हिमाचल प्रदेश में रविवार को 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। कुल्लू के निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को भी प्रदेश उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात हो सकता है। इसके बाद 28 फरवरी तक अधिकतर क्षेत्रों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।उत्तराखंड के पिथौरागड़ में हिमालय की चोटियों के साथ ही गुंजी और दारमा घाटियों के गांवों में बर्फबारी हुई। इससे लोगों को फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय समेत अन्य निचली घाटियों में मौसम खुशनुमा रहा और लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद उठाया। दोपहर बाद आसमान में बादल मंडराने लगे और ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई। व्यास घाटी के कालापानी 11,800 फुट और गुंजी 10,500 फुट की ऊंचाई पर इस सीजन की तीसरी, जबकि दारमा में चौथी बार बर्फबारी हुई।मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से सोमवार और मंगलवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले मैदानी इलाकों, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली भी गिर सकती है, जबकि 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। सोमवार को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में में भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 23 से 26 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह गरज के साथ हल्की बारिश होने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें