और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सीक्रेट सर्विस ने बयान में क्या कहा? सीक्रेट सर्विस की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि आज करीब डेढ़ बजे (स्थानीय समयानुसार) यूएस सीक्रेकट सर्विस के एजेंटों और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय (पीबीएसओ) के एक डिप्टी ने मार-ए-लागो के सुरक्षित क्षेत्र में गैरकानूनी प्रवेश के बाद एक व्यक्ति को गोली मार दी। इस व्यक्ति की पहचान अभी गोपनीय रखी गई है, जब तक उसके परिवार को सूचना नहीं दी जाती। उसे मृत घोषित कर दिया गया है। ‘कोई एजेंट या कर्मचारी घायल नहीं हुआ’ बयान में कहा गया, मार-ए-लागो के उत्तरी गेट पर उस व्यक्ति को देखा गया, जो अपने साथ एक शॉटगन (एक तरह की बंदूक) और फ्यूल कैन (ईंधन भरने का डिब्बा) लेकर आया था। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों और पीबीएसओ के डिप्टी ने व्यक्ति का सामना करते हुए गोली चलाई। इस घटना में कोई एजेंट या पीबीएसओ कर्मचारी घायल नहीं हुआ। ये भी पढ़ें: घटना की जांच कर रहीं तीन एजेंसियां इसमें आगे बताया गया कि घटना के समय ऐसा कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था, जिसे सीक्रेट सर्विस सुरक्षा प्रदान कर रही हो। एफबीआई, यूएस सीक्रेट सर्विस और पीबीएसओ इस घटना की जांच कर रहे हैं, जिसमें व्यक्ति की पृष्ठभूमि, उसकी गतिविधियां, संभावित उद्देश्य और बल के इस्तेमाल की समीक्षा शामिल है। एजेंसी की नीति के अनुसार, शामिल सीक्रेट सर्विस एजेंटों को जांच के नतीजे तक प्रशासनिक छुट्टी पर रखा जाएगा। (अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।) सीक्रेट सर्विस की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि आज करीब डेढ़ बजे (स्थानीय समयानुसार) यूएस सीक्रेकट सर्विस के एजेंटों और पाम बीच काउंटी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें