TOP News: PM मोदी का इस्राइल दौरा; अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम घोषित; ट्रंप का 10% टैरिफ लागू

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइल के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। बतौर प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी इस्राइल यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2017 में इस्राइल की यात्रा की थी और तब वे इस यहूदी बहुल देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणामों की घोषणा हो गई है, जिसमें 80 फीसदी से अधिक विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। वहीं ट्रंप प्रशासन ने 10 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है और इसे 15% तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है। दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की गाड़ी पर फायरिंग हुई, जिसमें कार में सवार पांच लोगों में से एक घायल हुआ; मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिन की इस्राइल यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रही है। विदेश मंत्रालय ने दौरे के बारे में मंगलवार को बयान जारी कर कहा पीएम मोदी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। पीएम के दौरे से ठीक पहले मंगलवार को इस्राइल के भारत स्थित महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने कहा, हम अपनी विश्व प्रसिद्ध आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली, तकनीक के साथ भारत को देने के लिए तैयार हैं। यह केवल एक खरीद सौदा नहीं होगा, बल्कि मेक इन इंडिया के तहत इन प्रणालियों का निर्माण भारत में ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

IDFC Bank Fraud: मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर समेत चार गिरफ्तार, उच्च स्तरीय समिति कर रही है मामले की गहन जांच

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में हरियाणा सरकार के विभिन्न खातों में 583 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार रात मास्टरमाइंड एयू स्मॉल बैंक की जीरकपुर शाखा के मैनेजर रिभव ऋषि समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी प्रमुख डीएसपी शुक्रपाल ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। चारों आरोपियों का देर रात पंचकूला सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। एसीबी ने पंचकूला के सेक्टर 20 निवासी रिभव ऋषि के अलावा उसके दोस्त अभय कुमार, चंडीगढ़ निवासी फर्म के निदेशक अभिषेक सिंगला और स्वाति सिंगला को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार एसीबी को पहले दिन से इन आरोपियों पर संदेह हो गया था। इसके बाद एसीबी की टीम लगातार मोहाली, जीरकपुर सहित अन्य ठिकानों पर छापे डालकर साक्ष्य जुटाने में लगी थी। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम हरियाणा सरकार के सरकारी विभागों में तैनात इनके सहयोगियों का पता लगा रही है।रिभव ऋषि पहले चंडीगढ़ स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा में बतौर मैनेजर कार्यरत था। इसके बाद वह एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में मैनेजर बन गया। सूत्रों के अनुसार हरियाणा सरकार के कुछ अधिकारियों से उसकी अच्छी जान-पहचान थी। उसने खरड़ निवासी अपने दोस्त अभय कुमार के साथ मिलकर सरकारी पैसे को गबन करने की योजना बनाई।खरड़ निवासी अभय भी बैंक कर्मचारी रहा है। धोखाधड़ी की योजना में अभय की दीदी स्वाति सिंगला और उनके पति अभिषेक सिंगला को भी शामिल कर लिया। अभय व स्वाति के नाम पर स्वस्तिक देश प्रोजेक्ट नामक की बोगस फर्म बनाई गई। आरोपियों ने इसी फर्म के जरिए हरियाणा सरकार के खातों से राशि ट्रांसफर करके गबन शुरू कर दिया।सूत्रों के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Israel Visit: आज से इस्राइल दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदों पर टिकीं निगाहें

क्या है आयरन डोम आयरन डोम इस्राइल की उन्नत, मोबाइल और हर मौसम में काम करने वाली कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली है। इससे मुख्य रूप से 4 किमी से 70 किमी की सीमा के भीतर दागे गए रॉकेट और मोर्टार के गोले आदि हवा में ही पहचान कर नष्ट किए जा सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव ने यह साबित किया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों और महत्वपूर्ण शहरों की सुरक्षा के लिए एक ऐसी प्रणाली जरूरी है जो रॉकेट और ड्रोन जैसे खतरों को रिहायशी इलाकों में गिरने से पहले ही हवा में नष्ट कर दे। एआई चालित ड्रोन रूवेन ने कहा कि यह यात्रा रक्षा और एआई को केंद्र में रखकर दोनों देशों को एक अटूट सुरक्षा सूत्र में बांधेगी। आने वाले समय में एआई से लैस ड्रोन विकसित किए जाएंगे। उनके बयान से पता चलता है कि दोनों देश ऐसे ड्रोन बनाने पर काम करेंगे जो मानवीय हस्तक्षेप के बिना खुद निर्णय लेकर हमला करने में सक्षम हों। 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदे संभव भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक मोदी की यात्रा के दौरान लगभग 71,000 करोड़ रुपये के रक्षा समझौतों पर मुहर लग सकती है। इनमें स्पाइस 1000 प्रिसिशन बम, हवा से जमीन पर वार करने वाली रैम्पेज मिसाइल और एयर लोरा बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल हैं। इसके अलावा कम दूरी के खतरे बेअसर करने के लिए आधुनिक लेजर हथियारों पर तकनीकी सहयोग पर भी बात बन सकती है। रक्षा समझौतों के साथ ही इस्राइल की ओर से प्रस्तावित नए गठबंधन पर भी चर्चा होगी। यह कट्टरपंथ और क्षेत्रीय अस्थिरता के खिलाफ भारत, इस्राइल, ग्रीस और साइप्रस जैसे देशों का एक सुरक्षा नेटवर्क होगा। प्रधानमंत्री मोदी जब इस्राइली संसद नेसेट को संबोधित करेंगे, तो पूरी दुनिया की नजरें इस नई रक्षा धुरी पर टिकी होंगी। यात्रा ऐतिहासिक : नेतन्याहू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

इस बीमारी से ग्रस्त हैं रिंकू के पापा: यथार्थ अस्पताल में कराए गए भर्ती, हॉस्पिटल के बाद PA ने दिया ये अपडेट

आम इंसान की तरह भर्ती हैं रिंकू के पापा अस्पताल ने पुष्टि की है कि उन्हें आम इंसान की तरह भर्ती किया गया है। उनकी बीमारी की गंभीरता को देखते हुए यह तत्काल कदम उठाया गया। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, रिंकू पूरे समय पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आए। रिंकू सिंह शाम करीब चार बजे फिर से भारतीय टीम से जुड़ने के लिए रवाना हो गए, क्योंकि टी-20 विश्वकप के सुपर-आठ चरण में भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से होना है। रिंकू के करीबी परिजनों ने बताया कि मैदान का सितारा जब बेटे की भूमिका निभाने पहुंचा, तो यह दृश्य भावुक कर गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 1 min · National Desk

ENG Vs PAK: ब्रूक की कप्तानी पारी ने इंग्लैंड को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, पाकिस्तान के लिए बेहद कठिन हुई राह

ENG Vs PAK: ब्रूक की कप्तानी पारी ने इंग्लैंड को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, पाकिस्तान के लिए बेहद कठिन हुई राह और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दो विकेट से हराया। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक लगाया, जिससे टीम लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक कर सकी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए ब्रूक ने सर्वाधिक 100 रन बनाए जिससे टीम ने सुपर आठ में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम इंग्लैंड ने इस तरह सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि पाकिस्तान के लिए आगे की राह बेहद कठिन हो गई है। पाकिस्तान का पिछला मुकाबला बारिश में धुल गया था और अब उसका एक मैच शेष है। अगर पाकिस्तान की टीम ये मुकाबला जीत भी लेती है तो उसके तीन ही अंक होंगे। वहीं, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के पास पाकिस्तान को पीछे छोड़ने का मौका होगा। इंग्लैंड के लिए ब्रूक के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इंग्लैंड की सर्वाधिक बार लगातार टी20 विश्व कप के पहुंचने सेमीफाइनल वाली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने लगातार पांचवीं बार ऐसा किया है। उसने इस मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

अजित पवार विमान हादसा: डीजीसीए की विमानन कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, उड़ान भरने से रोके गए VSR के चार प्लेन

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बारामती में पिछले महीने हुए विमान हादसे के बाद जांच में कई नियमों की अनदेखी मिलने पर डीजीसीए ने मंगलवार को वीएसआर वेंचर्स के चार विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी।इसी कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 25, 2026 · 1 min · National Desk

बढ़ते विमान हादसों पर DGCA सख्त: नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर्स पर जीरो टॉलरेंस नीति, नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई तय

देश में विमान दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत अब एविएशन वॉचडॉग डीजीसीए ने एक आधिकारिक बयान जारी कर नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर्स के लिए कड़े सुरक्षा उपायों और सख्त नियम लागू करने की घोषणा की है। बयान जारी डीजीसीए ने साफ कहा है कि अब सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

TMC: ममता बनर्जी ने 'केरलम' के सहारे भाजपा को बताया बंगाल विरोधी, दोहराई राज्य का नाम बदलने की मांग; जड़े आरोप

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक पोस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘बांग्ला विरोधी’ (बंगाल विरोधी) बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य की विरासत और भाषा के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाते हैं।टीएमसी ने लिखा, ‘ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ रखने की मंजूरी पर केरलवासियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही, उन्होंने केंद्र को याद दिलाया कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ रखने का ऐसा ही प्रस्ताव वर्षों से दबा पड़ा है।‘ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ‘वैध मांग’ को सिर्फ इसलिए खारिज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि राज्य ने भाजपा के सामने झुकने से इनकार कर दिया। टीएमसी ने लिखा, ‘हर चुनाव के मौसम में पीएम मोदी और अमित शाह बंगाल में आकर मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं और हमारी धरती, हमारी संस्कृति, हमारे लोगों से प्यार करने का दिखावा करते हैं।‘पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘यह नाटक बंद करो। इन बांग्ला-विरोधियों को हमारी विरासत के लिए कोई सम्मान नहीं, हमारी भाषा के लिए कोई आदर नहीं, हमारे आदर्शों के लिए कोई सम्मान नहीं और हमारी गरिमा के लिए कोई चिंता नहीं। जब कोई राज्य अपनी पहचान का दावा करता है तो हम खुश होते हैं, लेकिन बंगाल इस प्रतिशोधी भेदभाव को स्वीकार नहीं करेगा।‘टीएमसी ने लिखा, ‘बंगाल की जायज मांग को सिर्फ इसलिए नकारा नहीं जा सकता, क्योंकि हम भाजपा के हाई कमान के सामने झुकने से इनकार करते हैं।’ टीएमसी सरकार ने राज्य का नाम बदलकर बांग्ला करने का प्रस्ताव पारित किया था और कई बार केंद्र के सामने यह मांग रखी थी।ममता बनर्जी ने राज्य का नाम बदलने की मांग को फिर से उठाया है, जो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

ENG vs PAK Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 50 के पार, ब्रूक-बेंटन क्रीज पर; पाकिस्तान को मिली तीन सफलता

09:29 PM, 24-Feb-2026 PAK vs ENG T20 Live Score: इंग्लैंड को चौथा झटका इंग्लैंड को 58 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा है। इंग्लैंड को 58 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा है। 09:19 PM, 24-Feb-2026 PAK vs ENG T20 Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 40 के पार इंग्लैंड का स्कोर 40 रन के पार पहुंच गया है। शाहीन अफरीदी ने हालांकि, इस मैच में शानदार गेंदबाजी की है और तीन विकेट झटके हैं। शाहीन ने जैकब बेथेल को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया जो 10 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर 40 रन के पार पहुंच गया है। शाहीन अफरीदी ने हालांकि, इस मैच में शानदार गेंदबाजी की है और तीन विकेट झटके हैं। शाहीन ने जैकब बेथेल को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया जो 10 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। 09:02 PM, 24-Feb-2026 PAK vs ENG T20 Live Score: इंग्लैंड को दूसरा झटका शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया है। शाहीन ने जोस बटलर को आउट किया जो दो रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया है। शाहीन ने जोस बटलर को आउट किया जो दो रन बनाकर आउट हुए। 08:50 PM, 24-Feb-2026 PAK vs ENG T20 Live Score: सॉल्ट खाता खोले बिना आउट पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पहली ही गेंद पर झटका लगा। शाहीन अफरीदी ने फिल सॉल्ट को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पहली ही गेंद पर झटका लगा। शाहीन अफरीदी ने फिल सॉल्ट को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। 08:37 PM, 24-Feb-2026 PAK vs ENG T20 Live Score: पाकिस्तान की पारी समाप्त पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड को 165 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

FTA: भारत-इस्राइल के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता का पहला दौर शुरू, पीएम मोदी के दौरे से पहले बड़ा कदम

वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल वस्तु व्यापार 3.62 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। भारत और इस्राइल कई क्षेत्रों में परस्पर पूरकता साझा करते हैं। ऐसे में प्रस्तावित एफटीए को द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और खासकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को निश्चितता और पूर्वानुमेयता प्रदान करने वाला कदम माना जा रहा है।पहले दौर की वार्ता में दोनों पक्षों के तकनीकी विशेषज्ञ वस्तुओं के व्यापार, सेवाओं के व्यापार, मूल नियम, स्वच्छता और पादप स्वच्छता उपाय, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, सीमा शुल्क प्रक्रिया एवं व्यापार सुगमता, बौद्धिक संपदा अधिकार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर रहे हैं।उद्घाटन सत्र के दौरान वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि एफटीए वार्ता ऐसे समय शुरू हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी 2026 को इस्राइल की यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, उच्च-तकनीकी विनिर्माण, कृषि और सेवाओं जैसे क्षेत्रों में मौजूद संभावनाओं पर जोर दिया और कहा कि एफटीए इन अवसरों का पूर्ण लाभ उठाने में सहायक होगा।भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव अजय भादू ने इस वार्ता को दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण बताया और संतुलित समझौते की दिशा में आगे बढ़ने पर बल दिया। इस्राइल की मुख्य वार्ताकार यिफात अलोन पेरेल ने कहा कि यह समझौता आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करने, सहयोग बढ़ाने और नए बाजार खोलने की क्षमता रखता है।दोनों पक्ष एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं, जो भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk