पाकिस्तान टीम में क्या सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान सलमान आगा और टीम के मुख्य कोच माइक हेसन के बीच कहासुनी देखने मिली जिससे इस बात को बल मिला है कि पाकिस्तान टीम में सब ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तान को सुपर आठ में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आगा और हेसन के बीच कहासुनी होती नजर आ रही है। यह वीडियो उस समय का है जब सलमान आगा आउट होकर पवेलियन लौटे। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही हेसन ने आगा से कुछ कहा तो वो उन्हें पसंद नहीं आया और उन्होंने गुस्से में बोतल ग्राउंड पर फेंकी। इस घटनाक्रम के बाद हेसन थोड़ा हैरान रह गए। उन्होंने कुछ कहा, जिस पर आगा ने बस सिर हिला दिया। बाबर आजम दोनों के बीच मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा और बस दोनों की बातें सुनते रहे। बाबर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे नामीबिया के खिलाफ दिलचस्प चीज देखने मिली। बाबर आजम को बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया जो दर्शाता है कि उनके क्रम को डिमोट किया गया है। बाबर नंबर चार बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया। पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने बाबर की जगह ख्वाजा नफे और शादाब खान को बल्लेबाजी के लिए भेजा। बाबर आजम टी20 विश्व कप में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। पाकिस्तान की पारी करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साहिबजादा फरहान के तूफानी शतक की मदद से पाकिस्तान ने 199 रन बनाए। इस मैच में साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। ब्रसेल ने अयूब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
T20 World Cup: पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
पाकिस्तान टीम में क्या सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान सलमान आगा और टीम के मुख्य कोच माइक हेसन के बीच कहासुनी देखने मिली जिससे इस बात को बल मिला है कि पाकिस्तान टीम में सब ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तान को सुपर आठ में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आगा और हेसन के बीच कहासुनी होती नजर आ रही है। यह वीडियो उस समय का है जब सलमान आगा आउट होकर पवेलियन लौटे। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही हेस