Nepal Bus Accident: नेपाल में यात्री बस के नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल; विदेशी पर्यटक भी थे सवार

बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या 18 है। इनमें छह महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। हादसे में 25 से 27 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में आठ महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल है।बस पृथ्वी राजमार्ग पर चल रही थी। बताया जा रहा है कि बेनीघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका-5 के भैसेपाटी इलाके के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर नीचे ढलान से होते हुए नदी किनारे जा गिरा। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली।पुलिस ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि चालक ने नियंत्रण खो दिया या सड़क की स्थिति खराब थी। बस में क्षमता से अधिक यात्री होने की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।हादसा रात के समय हुआ, जिससे बचाव अभियान में दिक्कत आई। नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर राहत कार्य में जुटे। हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुरी ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अंधेरा और नदी का बहाव बचाव कार्य के लिए बड़ी चुनौती बना रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 1 min · National Desk

कौन थे मुकुल रॉय?: टीएमसी के संस्थापक से ममता के रणनीतिकार तक, बंगाल की राजनीति के चाणक्य ने ली अंतिम सांस

पश्चिम बंगाल की राजनीति के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का सोमवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। परिवार के अनुसार, उन्होंने सोमवार सुबह करीब 1:30 बजे एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से कोमा में थे। करीब चार दशक लंबे राजनीतिक जीवन में मुकुल रॉय ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी तीनों दलों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे रॉय रॉय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत यूथ कांग्रेस से की और 1998 में ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस से अलग होकर टीएमसी की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। पार्टी के संस्थापक सदस्य के रूप में वह जल्द ही संगठन के प्रमुख स्तंभ बन गए और राष्ट्रीय महासचिव के पद तक पहुंचे। टीएमसी से मतभेद के बाद भाजपा का दामन थामा रॉय 2006 में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए चुने गए और 2009 में उच्च सदन में टीएमसी के नेता बने। यूपीए-2 सरकार में, जब टीएमसी सहयोगी दल थी, उन्होंने पहले जहाजरानी राज्य मंत्री के रूप में और बाद में 2012 में रेल मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। 2011 में वाम मोर्चा के 34 साल पुराने शासन के अंत के बाद राज्य में टीएमसी के संगठनात्मक विस्तार और राजनीतिक पकड़ मजबूत करने में भी उनकी अहम भूमिका रही। हालांकि उनका राजनीतिक सफर विवादों से भी घिरा रहा। शारदा चिटफंड घोटाले और नारदा स्टिंग ऑपरेशन में उनका नाम सामने आया, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व से उनके संबंधों में दरार आ गई। 2017 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और बंगाल में पार्टी के संगठन को मजबूत करने व 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

पंजाब की सुरक्षा में लगी सेंध!: गुरदासपुर में सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस में तैनात दो जवानों की हत्या से उठे सवाल

कांग्रेस ने जताई चिंता पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए राज्य और केंद्र सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मुद्दे पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। सीमावर्ती क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात दो जवानों की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें जांच एजेंसियों पर टिकी हैं कि इस दोहरे हत्याकांड की परतें कब और कैसे खुलती हैं। वड़िंग ने कहा कि 2016 के पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले से पहले भी इसी तरह की एक घटना हुई थी। उस समय एक एसपी का अपहरण किया गया था और उनका वाहन छीना गया था जिसके तुरंत बाद एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था। मजीठिया ने की सीबीआई जांच की मांग पंजाब पुलिस के दो कर्मियों की हत्या पर शिरोमणि अकाली दल ने चिंता जाहिर की है। अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि सीमावर्ती जिले में इस तरह की घटना कई तरह के सवाल खड़े करती है। इन हत्याओं पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं जबकि इनकी गंभीरता से जांच करने की आवश्यकता है। मजीठिया ने कहा कि इस घटना की सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए। इस तरह की घटनाओं को रोकने में आप सरकार असफल रही है इसलिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि डीजीपी को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

Mukul Roy: पूर्व रेल मंत्री और टीएमसी नेता मुकुल रॉय का निधन, कोलकाता के अस्पताल में ली अंतिम सांस

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन हो गया है। मुकुल रॉय बीमार थे और उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है और बताया कि बीती रात 1.30 बजे उन्हें अस्पताल में ही दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: उत्तर-पश्चिम में फिर बदला मौसम का मिजाज, मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का अहसास; इस हफ्ते बढ़ेगा पारा

हिमाचल प्रदेश में रविवार को 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। कुल्लू के निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को भी प्रदेश उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात हो सकता है। इसके बाद 28 फरवरी तक अधिकतर क्षेत्रों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।उत्तराखंड के पिथौरागड़ में हिमालय की चोटियों के साथ ही गुंजी और दारमा घाटियों के गांवों में बर्फबारी हुई। इससे लोगों को फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय समेत अन्य निचली घाटियों में मौसम खुशनुमा रहा और लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद उठाया। दोपहर बाद आसमान में बादल मंडराने लगे और ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई। व्यास घाटी के कालापानी 11,800 फुट और गुंजी 10,500 फुट की ऊंचाई पर इस सीजन की तीसरी, जबकि दारमा में चौथी बार बर्फबारी हुई।मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से सोमवार और मंगलवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले मैदानी इलाकों, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली भी गिर सकती है, जबकि 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। सोमवार को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में में भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 23 से 26 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह गरज के साथ हल्की बारिश होने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: आज से होने वाली ट्रेड डील पर वार्ता टली; टी-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार, पढ़ें सुर्खियां

एनसीपी (एसपी) के मुखिया शरद पवार की छह दशक की संसदीय और सियासी यात्रा जारी रहने के अनुमान हैं। राज्यसभा में उनकी उम्मीदवारी के सवाल पर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में सहमति बनती दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने का फैसला किया है, जबकि अब तक अपना उम्मीदवार खड़ा करने की बात करनी वाली शिवसेना (यूबीटी) में भी पवार का नाम सामने आने के बाद नए सिरे से मंथन का दौर शुरू हुआ है। गौरतलब है कि राज्य में राज्यसभा की सात सीटों में से विपक्षी एमवीए को पूर्ण एकजुटता की शर्त पूरी करने के बाद ही इकलौती सीट हासिल होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran Row: अमेरिका-ईरान के बीच जेनेवा में गुरुवार को तीसरे दौर की वार्ता, तेहरान में सुलग रही विद्रोह की आग

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता का अगला दौर गुरुवार को जेनेवा में होगा। ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वार्ता को अंतिम समझौते की दिशा में सकारात्मक पहल माना जा रहा है। ईरान के वरिष्ठ कूटनीतिज्ञ अब्बास अराघची ने भी उम्मीद जताई कि गुरुवार को अमेरिकी प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ से मुलाकात होगी और राजनयिक समाधान की अच्छी संभावना बनी हुई है। वार्ता की पुष्टि के तुरंत बाद ईरान में नए अंतर-संबंधित विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। तहरीर विश्वविद्यालय और मशहद में छात्रों ने जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लोगों की याद में प्रदर्शन किया। ईरान के राज्य समाचार एजेंसी ने पांच विश्वविद्यालयों में विरोध की जानकारी दी।पिछले हफ्ते 40-दिवसीय श्रद्धांजलि समारोहों के दौरान सुरक्षा बलों ने कई जगह प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। मानवाधिकार संगठन के अनुसार, पिछले विरोध प्रदर्शन में कम से कम 7,015 लोग मारे गए, जिनमें 214 सरकारी बल शामिल हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के शासन के तहत यह अब तक का सबसे घातक दमन माना जा रहा है।इस बीच, अमेरिका ईरान के पास अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार ये संकेत दिया है कि वह सीमित सैन्य स्ट्राइक पर विचार कर रहे हैं। कई बार यह जानकारी भी सामने आई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को ईरान के खिलाफ कार्रवाई के विकल्पों के बारे में जानकारी दी जा रही है। अमेरिका और यूरोपीय साथियों ने ईरान के न्यूक्लियर इरादों पर चिंता जताई है।अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों ने मंगलवार को स्विट्जरलैंड में मुलाकात की, जिसमें ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को सीमित करने के मकसद से ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

Tejas Fighter Accident: तेजस फाइटर विमान क्रैश, तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग के दौरान घटना; पायलट सुरक्षित

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सामने आई जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना (IAF) का एक तेजस हल्का लड़ाकू विमान 7 फरवरी को एक फ्रंटलाइन एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। प्रारंभिक आशंका ब्रेक फेल होने की जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विमान के एयरफ्रेम को गंभीर क्षति पहुंची, हालांकि पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि विमान प्रशिक्षण उड़ान पूरी कर बेस पर लौट रहा था। इस घटना पर अब तक वायुसेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।घटना के बाद एहतियातन वायुसेना ने लगभग 30 सिंगल-सीट तेजस विमानों को व्यापक तकनीकी जांच के लिए अस्थायी रूप से ग्राउंडेड कर दिया है। विशेषज्ञ टीमें ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत पड़ताल कर रही हैं। यह तेजस विमान से जुड़ी तीसरी दुर्घटना है। इससे पहले मार्च 2024 में जैसलमेर के पास एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वहीं नवंबर 2025 में दुबई एयर शो के दौरान भी एक तेजस विमान हादसे का शिकार हुआ था।यह ताजा हादसा ऐसे समय हुआ है जब तेजस बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) पहले से ही तेजस Mk-1A की आपूर्ति में देरी को लेकर दबाव में है। फरवरी 2021 में रक्षा मंत्रालय ने HAL के साथ 83 तेजस Mk-1A विमानों की खरीद के लिए 48,000 करोड़ रुपये का करार किया था। इसके बाद सितंबर 2025 में 97 और तेजस Mk-1A विमानों की खरीद के लिए 62,370 करोड़ रुपये का दूसरा समझौता हुआ। डिलीवरी में देरी का मुख्य कारण अमेरिकी कंपनी द्वारा इंजन आपूर्ति में समयसीमा का पालन न करना बताया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने कहां गंवाया सुपर-8 का मुकाबला? कप्तान सूर्यकुमार ने बताया कारण

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने कहां गंवाया सुपर-8 का मुकाबला? कप्तान सूर्यकुमार ने बताया कारण दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सुपर-8 मुकाबले में 76 रन से हरा दिया। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि टीम ने अच्छी गेंदबाजी के बावजूद पावरप्ले में लगातार विकेट गंवाकर मैच से पकड़ खो दी। उन्होंने कहा कि 180-185 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय मजबूत शुरुआत और छोटी साझेदारियां जरूरी थीं, जो भारत नहीं बना सका। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 12 मैचों के बाद हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया; सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि टीम मैच पावरप्ले में ही गंवा बैठी। मार्को यानसेन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। उनके लिए सिर्फ शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार ने बताई हार की वजह मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान ने करारी शिकस्त पर बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप के घर मार-ए-लागो की सुरक्षा में चूक: शॉटगन-तेल की कैन लेकर घुसा शख्स, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सीक्रेट सर्विस ने बयान में क्या कहा? सीक्रेट सर्विस की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि आज करीब डेढ़ बजे (स्थानीय समयानुसार) यूएस सीक्रेकट सर्विस के एजेंटों और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय (पीबीएसओ) के एक डिप्टी ने मार-ए-लागो के सुरक्षित क्षेत्र में गैरकानूनी प्रवेश के बाद एक व्यक्ति को गोली मार दी। इस व्यक्ति की पहचान अभी गोपनीय रखी गई है, जब तक उसके परिवार को सूचना नहीं दी जाती। उसे मृत घोषित कर दिया गया है। ‘कोई एजेंट या कर्मचारी घायल नहीं हुआ’ बयान में कहा गया, मार-ए-लागो के उत्तरी गेट पर उस व्यक्ति को देखा गया, जो अपने साथ एक शॉटगन (एक तरह की बंदूक) और फ्यूल कैन (ईंधन भरने का डिब्बा) लेकर आया था। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों और पीबीएसओ के डिप्टी ने व्यक्ति का सामना करते हुए गोली चलाई। इस घटना में कोई एजेंट या पीबीएसओ कर्मचारी घायल नहीं हुआ। ये भी पढ़ें: घटना की जांच कर रहीं तीन एजेंसियां इसमें आगे बताया गया कि घटना के समय ऐसा कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था, जिसे सीक्रेट सर्विस सुरक्षा प्रदान कर रही हो। एफबीआई, यूएस सीक्रेट सर्विस और पीबीएसओ इस घटना की जांच कर रहे हैं, जिसमें व्यक्ति की पृष्ठभूमि, उसकी गतिविधियां, संभावित उद्देश्य और बल के इस्तेमाल की समीक्षा शामिल है। एजेंसी की नीति के अनुसार, शामिल सीक्रेट सर्विस एजेंटों को जांच के नतीजे तक प्रशासनिक छुट्टी पर रखा जाएगा। (अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।) सीक्रेट सर्विस की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि आज करीब डेढ़ बजे (स्थानीय समयानुसार) यूएस सीक्रेकट सर्विस के एजेंटों और पाम बीच काउंटी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk