Abhishek Sharma: ऐसा क्या हुआ कि रन नहीं बना पा रहे अभिषेक, किसी की नजर लगी या उम्मीदों का बोझ नहीं ढो पा रहे?

Abhishek Sharma: ऐसा क्या हुआ कि रन नहीं बना पा रहे अभिषेक, किसी की नजर लगी या उम्मीदों का बोझ नहीं ढो पा रहे? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 में दुनिया के नंबर-एक टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश नजर आ रहा है। अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ असफल रहने के बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वह खाता नहीं खोल सके। 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अभिषेक तीन गेंदों में शून्य पर बोल्ड हो गए। यह इस टूर्नामेंट में उनका तीसरा शून्य रहा। जो खिलाड़ी पिछले डेढ़ साल से विश्व क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाना जा रहा था, वही अब संघर्ष करता दिख रहा है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह केवल खराब फॉर्म है या उम्मीदों का दबाव या फिर उन्हें किसी की नजर लग गई है? कैसे हुए आउट? नीदरलैंड्स के ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त की एक तेज स्लाइडर गेंद अभिषेक की स्टंप्स से जा टकराई। उन्होंने गेंद की लंबाई को गलत पढ़ा और आगे बढ़ने के बजाय बैकफुट पर चले गए। गेंद अंदर आई और सीधा स्टंप्स उखाड़ गई। आउट होने के बाद अभिषेक ने सिर पीछे झटकते हुए खुद से नाराजगी जाहिर की, जो उनके मानसिक दबाव की ओर इशारा करता है। क्या कहते हैं दिग्गज? सुनील गावस्कर का बयान पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने मैच के बाद कहा कि युवा बल्लेबाज पर उम्मीदों का बोझ साफ दिखाई दे रहा ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

Investment: वैश्विक निवेश में पांच साल में करीब 480% का उछाल; US-चीन की अगुवाई, भारत तेजी से उभरता खिलाड़ी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं स्टैनफोर्ड एआई इंडेक्स के अनुसार 2020 में वैश्विक एआई निवेश लगभग 58 बिलियन डॉलर था, जो 2024 के अंत तक बढ़कर 335 बिलियन डॉलर के आसपास पहुंच गया। इसमें निजी इक्विटी, वेंचर कैपिटल, कॉरपोरेट आरएंडडी और सरकारी फंडिंग सभी शामिल हैं। विशेष रूप से 2023 और 2024 में जनरेटिव एआई के उभार के बाद निवेश की रफ्तार अचानक तेज हुई जब ओपनएआई, एन्थ्रॉपिक, गूगल डीपमाइंड और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों में अरबों डॉलर झोंके गए। सीबी इनसाइट्स और पिचबुक के अनुसार, अकेले 2024 में ही जनरेटिव एआई स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर 70 अरब डॉलर से अधिक की फंडिंग मिली, जो 2020 की कुल एआई फंडिंग से भी ज्यादा थी। रिपोर्ट के मुताबिक कुल वैश्विक एआई निवेश का लगभग 55% हिस्सा अमेरिका के खाते में गया। माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजन और एनवीडिया जैसी कंपनियों की भारी आरएंडडी खर्च ने अमेरिका की बढ़त को और मजबूत किया। चीन करीब 20% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारत निवेश के मामले में तीसरे सबसे तेजी से बढ़ते बाजार के रूप में उभरा। यूएनसीटीएडी व पिचबुक के अनुसार 2020 से 2024 के बीच भारत में एआई निवेश 600% बढ़ा, हालांकि कुल राशि अभी अमेरिका और चीन से काफी कम है। ये भी पढ़ें: जेनरेटिव एआई बना निवेश का सबसे बड़ा ड्राइवर स्टैनफोर्ड एआई इंडेक्स 2025 के मुताबिक कुल नए निवेश का लगभग 40% हिस्सा जनरेटिव एआई से जुड़ी कंपनियों में गया। चैटबॉट, इमेज और वीडियो जनरेशन, हेल्थकेयर एआई और ऑटोमेशन टूल्स ने निवेशकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। माइक्रोसॉफ्ट का ओपनएआई में 13 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश और अमेजन-गूगल की क्लाउड आधारित एआई रणनीतियां इस ट्रेंड की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

हिना खान से लेकर मुनव्वर फारूकी तक; रमजान शुरू होने पर इन सेलेब्स ने दी फैंस को मुबारकबाद

भारत में आज 18 फरवरी 2026 को रमजान का चांद दिख गया है। कल यानी 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। बता दें कि माह-ए-रमजान में मुसलमान पूरे महीने रोजा रखते हैं। यह पाक महीना इबादत के लिए बहुत ही अहम माना जाता है। माह-ए-रमजान की शुरुआत पर कई सेलेब्स ने भी फैंस को मुबारक कहा है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: पीएम मोदी एआई शिखर सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन, अगले दो दिनों तक बरसात के आसार; पढ़ें सुर्खियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला है और पहाड़ों पर बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। टी20 विश्व कप में भारत ने नीदरलैंड को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की। शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई। रमजान की शुरुआत के साथ दिल्ली की मस्जिदों और बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वैश्विक स्तर पर एआई निवेश पांच साल में 480 प्रतिशत बढ़ा है, अमेरिका और चीन आगे हैं और भारत तेजी से उभर रहा है। इसी बीच, अमेरिका में ट्रंप गाजा पर शांति बोर्ड की बैठक करेंगे और पांच अरब डॉलर के अनुदान की घोषणा होगी। अमेरिका-ईरान तनाव से युद्ध की आशंका बढ़ी है। उधर, रूस ने कहा भारत ने उससे तेल खरीद बंद नहीं की। मथुरा में कार हादसे में चार युवकों की मौत हुई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

US: 'डिएगो गार्सिया द्वीप पर नियंत्रण न खोएं', ट्रंप ने ब्रिटेन को किया आगाह; व्हाइट हाउस की ईरान पर दो टूक

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री स्टार्मर 100 साल की लीज में प्रवेश करके इस अहम द्वीप पर नियंत्रण खो सकते हैं। ट्रंप ने लिखा कि कुछ संस्थाओं के दावे पहले कभी ज्ञात नहीं थे। उनके अनुसार, ये दावे काल्पनिक हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है, तो अमेरिका को डिएगो गार्सिया और फेयरफोर्ड एयरफील्ड का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। ट्रंप का कहना है कि यह कदम संभावित खतरनाक हमलों से ब्रिटेन और अन्य मित्र देशों की सुरक्षा के लिए जरूरी हो सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्रिटेन को अपने इस अहम द्वीप पर नियंत्रण नहीं खोना चाहिए। अमेरिका हमेशा ब्रिटेन के लिए लड़ने के लिए तैयार है। लेकिन ब्रिटेन को मजबूत बने रहना होगा। #WATCH | Washington DC | White House Press Secretary Karoline Leavitt says, “The President has been clear that with any country, diplomacy is his first option and Iran would be wise to make a deal with President Trump. He is talking to many people, including his national security… pic.twitter.com/tNf8DpJKtn — ANI (@ANI) February 18, 2026 व्हाइट हाउस ने क्या कहा? वहीं, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लिविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कूटनीति को हमेशा प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के लिए समझौता करना ही समझदारी होगी। राष्ट्रपति कई लोगों और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से इस पर चर्चा कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: शांति बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे ट्रंप लिविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को शांति बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में 20 सदस्य दे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

Russia: भारत ने बंद नहीं किया रूसी तेल खरीदना, अमेरिका के दावे पर रूस ने दिया जवाब; शांति और ऊर्जा पर जोर

रूस की विदेश मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि भारत के रूसी तेल खरीदने के रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि भारत द्वारा रूसी हाइड्रोकार्बन की खरीद दोनों देशों के लिए लाभकारी है और वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखती है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने अपने साप्ताहिक ब्रिफिंग में कहा ‘हमें कोई कारण नहीं है यह मानने का कि भारत ने रूसी हाइड्रोकार्बन की खरीद पर अपनी नीति बदली है। यह कदम दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार को स्थिर बनाए रखता है।‘जखारोवा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा उठाए गए दावों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा अमेरिका स्वतंत्र देशों को अपने अनुसार निर्णय लेने से रोकने का प्रयास कर रहा है। इसमें टैरिफ, प्रतिबंध और अन्य दबाव शामिल हैं। पिछले हफ्ते रुबियो ने दावा किया था कि भारत ने रूसी तेल की खरीद बंद करने का वचन दिया है। जबकि भारत ने अभी तक इस दावे की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। इसके पहले भी रूस ने अमेरिका पर आरोप लगाया था कि वह भारत और अन्य देशों को रूसी तेल खरीदने से रोकने के लिए दबाव बना रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई फोन वार्ता के बाद दोनों देशों ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की। इसमें अगस्त 2025 में भारत के रूसी तेल खरीदने पर लगाया गया 25 प्रतिशत शुल्क भी हटाया गया। जखारोवा ने यूरोपीय देशों की आलोचना भी की, जिन पर उन्होंने कहा कि वे शांति समाधान नहीं चाहते। रूस और भारत के बीच ऊर्जा सहयोग लंबे समय से मजबूत रहा है और दोनों देश इसे वैश्विक ऊर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NED: भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की; फील्डिंग की कमजोरी फिर उजागर; शिवम दुबे चमके

IND vs NED: भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की; फील्डिंग की कमजोरी फिर उजागर; शिवम दुबे चमके और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। गत चैंपियन भारतीय टीम ने इस तरह ग्रुप चरण का अंत अजेय रहते हुए किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी। भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में भारत 2024 से ही अजेय बना हुआ है। ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा भारत ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अगले दौर के लिए क्वालिफाई किया है। भारत ने अपने चारों मैच जीते, जबकि पाकिस्तान चार में से तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक लेने में सफल रही। वहीं, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया का सफर शुरुआती दौर में ही थम गया। नामीबिया ने अपने चारों मैच गंवाए। भारतीय टीम ग्रुप में शीर्ष पर रही। भारत ने छोड़े कई कैच भारतीय टीम भले ही मैच जीतने में सफल रही, लेकिन उसकी फील्डिंग एक बार फिर खराब रही। भारत के लिए नीदरलैंड के खिलाफ मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने कैच छोड़े। इतना ही नहीं, बल्लेबाजी में भी टीम का प्रदर्शन कुछ खास न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार: रिपोर्ट

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी समाचार एजेंसी एक्सियोस (Axios) की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव की आशंका तेजी से बढ़ गई है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यदि सैन्य कार्रवाई शुरू होती है तो वह सीमित या प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि कई हफ्तों तक चलने वाला अभियान हो सकता है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने आने वाले हफ्तों में हमले की संभावना 90 प्रतिशत तक बताई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तनाव ऐसे समय बढ़ा है, जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी है। इस्राइल के पूर्व सैन्य खुफिया प्रमुख अमोस याडलिन ने चेतावनी दी कि हालात पहले से कहीं ज्यादा गंभीर हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘हम युद्ध के और करीब हैं, लेकिन एक महाशक्ति कुछ ही दिनों में युद्ध नहीं करती। पहले कूटनीतिक रास्ते को पूरी तरह आजमाया जाता है।’ खबर अपडेट की जा रही है… अमेरिकी समाचार एजेंसी एक्सियोस (Axios) की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव की आशंका तेजी से बढ़ गई है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यदि सैन्य कार्रवाई शुरू होती है तो वह सीमित या प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि कई हफ्तों तक चलने वाला अभियान हो सकता है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने आने वाले हफ्तों में हमले की संभावना 90 प्रतिशत तक बताई है।रिपोर्ट में कहा गया है कि तनाव ऐसे समय बढ़ा है, जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी है। इस्राइल के पूर्व सैन्य खुफिया प्रमुख अमोस याडलिन ने चेतावनी दी कि हालात पहले से कहीं ज्यादा गंभीर हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘हम युद्ध के और करीब हैं, लेकिन एक महाशक्ति कुछ ही दिनों में युद्ध नह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

AI Impact Summit 2026: एआई समिट में तकनीक संग सजी भारतीय संस्कृति, भारत मंडपम में दुनिया ने देखा अद्भुत संगम

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के तीसरे दिन जब तकनीक और नवाचार पर वैश्विक मंथन चल रहा था, उसी मंच पर भारत की सांस्कृतिक विरासत ने भी दुनिया का दिल जीत लिया। भारत मंडपम में आयोजित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनियाभर से आए नेताओं ने भारतीय कला, संगीत और परंपराओं की झलक देखी, जिसे विदेशी मेहमानों ने खूब सराहा। इस रंगारंग आयोजन ने तकनीक और संस्कृति के अद्भुत संगम को दुनिया के सामने पेश किया। बता दें कि यह वैश्विक दक्षिण में आयोजित पहला बड़ा एआई सम्मेलन है, जिसमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 से ज्यादा वैश्विक एआई विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। समिट का उद्देश्य एआई के जरिए आर्थिक विकास, सतत प्रगति और वैश्विक चुनौतियों के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना है। यह आयोजन इंडिया एआई मिशन और डिजिटल इंडिया पहल के तहत वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस दिल्ली पहुंचे इसी बीच अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी समिट में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। उनका स्वागत केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने किया। यह समिट दुनिया के कई देशों के नेताओं, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों को एक मंच पर ला रहा है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर चर्चा हो रही है। इससे पहले भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में दुनिया भर से आए नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर वैश्विक सहयोग और नीति निर्माण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NED Live Score: नीदरलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, एडवर्ड्स और जैक लायन क्रीज पर; स्कोर 110 के पार

10:13 PM, 18-Feb-2026 IND vs NED Live Score: पांचवां विकेट गिरा नीदरलैंड को पांचवां झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने बास डीलीड को अपना शिकार बनाया। वह 33 रन बनाकर लौटे। अब क्रीज पर स्कॉट एडवर्ड्स और जैक लायन कैशे मौजूद हैं। नीदरलैंड को पांचवां झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने बास डीलीड को अपना शिकार बनाया। वह 33 रन बनाकर लौटे। अब क्रीज पर स्कॉट एडवर्ड्स और जैक लायन कैशे मौजूद हैं। 09:59 PM, 18-Feb-2026 IND vs NED Live Score: नीदरलैंड के लगातार दो विकेट गिरे नीदरलैंड को तीसरा और चौथा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने पहले कॉलिन एकरमैन को रिंकू के हाथों कैच कराया। इसके बाद आर्यन दत्त को बोल्ड किया। फिलहाल क्रीज पर बास डीलीड और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स हैं। नीदरलैंड को तीसरा और चौथा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने पहले कॉलिन एकरमैन को रिंकू के हाथों कैच कराया। इसके बाद आर्यन दत्त को बोल्ड किया। फिलहाल क्रीज पर बास डीलीड और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स हैं। 09:55 PM, 18-Feb-2026 IND vs NED Live Score: नीदरलैंड को दूसरा झटका नीदरलैंड को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने माइकल लेविट को आउट किया। वह सिर्फ 24 रन बना पाए हैं। नीदरलैंड को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने माइकल लेविट को आउट किया। वह सिर्फ 24 रन बना पाए हैं। 09:28 PM, 18-Feb-2026 IND vs NED Live Score: भारत को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। वरुण ने मैक्स ओ डौउड को आउट किया जो 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। वरुण ने मैक्स ओ डौउड को आउट किया जो 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk