T20 World Cup: 12 मैचों के बाद हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया; सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

T20 World Cup: 12 मैचों के बाद हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया; सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं गत चैंपियन भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 में पहली हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ चरण में भारत का विजयी अभियान रोका और उसके लिए सेमीफाइनल की राह कठिन कर दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारत की बल्लेबाजी काफी खराब रही और टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला 76 रनों से अपने नाम किया। एक खिलाड़ी पर निर्भरता पड़ी भारी भारतीय टीम के लिए एक खिलाड़ी पर निर्भरता रहना भारी पड़ा है। भारत ने ग्रुप चरण में लगभग हर मैच में एक बल्लेबाज के दम पर ही जीत दर्ज की है। यही उसी कमजोर कड़ी साबित हो रही थी और सुपर आठ के पहले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी की कलई खुल गई। भारत की बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इतनी खराब रही कि शिवम दुबे को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। टी20 विश्व कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार भारत ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में पहला मैच गंवाया है। किसी भी प्रारूप में भारत की आईसीसी टूर्नामेंट में 18 मैचों बाद यह पहली हार है। वही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

घने जंगल, पथरीले रास्ते और बंदूकों की गड़गड़ाहट: सबसे आगे था जांबाज टायसन, दुश्मन की चाल पढ़कर दी सटीक जानकारी

ओजीडब्ल्यू नेटवर्क के सहारे रहे अब तक जिंदा पिछले ढाई से तीन वर्षों में इन आतंकियों ने छात्रू क्षेत्र के जंगलों और ऊंचाई वाले इलाकों में अस्थायी ठिकाने बना लिए थे। सूत्र बताते हैं कि कुछ ओवर ग्राउंड वर्कर्स की मदद से उन्हें जंगलों में राशन और अन्य सामग्री पहुंचाई जाती रही जिससे वे लंबे समय तक सक्रिय बने रहे। सुरक्षा एजेंसियों ने इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए जनवरी से व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसके तहत सुरक्षाबलों ने पहले इनकी सप्लाई लाइन को काटा और फिर उन्हें अपने ठिकानों से बाहर निकलने पर मजबूर किया। जब आतंकी बिल से बाहर निकलने लगे तो इन्हें ट्रैक करना आसान हो गया। इससे पहले दच्छन इलाके में हुई मुठभेड़ में आतंकी आदिल को मार गिराया गया था जबकि अन्य की तलाश जारी रही और अब जैश कमांडर समेत तीन आतंकी मार गिराए गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, यानसेन की अगुआई में चमके गेंदबाज

10:35 PM, 22-Feb-2026 दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत मार्को यानसेन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप में सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। उनके लिए सिर्फ शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए यानसेन ने चार और महाराज ने तीन विकेट लिए जबकि कॉर्बिन बॉश और एडेन मार्करम को क्रमश: दो और एक विकेट मिला। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ही खराब रही। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन खाता खोले बिना पहले ही ओवर में एडेन मार्करम का शिकार बन गए। इसके बाद मार्को यानसेन ने तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ एक रन बन पाए। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि सुपर-8 मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजेगा, लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। लगातार तीन मुकाबलों में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक सिर्फ 15 रन बना सके और आउट हो गए। इस मैच में शिवम दुबे ने जरूर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 42 रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए। वहीं, रिंकू सिंह खाता भी नहीं खोल पाए। मार्को यानसेन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप में सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप के घर मार-ए-लागो की सुरक्षा में चूक: शॉटगन-तेल की कैन लेकर घुसा शख्स, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सीक्रेट सर्विस ने बयान में क्या कहा? सीक्रेट सर्विस की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि आज करीब डेढ़ बजे (स्थानीय समयानुसार) यूएस सीक्रेकट सर्विस के एजेंटों और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय (पीबीएसओ) के एक डिप्टी ने मार-ए-लागो के सुरक्षित क्षेत्र में गैरकानूनी प्रवेश के बाद एक व्यक्ति को गोली मार दी। इस व्यक्ति की पहचान अभी गोपनीय रखी गई है, जब तक उसके परिवार को सूचना नहीं दी जाती। उसे मृत घोषित कर दिया गया है। ‘कोई एजेंट या कर्मचारी घायल नहीं हुआ’ बयान में कहा गया, मार-ए-लागो के उत्तरी गेट पर उस व्यक्ति को देखा गया, जो अपने साथ एक शॉटगन (एक तरह की बंदूक) और फ्यूल कैन (ईंधन भरने का डिब्बा) लेकर आया था। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों और पीबीएसओ के डिप्टी ने व्यक्ति का सामना करते हुए गोली चलाई। इस घटना में कोई एजेंट या पीबीएसओ कर्मचारी घायल नहीं हुआ। ये भी पढ़ें: घटना की जांच कर रहीं तीन एजेंसियां इसमें आगे बताया गया कि घटना के समय ऐसा कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था, जिसे सीक्रेट सर्विस सुरक्षा प्रदान कर रही हो। एफबीआई, यूएस सीक्रेट सर्विस और पीबीएसओ इस घटना की जांच कर रहे हैं, जिसमें व्यक्ति की पृष्ठभूमि, उसकी गतिविधियां, संभावित उद्देश्य और बल के इस्तेमाल की समीक्षा शामिल है। एजेंसी की नीति के अनुसार, शामिल सीक्रेट सर्विस एजेंटों को जांच के नतीजे तक प्रशासनिक छुट्टी पर रखा जाएगा। (अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।) सीक्रेट सर्विस की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि आज करीब डेढ़ बजे (स्थानीय समयानुसार) यूएस सीक्रेकट सर्विस के एजेंटों और पाम बीच काउंटी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SA Live Score: 51 पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, सूर्यकुमार 18 रन बनाकर आउट; बॉश को दूसरी सफलता मिली

09:50 PM, 22-Feb-2026 IND vs SA Live Score: 51 पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन 51 पर भारत को पांचवां झटका लगा। सूर्यकुमार यादव सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हुए। अब शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। 51 पर भारत को पांचवां झटका लगा। सूर्यकुमार यादव सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हुए। अब शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। 09:39 PM, 22-Feb-2026 IND vs SA Live Score: वॉशिंगटन पवेलियन लौटे भारत को वॉशिंगटन सुंदर के रूप में चौथा झटका लगा। कॉर्बिन बॉश ने वॉशिंगटन को आउट किया जो 11 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। भारत को वॉशिंगटन सुंदर के रूप में चौथा झटका लगा। कॉर्बिन बॉश ने वॉशिंगटन को आउट किया जो 11 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। 09:26 PM, 22-Feb-2026 IND vs SA Live Score: भारत को तीसरा झटका भारत को तीसरा झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को कॉर्बिन बॉश के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ 15 रन बनाकर लौटे। अब सूर्यकुमार का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं। भारत को तीसरा झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को कॉर्बिन बॉश के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ 15 रन बनाकर लौटे। अब सूर्यकुमार का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं। 09:08 PM, 22-Feb-2026 IND vs SA Live Score: तिलक वर्मा भी आउट हुए भारत को दूसरा झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्हें क्विंटन डिकॉक ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब अभिषेक का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं। भारत को दूसरा झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्हें क्विंटन डिकॉक ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब अभिषेक का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

तीन टेररिस्ट ढेर: टायसन ने ठोकी आतंकियों के ताबूत में कील, गोली लगी पर नहीं टूटे हौसले; पढ़ें बहादुरी की कहानी

निर्णायक वार और ढोक का खात्मा आतंकियों के भागने की आशंका से पहले सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई की। रॉकेट दागकर ढोक को उड़ा दिया गया। भीषण धमाके और आग के बाद जब तलाशी ली गई तो तीन आतंकियों के शव बरामद हुए। भारी मात्रा में हथियार, जिनमें दो एके-47 राइफलें शामिल हैं, बरामद की गईं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का कुख्यात कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल हो सकता है, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रन का लक्ष्य, मिलर का पचासा; बुमराह को तीन विकेट मिले

08:50 PM, 22-Feb-2026 IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रन का लक्ष्य टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। 08:44 PM, 22-Feb-2026 IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका कॉर्बिन बॉश सात रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें बुमराह ने शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर स्टब्स और रबाडा मौजूद हैं। कॉर्बिन बॉश सात रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें बुमराह ने शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर स्टब्स और रबाडा मौजूद हैं। 08:35 PM, 22-Feb-2026 IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने मार्को यानसेन को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब स्टब्स का साथ देने कॉर्बिन बॉश आए हैं। दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने मार्को यानसेन को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब स्टब्स का साथ देने कॉर्बिन बॉश आए हैं। 08:28 PM, 22-Feb-2026 IND vs SA Live Score: डेविड मिलर 6 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

US: राष्ट्रपति ट्रंप के मार-ए-लागो स्थित घर में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध को किया ढेर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं (अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।) (अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी आवास मार-ए-लागो के सुरक्षित क्षेत्र में एक हथियारबंद व्यक्ति ने प्रवेश किया, जिसे गोली मारकर ढेर कर दिया गया। अमेरिका की गोपनीय सेवा (सीक्रेट सर्विस) ने इसकी पुष्टि की। एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 70 के पार, मिलर-ब्रेविस के बीच 50+ रन की साझेदारी

07:45 PM, 22-Feb-2026 IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 70 के पार महज 20 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका की पारी को डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने संभालने की कोशिश की है। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 73 रन है। महज 20 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका की पारी को डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने संभालने की कोशिश की है। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 73 रन है। 07:22 PM, 22-Feb-2026 IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका भी बुमराह ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब डेवाल्ड ब्रेविस का साथ देने डेविड मिलर आए हैं। दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका भी बुमराह ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब डेवाल्ड ब्रेविस का साथ देने डेविड मिलर आए हैं। 07:15 PM, 22-Feb-2026 IND vs SA Live Score: दूसरा विकेट गिरा 12 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। एडेन मार्करम को अर्शदीप सिंह ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब रेयान रिकेल्टन का साथ देने डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं। 12 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। एडेन मार्करम को अर्शदीप सिंह ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब रेयान रिकेल्टन का साथ देने डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं। 07:09 PM, 22-Feb-2026 IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

J&K Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश के शीर्ष कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें संगठन का शीर्ष कमांडर समेत तीन आतंकवादी मारे गए।। अधिकारियों के अनुसार यह एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब सेना ने छात्रू के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्हें दो संदिग्ध आतंकवादियों के इलाके में होने की सूचना मिली थी। सूत्रों के अनुसार कमांडर ने पहले भी कई बार सुरक्षा बलों को चकमा दिया था। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आतंकियों को ठिकाने लगाया। इस संयुक्त ऑपरेशन में जम्मू और कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ, और 2 पैरासाफोर्स शामिल थे। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रणनीतिक सटीकता और पूर्ण समन्वय के साथ मुठभेड़ स्थल पर नियंत्रण किया। इस कार्रवाई में दो आतंकवादी सफलतापूर्वक निष्क्रिय किए गए और उनके पास से 2 एके-47 राइफलें और 5 एके मैगजीन बरामद हुई। सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है और अभी भी यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान जारी है कि क्षेत्र में कोई और आतंकवादी मौजूद न हों। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 1 min · National Desk