T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल यहां देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है। खास बात यह है कि ग्रुप चरण में ही भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे टूर्नामेंट को जबरदस्त शुरुआत मिलने की उम्मीद है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। क्वालिफायर के बाद तय हुई 12 टीमों की तस्वीर पिछले महीने नेपाल में खेले गए क्वालिफायर के बाद 12 टीमों का लाइन-अप तय हुआ। मेजबान इंग्लैंड के अलावा बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड ने भी क्वालिफिकेशन के जरिए जगह बनाई। इस बार यूरोपीय देशों की भागीदारी खास है। इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड जैसे चार यूरोपीय देशों की मौजूदगी के साथ टूर्नामेंट में एक-तिहाई टीमें यूरोप से हैं, जो इस प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार हुआ है। भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में ग्रुप-1 को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ माना जा रहा है, जहां मौजूदा दिग्गज टीमों के साथ भारत-पाकिस्तान की पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता भी देखने को मिलेगी। ग्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें