OTT Release: फरवरी के आखिरी वीक ओटीटी पर होगा मनोरंजन का बवंडर, दस्तक देंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम मराठी फिल्म ‘क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। हेमंत धोमे के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शक 27 फरवरी 2026 से जी5 पर देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की वजह से मराठी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या के मुद्दे को दिखाती है। इसमें दिखाया गया है कि स्कूल के पुराने छात्र और शिक्षक संस्था को बचाने के लिए साथ आते हैं। फिल्म में सचिन खेड़ेकर, अमेय वाघ, सिद्धार्थ चंदेकर, प्राजक्ता कोली, क्षिति जोग, कादंबरी कदम और हरीश दुधाड़े जैसे सितारे अहम रोल में हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 1 min · National Desk

Nepal Bus Accident: ओवरलोडिंग और निर्माणाधीन सड़क बनी बस हादसे की वजह, जांच में लापरवाही का हुआ खुलासा

मोतिहारी से सटे पड़ोसी देश नेपाल में सोमवार तड़के करीब 1:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पर्यटकीय शहर पोखरा से राजधानी काठमांडू जा रही एक यात्री बस धादिंग जिले के चरौदी चौक के समीप चिनाधारा इलाके में त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 18 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना भारतीय सीमा से लगभग 150 किलोमीटर दूर हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस घुमावदार और जर्जर सड़क पर अनियंत्रित होकर सीधे त्रिशूली नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सड़क की मरम्मत का कार्य जारी था और रास्ता काफी खराब स्थिति में था। धादिंग जिला यातायात कार्यालय के प्रमुख शिशिर थापा के अनुसार, बस में मानक से अधिक सवारियां भी हो सकती हैं। इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। हादसा देर रात होने के कारण राहत और बचाव कार्य में देरी हुई। मौके पर नेपाल सेना, पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं। नेपाल सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। पोखरा बस डिपो से जारी यात्रियों की सूची के अनुसार बस में कुल 28 यात्रियों के नाम दर्ज थे, जिनमें एक चीनी नागरिक और 27 नेपाली यात्री शामिल हैं। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि बस में सूची से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: हमले के लिए तैयार अमेरिका? भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत ईरान से निकलें

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के ईरान पर हमले के मिल रहे संकेत विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि नागरिक अपने यात्रा और अप्रवासन संबंधी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट और पहचान पत्र आदि अपने साथ रखें। नागरिकों को भारतीय दूतावास में पंजीकरण कराने की सलाह भी दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि ईरान में रह रहे लोगों के परिजन भी दूतावास में अपने प्रियजनों के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। दूतावास ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जो हैं- +989128109115, 989128109109, 989128109102, 989932179359। साथ ही विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में एक ईमेल [email protected] भी जारी किया है। भारत की एडवाइजरी ऐसे समय सामने आई है, जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका ने अपने दो युद्धपोत ईरान के आसपास तैनात किए हुए हैं और साथ ही अपने लड़ाकू विमानों को भी पश्चिम एशिया में तैनात किया है। ईरान भी इस स्थिति से वाकिफ है और उसने अमेरिका के पश्चिम एशिया में मौजूद सैन्य ठिकानों पर हमले की धमकी दी है। यही वजह है कि अमेरिका ने अपने सैनिकों के ठिकानों को बदला है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हो रही है, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पा रही है। वहीं नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही ईरान में शनिवार से प्रदर्शन फिर तेज हो गए। रविवार को कई छात्रों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शनों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट और ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी सहित कई संस्थानों में छात्रों की भीड़ देखी गई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को किसी भी तरीके से तुरंत ईरान से निकलने की सलाह दी ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

Bharat Taxi: सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की 'भारत टैक्सी' के ड्राइवरों से खास बातचीत, पढ़िए संवाद का विशेष अंश

“मिलकर काम करने की ताकत ही सहकारिता है” अमित शाह ने समझाया, “अगर आप सहकारिता का मतलब समझ लेंगे तो आपके सारे सवाल खुद ही खत्म हो जाएंगे। इसका सीधा सा मतलब है कि सबका मिलकर काम करना और जो भी कमाई हो उसकी बराबर हिस्सेदारी। अमूल इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण है। इसे किसी बड़े सेठ ने नहीं बल्कि गुजरात की 36 लाख आम महिलाओं ने मिलकर खड़ा किया है। शुरुआत में इन महिलाओं ने सिर्फ 50-50 रुपये मिलाकर इसे शुरू किया था। धीरे-धीरे और लोग जुड़ते गए और आज यही कंपनी 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर रही है।” “यह साबित करता है कि जब लोग साथ आते हैं तो छोटी शुरुआत भी बड़ा चमत्कार कर सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमूल से जुड़ी 25 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने एक साल में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का दूध बेचा है। मैंने विभाग से कहा है कि इन महिलाओं के नाम वेबसाइट पर डालें ताकि सबको पता चले कि आम लोग मिलकर क्या कुछ नहीं कर सकते।” …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 1 min · National Desk

लाल बारादरी मामला: समाजवादी छात्र सभा-NSUI ने लविवि प्रशासनिक भवन घेरा, एबीवीपी कार्यकर्ता भी मैदान में उतरे

लविवि प्रशासन ने जर्जर लाल बारादरी भवन को क्षतिग्रस्त और असुरक्षित घोषित करते हुए इसमें प्रवेश व किसी भी गतिविधि पर रोक लगा दी है। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से यहां चेतावनी होर्डिंग भी लगाए गए हैं।छात्र नेताओं ने यह भी सवाल उठाया कि लाल बारादरी के संरक्षण के लिए सरकार की ओर से लविवि को दी गई राशि का अब तक क्या उपयोग हुआ है, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन, पुरातत्व विशेषज्ञों और छात्र प्रतिनिधियों की संयुक्त समिति गठित करने की मांग की गई है, ताकि पारदर्शी और संतुलित निर्णय लिया जा सके।रविवार को देर शाम तक एनएसयूआई के प्रिंस प्रकाश, अहमद रजा, विशाल कुमार के साथ समाजवारी छात्र सभा से प्रेम प्रकाश, तौकील गाजी, नवनीत यादव आदि विरोध में धरने पर बैठे रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 1 min · National Desk

सोनभद्र में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला ढहने से कई दबे, तीन महिलाओं की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव के जंगल में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। मिट्टी की खोदाई करते समय ढीहा (मिट्टी का टीला) ढहने से कई लोग उसमें दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को निकलने का प्रयास शुरू किया। सुबह साढ़े 11 बजे तक तीन शव बरामद हुए थे। अन्य की तलाश जारी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग सफेद मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। यही मिट्टी लाने के लिए कुछ बच्चे-महिलाएं किरवानी गांव के जंगल में गए थे। मिट्टी खोदते हुए वह लोग सुरंग बनाकर टीले के काफी नीचे चले गए। इसी दौरान अचानक टीला (ढीहा) ढह गया। अंदर खोदाई कर रही महिलाएं मलबे में दब गईं। साथ गए लोगों की चीख-पुकार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।जेसीबी की मदद से काफी प्रयास के बाद मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सदिकुनिषा (35) निवासी बडहोर थाना बभनी, अमीषा खातून (35) निवासी किरवानी, सीता (30) निवासी किरवानी के रूप में हुई। बचाव कार्य जारी है। एक अन्य महिला फूलकुमारी गंभीर रूप से जख्मी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

आर्थिक नीतियां: क्या सोना-चांदी आयात चिंताजनक, US टैरिफ में बदलाव का कितना असर? वित्त मंत्री-RBI ने दिए जवाब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली स्थित आरबीआई भवन में रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 61वीं बैठक में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा भी मौजूद रहे। अमेरिकी टैरिफ में हुए बदलाव पर टिप्पणी करना जल्दबाजी सीतारमण ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ में हुए बदलाव से हमारी अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्री हालात की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही बीमा उत्पादों की गलत बिक्री के बजाय बैंकों को अपने मुख्य व्यवसाय पर ध्यान देना चाहिए। सोने-चांदी के आयात को लेकर क्या कहा? उन्होंने कहा कि सोने-चांदी का आयात चिंताजनक स्तर पर नहीं है। रिजर्व बैंक इस पर नजर रख रहा है। सोने की कीमतों में उछाल का कारण वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों की तरफ से इसकी भारी मात्रा में खरीदारी है। वहीं आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा ने आश्वासन दिया कि सोने के आयात को लेकर कोई खास चिंता नहीं है। बाहरी क्षेत्र मजबूत है और चालू खाता घाटा नियंत्रण योग्य स्तर पर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 1 min · National Desk

गुजरात में अतिक्रमण हटाओ अभियान: राजकोट में 1400 से अधिक अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर; प्रभावित लोग नाराज

म्युनिसिपल कमिश्नर तुषार सुमेरा ने बताया कि पुलिस की मदद से जंगलेश्वर में अजी नदी के किनारे और म्युनिसिपल टाउन प्लानिंग रोड पर बनी 1,489 संपत्तियों को हटाया जाएगा। निगम ने शनिवार से ही लोगों से घर खाली करवाना शुरू कर दिया था।इस अभियान को पूरा करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भक्तिनगर सर्कल के पास सेठ हाई स्कूल में 2,500 से ज्यादा निगम अधिकारी और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि कई लोग शांति से घर खाली कर रहे हैं और उन्हें अपना सामान ले जाने की छूट दी गई है। यह काम नियमों के मुताबिक ही किया जाएगा। कमिश्नर सुमेरा ने बताया कि मौके पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है और वे खुद पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।हालांकि, प्रशासन के इस कदम से वहां दशकों से रह रहे लोगों में काफी गुस्सा है। जंगलेश्वर गली नंबर तीन के रहने वाले हारुनभाई सुमरा ने बताया कि वे 43 साल से इस इलाके में रह रहे हैं। वे और उनकी बहन दोनों दिव्यांग हैं और मजदूरी करके पेट पालते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें सिर्फ दो दिन पहले बताया गया कि हमारा घर गिरा दिया जाएगा। अब हम कहां जाएंगे? हमें शायद सड़कों पर रहना पड़े।‘वहीं, एक अन्य निवासी हालिनबेन ने कहा कि उनका परिवार 50 साल से यहां रह रहा है और उन्हें घर खाली करने का आदेश मिला है। उन्होंने कहा, ‘आठ लोगों के परिवार को कोई भी किराए पर घर देने के लिए तैयार नहीं है। हम सड़क पर रहने की तैयारी कर रहे हैं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक

धर्मेंद्र को किया गया याद बीती रात लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुए बाफ्टा के 79वें संस्करण में धर्मेंद्र को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। जेसी वेयर ने मंच पर आकर बारबरा स्ट्रीसैंड के गीत ‘द वे वी वेयर’ को परफॉर्म किया। जहां उन्होंने पिछले साल दिवंगत हुए फिल्म जगत की हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। इस भावपूर्ण म्यूजिकल ट्रिब्यूट के साथ एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें पिछले वर्ष दुनिया ने खोई इन हस्तियों को याद किया गया। ‘इन मेमोरियम’ कैटेगरी में डायने कीटन, टेरेंस स्टैम्प, कैथरीन ओ’हारा, रॉब रेनर, जीन हैकमैन, रॉबर्ट डुवैल, टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिगिट बार्डोट, लाओ शिफ्रिन, माइकल मैडसेन और वैल किल्मर जैसी हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी दौरान भारतीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का भी उल्लेख श्रद्धांजलि में किया गया। Jessie Ware performing “The Way We Were” during ‘In Memoriam’ segment.#EEBAFTAs pic.twitter.com/E2CYnG4f2x — Enjoy The Music (@EnjoyTheMusic9) February 22, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 1 min · National Desk

अजित पवार विमान हादसा: 'CBI जांच के लिए अमित शाह से की अपील', सीएम फडणवीस बोले- सभी शंकाओं को दूर करेगी सरकार

फडणवीस ने बताया कि सहयोगी दल एनसीपी की ओर से उन्हें सीबीआई जांच की मांग वाला पत्र मिला था। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने कहा कि डीजीसीए और राज्य सीआईडी की जांच के साथ अब सीबीआई भी मामले की जांच करेगी। 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती के पास लैंडिंग के दौरान चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने हादसे को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नागरिक उड्डयन मंत्री से इस्तीफा लेने की मांग की है। रोहित पवार ने विमान की मालिक कंपनी वीएसआर और उसके कथित संबंधों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि मामले में गड़बड़ी हो सकती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजीसीए वीएसआर कंपनी का ऑडिट कर रही है और सभी लॉगबुक की जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने तक अटकलों से बचना चाहिए। फडणवीस ने यह भी कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए के पास छिपाने जैसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जांच सभी नेताओं की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।बजट सत्र से पहले विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। महा विकास आघाड़ी की बैठक में एनसीपी (एसपी) के नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी। विपक्ष ने सरकार की चाय पार्टी का बहिष्कार भी किया। माना जा रहा है कि सत्र के दौरान विमान हादसे का मुद्दा जोरदार तरीके से उठेगा। सरकार ने दोहराया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk