1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइल के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। बतौर प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी इस्राइल यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2017 में इस्राइल की यात्रा की थी और तब वे इस यहूदी बहुल देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणामों की घोषणा हो गई है, जिसमें 80 फीसदी से अधिक विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। वहीं ट्रंप प्रशासन ने 10 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है और इसे 15% तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है। दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की गाड़ी पर फायरिंग हुई, जिसमें कार में सवार पांच लोगों में से एक घायल हुआ; मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिन की इस्राइल यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रही है। विदेश मंत्रालय ने दौरे के बारे में मंगलवार को बयान जारी कर कहा पीएम मोदी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। पीएम के दौरे से ठीक पहले मंगलवार को इस्राइल के भारत स्थित महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने कहा, हम अपनी विश्व प्रसिद्ध आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली, तकनीक के साथ भारत को देने के लिए तैयार हैं। यह केवल एक खरीद सौदा नहीं होगा, बल्कि मेक इन इंडिया के तहत इन प्रणालियों का निर्माण भारत में ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
TOP News: PM मोदी का इस्राइल दौरा; अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम घोषित; ट्रंप का 10% टैरिफ लागू
1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइल के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। बतौर प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी इस्राइल यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2017 में इस्राइल की यात्रा की थी और तब वे इस यहूदी बहुल देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणामों की घोषणा हो गई है, जिसमें 80 फीसदी से अधिक विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। वहीं ट्रंप प्रशासन ने