मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले दो कारोबारी सत्रों से चली आ रही तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया। वैश्विक स्तर पर व्यापारिक अनिश्चितताओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते असर ने निवेशकों के सेंटिमेंट को बुरी तरह प्रभावित किया। मंगलवार को बाजार में क्या हुआ? बिकवाली के भारी दबाव के बीच 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,068.74 अंक या 1.28 प्रतिशत लुढ़ककर 82,225.92 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1,359.93 अंकों तक की बड़ी गिरावट देखी गई थी। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 288.35 अंक या 1.12 प्रतिशत का गोता लगाकर 25,424.65 पर आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली का आलम यह था कि बीएसई पर 2,802 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि केवल 1,422 शेयर बढ़त बाजार में गिरावट के कारण क्या? आईटी शेयरों में छाया एआई का खौफ: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण बड़े आउटसोर्सिंग बिजनेस के प्रभावित होने और पारंपरिक सर्विस प्रोवाइडर्स के मार्जिन पर दबाव की आशंकाओं ने आईटी शेयरों की कमर तोड़ दी। ‘फोकस्ड आईटी’ इंडेक्स 4.80 प्रतिशत और ‘इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ इंडेक्स 4.53 प्रतिशत तक टूट गए। निफ्टी में टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा 6.6 प्रतिशत गिरा, इसके अलावा एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टीसीएस जैसे दिग्गज शेयर भी लाल निशान में बंद हुए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण बड़े आउटसोर्सिंग बिजनेस के प्रभावित होने और पारंपरिक सर्विस प्रोवाइडर्स के मार्जिन पर दबाव की आशंकाओं ने आईटी शेयरों की कमर तोड़ दी। ‘फोकस्ड आईटी’ इंडेक्स 4.80 प्रतिशत और ‘इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ इंडेक्स 4.53 प्रतिशत तक टूट गए। निफ्टी में टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा 6 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
बाजार में ये क्या हो गया?: सेंसेक्स 1,068 अंक टूटा; निफ्टी भी 25500 के नीचे, सब बेचने की होड़ में क्यों लगे
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले दो कारोबारी सत्रों से चली आ रही तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया। वैश्विक स्तर पर व्यापारिक अनिश्चितताओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते असर ने निवेशकों के सेंटिमेंट को बुरी तरह प्रभावित किया। मंगलवार को बाजार में क्या हुआ? बिकवाली के भारी दबाव के बीच 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,068.74 अंक या 1.28 प्रतिशत लुढ़ककर 82,225.92 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1,359.93 अंकों तक की बड़ी गिरावट देखी गई थी। इसी तरह,