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 18 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 18 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। 08:30 PM, 18-Feb-2026 IND vs NED Live Score: शिवम दुबे का 25 गेंदों में अर्धशतक शिवम दुबे ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत ने 17 ओवर के बाद चार विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत ने 17 ओवर के बाद चार विकेट पर 153 रन बना लिए ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

10 राज्यों में क्यों हो रहे राज्यसभा चुनाव: जिन 37 सीटों पर निर्वाचन, उनमें कैसे समीकरण; कहां-किसका पलड़ा भारी

10 राज्यों में क्यों हो रहे राज्यसभा चुनाव: जिन 37 सीटों पर निर्वाचन, उनमें कैसे समीकरण; कहां-किसका पलड़ा भारी और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है? इसमें जीत का फॉर्मूला क्या है? 16 मार्च को जब चुनाव होगा तो किस राज्य की कितनी सीटें दांव पर होंगी? यह कब खाली हो रही हैं और कौन-कौन से चेहरे राज्यसभा से विदा लेने वाले हैं? जिन राज्यों में यह सीटें खाली हो रही हैं, वहां राजनीतिक दलों के लिए सीट जीतने का समीकरण क्या है? आइये विस्तार से जानते हैं… निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव तारीखों का एलान कर दिया। इन सभी सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होंगे। राज्यसभा की जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें महाराष्ट्र से लेकर पश्चिम बंगाल और बिहार से लेकर तमिलनाडु तक की सीटें शामिल हैं। पहले जानें- राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है? राज्यसभा में किस राज्य से कितने सांसद होंगे यह उस राज्य की जनसंख्या के हिसाब से तय होता है। राज्यसभा के सदस्य का चुनाव उस राज्य की विधानसभा के चुने हुए विधायक करते हैं, जिस राज्य से वह उम्मीदवार है। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया लोकसभा और विधानसभा चुनाव से काफी अलग है, क्योंकि इस सदन के लिए मतदान सीधे जनता नहीं करती, बल्कि जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि करते हैं। राज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

Ramadan 2026: कई जगह देखा गया चांद, पहला रोजा कल, फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने किया एलान

पहले रोजे का सहरी और इफ्तार का संभावित समय संभावित तौर पर 19 फरवरी 2026 को सहरी का अंतिम समय सुबह 5:35 बजे तक रहेगा। इसके बाद रोजा शुरू हो जाएगा। वहीं, सूर्यास्त के समय यानी करीब 6:15 बजे इफ्तार किया जाएगा। ध्यान रखें कि सहरी और इफ्तार का समय अलग-अलग शहरों के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है, इसलिए अपने स्थानीय मस्जिद या आधिकारिक कैलेंडर से समय की पुष्टि अवश्य करें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs NED Live Score: भारत को चौथा झटका, कप्तान सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट; स्कोर 100 के पार

08:13 PM, 18-Feb-2026 IND vs NED Live Score: सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट हो गए। अब शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट हो गए। अब शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। 07:50 PM, 18-Feb-2026 IND vs NED Live Score: भारत को तीसरा झटका भारत को तीसरा झटका लोगन वान बीक ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 27 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है। भारत को तीसरा झटका लोगन वान बीक ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 27 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है। 07:24 PM, 18-Feb-2026 IND vs NED Live Score: भारत को दूसरा झटका भारत को दूसरा झटका भी आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह सात गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। भारत को दूसरा झटका भी आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह सात गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। 07:01 PM, 18-Feb-2026 IND vs NED Live Score: भारत को शुरुआती झटका भारत को शुरुआती झटका आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। अभिषेक लगातार तीसरी बार बिना खाता खोले आउट हो गए। अब ईशान किशन का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं। भारत को शुरुआती झटका आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

10 राज्यों में क्यों हो रहे राज्यसभा चुनाव: जिन 37 सीटों पर चुनाव, उनमें कैसे समीकरण, कहां-किसका पलड़ा भारी?

10 राज्यों में क्यों हो रहे राज्यसभा चुनाव: जिन 37 सीटों पर चुनाव, उनमें कैसे समीकरण, कहां-किसका पलड़ा भारी? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है? इसमें जीत का फॉर्मूला क्या है? 16 मार्च को जब चुनाव होगा तो किस राज्य की कितनी सीटें दांव पर होंगी? यह कब खाली हो रही हैं और कौन-कौन से चेहरे राज्यसभा से विदा लेने वाले हैं? जिन राज्यों में यह सीटें खाली हो रही हैं, वहां राजनीतिक दलों के लिए सीट जीतने का समीकरण क्या है? आइये विस्तार से जानते हैं… निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव तारीखों का एलान कर दिया। इन सभी सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होंगे। राज्यसभा की जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें महाराष्ट्र से लेकर पश्चिम बंगाल और बिहार से लेकर तमिलनाडु तक की सीटें शामिल हैं। पहले जानें- राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है? राज्यसभा में किस राज्य से कितने सांसद होंगे यह उस राज्य की जनसंख्या के हिसाब से तय होता है। राज्यसभा के सदस्य का चुनाव उस राज्य की विधानसभा के चुने हुए विधायक करते हैं, जिस राज्य से वह उम्मीदवार है। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया लोकसभा और विधानसभा चुनाव से काफी अलग है, क्योंकि इस सदन के लिए मतदान सीधे जनता नहीं करती, बल्कि जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि करते हैं। राज्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

UP: अपने पैतृक गांव पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, कहा- भतीजी की शादी के बाद देंगे सारे सवालों के जवाब

चेक बाउंस मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुए फिल्म अभिनेता राजपाल यादव बुधवार को शाहजहांपुर जिले में अपने पैतृक गांव कुंडरा में पहुंचे। उन्होंने भतीजी की शादी की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह दो दिन भतीजी की शादी में व्यस्त हैं। चार दिन बाद सभी के सवालों का जवाब देंगे। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं फिल्म अता-पता-लापता बनाने पर खर्च धनराशि को लेकर उद्योगपति माधौ गोपाल अग्रवाल व अभिनेता राजपाल यादव का विवाद न्यायालय में पहुंच गया। पांच करोड़ रुपये का ऋण ब्याज सहित नौ करोड़ रुपये हो गया था। न्यायालय के आदेश पर पांच फरवरी को अभिनेता ने सरेंडर कर दिया। जेल जाने से पहले उन्होंने भावुक अपील की थी, जिसके बाद उन्हें मदद के लिए बॉलीवुड समेत तमाम लोग आए थे। 12 दिन जेल में रहने के बाद मंगलवार को जमानत पर बाहर आ गए। बुधवार को तड़के पैतृक गांव आ गए। वह 19 फरवरी को बड़े भाई श्रीपाल की बेटी प्रियंका की शादी में शामिल होंगे। उन्होंने बरात की तैयारियों को देखा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 1 min · National Desk

AI Impact Summit: रोबो डॉग विवाद पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा- हमारी प्रतिनिधि को जानकारी नहीं थी

गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शित एक रोबोट को लेकर उठे विवाद पर सफाई देते हुए माफी मांगी है। इस विवाद को लेकर यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया है कि पवेलियन पर मौजूद हमारी एक प्रतिनिधि को उत्पाद की तकनीकी उत्पत्ति के बारे में जानकारी नहीं थी। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम एआई समिट में पैदा हुई भ्रम की स्थिति के लिए हृदय से क्षमा चाहते हैं। हमारे पवेलियन पर मौजूद हमारी एक प्रतिनिधि को उत्पाद की तकनीकी उत्पत्ति की जानकारी नहीं थी। कैमरे पर आने के उत्साह में उन्होंने तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी दे दी, जबकि उन्हें प्रेस से बात करने की अनुमति भी नहीं थी। आयोजकों की भावना को समझते हुए हमने परिसर छोड़ दिया है।यह विवाद तब शुरू हुआ, जब यूनिवर्सिटी की एक प्रोफेसर नेहा सिंह ने मंगलवार को मीडिया को ‘ओरियन’ नाम का एक रोबोटिक डॉग दिखाते हुए कहा था कि इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा विकसित किया गया है। वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों ने इस रोबोट के वास्तव में एक ‘यूनिट्री गो2’ होने की बात कही, जिसे चीन की यूनिट्री रोबोटिक्स द्वारा निर्मित किया गया है। बताया जाता है कि इस विवाद के बाद सरकार ने यूनिवर्सिटी से एआई समिट में अपनी जगह खाली करने को भी कह दिया।इस मामले पर कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि एआई को लेकर देश की किरकरी हुई है। एआई समिट में चीन के रोबोट को अपना बताया गया है। वहीं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लिखा कि देश की प्रतिभा और डेटा को बढ़ावा देने के बजाय यह एक अव्यवस्थित पीआर कवायद रह गई है।वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी सचिव कृष्णन ने इस बात पर जो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

T20 World Cup: पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल

पाकिस्तान टीम में क्या सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान सलमान आगा और टीम के मुख्य कोच माइक हेसन के बीच कहासुनी देखने मिली जिससे इस बात को बल मिला है कि पाकिस्तान टीम में सब ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तान को सुपर आठ में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आगा और हेसन के बीच कहासुनी होती नजर आ रही है। यह वीडियो उस समय का है जब सलमान आगा आउट होकर पवेलियन लौटे। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही हेसन ने आगा से कुछ कहा तो वो उन्हें पसंद नहीं आया और उन्होंने गुस्से में बोतल ग्राउंड पर फेंकी। इस घटनाक्रम के बाद हेसन थोड़ा हैरान रह गए। उन्होंने कुछ कहा, जिस पर आगा ने बस सिर हिला दिया। बाबर आजम दोनों के बीच मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा और बस दोनों की बातें सुनते रहे। बाबर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे नामीबिया के खिलाफ दिलचस्प चीज देखने मिली। बाबर आजम को बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया जो दर्शाता है कि उनके क्रम को डिमोट किया गया है। बाबर नंबर चार बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया। पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने बाबर की जगह ख्वाजा नफे और शादाब खान को बल्लेबाजी के लिए भेजा। बाबर आजम टी20 विश्व कप में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। पाकिस्तान की पारी करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साहिबजादा फरहान के तूफानी शतक की मदद से पाकिस्तान ने 199 रन बनाए। इस मैच में साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। ब्रसेल ने अयूब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit 2026: एआई समिट में शामिल होने दिल्ली पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति, विदेश राज्य मंत्री ने किया स्वागत

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा पांच दिवसीय भारत दौरे पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने किया।विदेश विभाग ने आधिकारिक एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी। बताया ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा, राजकीय दौरे पर नई दिल्ली आए हैं। उनका विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने स्वागत किया। एमईए ने उनकी यात्रा के दौरान होने वाली अहम बैठक का भी जिक्र किया। आगे लिखा कि इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति लूला इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे और फिर पीएम नरेंद्र मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।मंत्रालय ने इस दौरे को दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने वाला करार दिया है। इस एक्स पोस्ट में आगे लिखा है, “भारत और ब्राजील के बीच करीबी और कई तरह के रिश्ते हैं। ये रिश्ते, जो रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचे हैं, दरअसल, एक समान ग्लोबल विजन, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता में ही निहित हैं। राष्ट्रपति लूला की यात्रा से भारत-ब्राजील साझेदारी को जबरदस्त रफ्तार मिलेगी।ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा 18 से 22 फरवरी तक भारत में रहेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। इस बार राष्ट्रपति लूला अपने साथ सैकड़ों कंपनियों के मालिकों और अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल लेकर पहुंचे हैं।भारत पहुंचने के बाद राष्ट्रपति लूला 19 और 20 फरवरी को नई दिल्ली में हो रहे दूसरे एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। उन्होंने भारत रवाना होते समय पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे इस समिट में भाग लेंगे और भारत के साथ नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 2025 में भारत औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit: 'भारत एआई के क्षेत्र में असाधारण प्रगति के लिए तैयार', PM से मुलाकात के बाद बोले गूगल प्रमुख पिचाई

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। पिचाई भारत में आयोजित ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने आए हैं और 20 फरवरी को समिट में मुख्य भाषण देंगे। भारत पहुंचने पर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर खुशी हो रही है और यहां हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। Nice to be back in India for the AI Impact Summit - a very warm welcome as always and the papers looked great too:) pic.twitter.com/szM9g2wB4d — Sundar Pichai (@sundarpichai) February 18, 2026 पीएम मोदी ने क्या कहा? It was a delight to meet Mr. Sundar Pichai on the sidelines of the AI Impact Summit in Delhi. Talked about the work India is doing in AI and how Google can work with our talented students and professionals in this field.@sundarpichai pic.twitter.com/lUCzOn0LSh — Narendra Modi (@narendramodi) February 18, 2026 गूगल देश के एआई परिवर्तन में साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध इंडिया-अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव की घोषणा गूगल ने स्किलिंग कार्यक्रमों की घोषणा भारत पहुंचने पर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर खुशी हो रही है और यहां हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया।पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान श्री सुंदर पिचाई से मिलकर बेहद खुशी हुई। हमने एआई के क्षेत्र में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के साथ गूगल कैसे काम कर सकता है, इस बारे मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk