10:35 PM, 22-Feb-2026 दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत मार्को यानसेन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप में सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। उनके लिए सिर्फ शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए यानसेन ने चार और महाराज ने तीन विकेट लिए जबकि कॉर्बिन बॉश और एडेन मार्करम को क्रमश: दो और एक विकेट मिला। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ही खराब रही। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन खाता खोले बिना पहले ही ओवर में एडेन मार्करम का शिकार बन गए। इसके बाद मार्को यानसेन ने तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ एक रन बन पाए। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि सुपर-8 मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजेगा, लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। लगातार तीन मुकाबलों में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक सिर्फ 15 रन बना सके और आउट हो गए। इस मैच में शिवम दुबे ने जरूर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 42 रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए। वहीं, रिंकू सिंह खाता भी नहीं खोल पाए। मार्को यानसेन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप में सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
IND vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, यानसेन की अगुआई में चमके गेंदबाज
10:35 PM, 22-Feb-2026 दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत मार्को यानसेन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप में सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। उनके लिए सिर्फ शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी