Supreme Court: ‘बदनाम करने की इजाजत नहीं दे सकते’, NCERT की किताब में न्यायपालिका पर सामग्री से सीजेआई नाराज

मामला उस पाठ से जुड़ा है जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से संबंधित एक हिस्सा जोड़ा गया है। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मुद्दे को अदालत के सामने उठाया। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों को इस तरह की सामग्री पढ़ाया जाना चिंताजनक है। इस पर सीजेआई ने कहा कि उन्हें इस विषय पर कई फोन और संदेश मिले हैं और वह पूरी तरह से मामले से अवगत हैं।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी है। उन्हें लगातार इस बारे में फोन कॉल, मैसेज मिल रहे हैं। बार और बेंच दोनों इससे व्यथित है। नाराजगी जाहिर करते हुए सीजेआई ने कहा कि संस्था का प्रमुख होने के नाते मैंने हमेशा अपने दायित्व को निभाया है। मैं किसी को इस बात की इजाजत नहीं दूंगा कि वो न्यायपालिका को बदनाम करें। किसी कीमत पर मैं इसकी इजाजत नहीं दूंगा, कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो। कानून अपना काम करेगा। मैं जानता हूं कि इससे कैसे निपटा जाए। मैं स्वत: संज्ञान ले रहा हूं।मुख्य न्यायाधीश ने कहा यह सोची समझी चाल प्रतीत होती है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहूंगा। सीजेआई के रूप में मैं अपनी ड्यूटी निभा रहा हूं। इस मामले पर बेंच के दूसरे सदस्य जस्टिस बागची ने कहा कि यह पाठ संविधान के बुनियादी ढांचे के खिलाफ है। दरअसल, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की नई रिलीज हुई क्लास आठ की सोशल साइंस किताब में हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका वाला शीर्षक अध्याय के तहत ज्यूडिशियरी में करप्शन पर एक सेक्शन शुरू किया गया है।कपिल सिब्बल ने अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की। अभिषेक मनु सिंघवी ने भी कहा कि ऐसी सामग्री छात्रों के मन में न्यायपालिका को लेकर गलत संदेश दे सकती है। सीजे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

इंदौर में जहरीले पानी का फिर से कहर?: अब 54 साल के शख्स की मौत, परिवार का आरोप- पानी पीने से अंग फेल हो गया

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में 54 वर्षीय रामनरेश यादव की कथित तौर पर दूषित पेयजल के सेवन से मौत हो गई। इलाके में जलजनित बीमारियों को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है। बताया गया है कि रामनरेश यादव पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें 15 दिनों से आईसीयू में भर्ती रखा गया था, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। बुधवार को उनकी बेटी प्रेरणा यादव ने आरोप लगाया कि दूषित पानी की वजह से उनके पिता की हालत बिगड़ी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें दस्त हुए थे। बाद में पानी से फैले संक्रमण के कारण संक्रमित द्रव पूरे शरीर में फैल गया। पिछले 15 दिनों से वह आईसीयू में भर्ती थे। परिजनों के अनुसार, लगातार उल्टी और दस्त के कारण उनकी स्थिति गंभीर होती गई और शरीर में अत्यधिक कमजोरी आ गई। बाद में शरीर में सूजन आने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में कथित तौर पर सामने आया कि उनके लिवर और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा था। परिवार का मानना है कि संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया, जिससे अंगों ने काम करना बंद कर दिया और अंततः उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि भागीरथपुरा में पिछले लगभग एक महीने से दूषित पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। कुछ लोगों का दावा है कि क्षेत्र में हुई अन्य मौतें भी पानी के प्रदूषण से जुड़ी हो सकती हैं। प्रशासन ने पूर्व में विधानसभा में जानकारी दी थी कि लगभग 20 मौतें दूषित पानी से जुड़ी हैं, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है। रामनरेश यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

BSNL Director Protocol Row: सरकार ने माना- प्रयागराज मामला चौंकाने वाला, सिंधिया बोले- निदेशक पर कार्रवाई होगी

बीएसएनएल के निदेशक विवेक बंजल के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे वाला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे अनुचित और अस्वीकार्य बताया। साथ ही यह भी कहा कि निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। दरअसल दौरे की तैयारी में करीब 50 अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपे जाने के निर्देश थे। निजी उपयोग की वस्तुओं तक की व्यवस्था के लिखित निर्देश थे। इसके बाद से ही ये पत्र वायरल हो गया। और मामले ने तूल पकड़ लिया।सिंधिया ने साफ कहा कि स्थापित नियमों और प्रशासनिक परंपराओं का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निदेशक को सात दिन में जवाब देने को कहा गया है। जवाब मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि यह 21वीं सदी है और इस तरह का व्यवहार चौंकाने वाला है। सरकार ने यह भी कहा कि संस्थागत अनुशासन और प्रोटोकॉल का पालन सर्वोपरि है।कार्यालय आदेश के अनुसार विवेक बंजल 25-26 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज आने वाले थे। 19 फरवरी को जारी प्रोटोकॉल नोटिस में लगभग 50 अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग कार्य सौंपे गए। कार्यक्रम में स्वागत, संगम स्नान, नौका विहार और बड़े हनुमान मंदिर, अक्षयवट तथा पातालपुरी मंदिर के दर्शन शामिल थे। हर स्थल पर किस अधिकारी की क्या भूमिका होगी, यह लिखित में दर्ज था।सबसे ज्यादा विवाद स्नान किट की सूची को लेकर हुआ। आदेश में संगम स्नान के समय तौलिया, अंडरवियर, चप्पल, कंघी, दर्पण और तेल की बोतल तक की व्यवस्था का उल्लेख था। पुरुषों के लिए छह किट और महिलाओं के लिए दो किट का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा घाट पर बेडशीट रखने और होटल व सर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

BJP vs Priyanka Gandhi: गाजा पर बयान से सियासत तेज, प्रियंका पर भाजपा का पलटवार, फीमेल गजनी कहकर साधा निशाना

गाजा को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और भाजपा के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने उनसे गाजा में कथित नरसंहार का मुद्दा उठाने और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करने की बात कही थी। इसके बाद भाजपा ने तीखा जवाब देते हुए प्रियंका पर चुनिंदा आक्रोश दिखाने का आरोप लगाया और उन्हें भारतीय राजनीति की फीमेल गजनी कहा। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत को दुनिया के सामने सच, शांति और न्याय की आवाज बनना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस्राइल की संसद में गाजा के मुद्दे का जिक्र करेंगे। प्रियंका वायनाड से सांसद हैं और उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा हमेशा शांति और मानवाधिकारों के पक्ष में रही है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी पर हमला बोला। उन्होंने 2008 की फिल्म गजनी के किरदार का हवाला देते हुए कहा कि प्रियंका को सात अक्तूबर को इस्राइल में हुए हमलों की याद नहीं है। भाटिया ने कहा कि 1200 से ज्यादा निर्दोष लोगों की हत्या और महिलाओं के अपहरण व अत्याचार की निंदा करने का नैतिक साहस प्रियंका में नहीं है।भाटिया ने कहा कि संसद में फलस्तीन लिखे बैग के साथ जाना आसान है, लेकिन आतंकवादी हमलों की खुलकर निंदा करना कठिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोटबैंक की राजनीति कर रही है। भाजपा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर संतुलित और स्पष्ट रुख जरूरी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिवसीय इस्राइल दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे का मकसद रक्षा और व्यापार सहयोग को मजबूत करना बताया गया है। पिछले नौ वर्षों में यह उनका दूसरा इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 2027 में 50 फीसदी सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी उतारेगी बसपा! आशीष पांडेय प्रदेश के पहले उम्मीदवार किए घोषित

UP: 2027 में 50 फीसदी सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी उतारेगी बसपा! आशीष पांडेय प्रदेश के पहले उम्मीदवार किए घोषित और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पार्टी प्रमुख मायावती के निर्देशन में पदाधिकारियों की ओर से इस फार्मूले पर काम भी शुरू कर दिया गया है। तय किया गया है कि यूपी में बसपा 40 से 50 सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी उतार सकती है। जालौन के माधौगढ़ सीट से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक विधानसभा सीट पर चार-चार दावेदारों का पैनल बनाकर उनको कसौटी पर परखा जा रहा है। इन्हीं में से एक को पहले विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और बाद में प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। पार्टी प्रमुख मायावती के निर्देशन में पदाधिकारियों की ओर से इस फार्मूले पर काम भी शुरू कर दिया गया है। तय किया गया है कि यूपी में बसपा 40 से 50 सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी उतार सकती है। जालौन के माधौगढ़ सीट से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।बताया जा रहा है कि प्रत्येक विधानसभा सीट पर चार-चार दावेदारों का पैनल बनाकर उनको कसौटी पर परखा जा रहा है। इन्हीं में से एक को पहले विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और बाद में प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। यूजीसी प्रकरण के बाद विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में अचानक से ब्राह्मण बिरादरी का दखल बढ़ गया है जिससे राजनीतिक दलों खासकर वि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

मुजफ्फरनगर दंगा: कुटबा में आठ लोगों की हत्या में आया कोर्ट का फैसला, सबूतों के अभाव में 37 आरोपी दोषमुक्त

मुजफ्फरनगर दंगा: कुटबा में आठ लोगों की हत्या में आया कोर्ट का फैसला, सबूतों के अभाव में 37 आरोपी दोषमुक्त और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान शाहपुर थाना क्षेत्र के कुटबा गांव में 13 साल पहले महिला समेत आठ लोगों की हत्या, आगजनी और जानलेवा हमले के मामले में 37 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया। आठ आरोपियों की ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-प्रथम की पीठासीन अधिकारी मंजुला भालोटिया ने फैसला सुनाया। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबा गांव में आठ सितंबर 2013 को वारदात हुई थी। वादी इमरान ने मुकदमा दर्ज कराया था कि सुबह लगभग नौ बजे नारे लगाते हुए 110 से अधिक हमलावरों ने हाथों में राइफलें, बन्दूकें, तमंचे, तलवारें, तबल, बलकटी, बल्लम, भाले आदि धारदार हथियार लेकर मुस्लिम समाज के घरों में हमला बोल दिया। लोगों के घरों में आग लगाकर लूटपाट की गई। आठ लोगों की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने मस्जिद में तोड़फोड़, घरों में आगजनी, मोटर साइकिलों में आग, दुकानों में आग, जेनरेटर में आग लगा दी। एसआईटी ने विवेचना के बाद 45 लोगों को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की गई थी। अलग-अलग मुकदमों की एक साथ सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अजय सहरावत ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई अपर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar : राज्यसभा में पांचवीं सीट के लिए दंगल, एनडीए और महागठबंधन में मची है रार; कौन कैसे कर रहा मैनेज

16 मार्च को राज्यसभा का चुनाव होना है, जिसमें पांचवें सीट पर घमासान मचा हुआ है। राज्य सभा की पांच सीट खाली हो रही हैं, जिसमें बिहार में एनडीए के जीते हुए सीट के अनुसार चार सीट एनडीए के पक्ष में जा सकता है, लेकिन पांचवें सीट के लिए कशमकश जारी है। आंकड़ों के गणित के अनुसार राज्यसभा में एक सदस्य भेजने के लिए 41 सीटों की जरूरत होती है और पांच सीटों पर 205 विधायकों के वोट की जरूरत पड़ेगी। एनडीए के पास 202 सीटें हैं उस हिसाब से 4 सदस्यों को भेजने में कोई संकट नहीं होगी। पांचवे सदस्य के लिए एनडीए के पास मात्र 38 (202-164) सीट बचे हैं। एनडीए को अब 38 के बाद तीन सीट और चाहिए होगा, जिसके लिए जुगत चल रही है।अब महागठबंधन के गणित को भी समझिए। महागठबंधन खेमे में राजद के पास फिलहाल 25 सीट है। अगर पूरे महागठबंधन की सीटों को जोड़ दें तो महागठबंधन के पास कुल 35 सीटें हैं। राज्यसभा में एक सदस्य भेजने के लिए 41 सीटों की जरूरत होती है। यह संख्या कैसे पूरी होगी? दरअसल इसी को पूरा करने के लिए राजद के मनेर विधायक भाई वीरेन्द्र ने यह बयान दिया कि हीना साहेब को महागठबंधन राज्य सभा भेजा जा सकता है। लेकिन सवाल यह है कि यह संख्या पूरी कैसे होगी? अब इस गणित को समझिए।अगर राजद को एआईएमआईएम के पांच और बसपा के एक विधायक समर्थन मिल जाए तो वह अपने उम्मीदवार को राज्यसभा भेज सकता है। लेकिन, यह मुमकिन होगा कैसे? क्यों कि बिहार विधान सभा चुनाव में जब यही पार्टी राजद को महागठबंधन में शामिल होने के लिए राबड़ी आवास तक ढ़ोलबाजे के साथ आने के बाद भी राजद ने एआईएमआईएम पार्टी को महागठबंधन में शामिल नहीं किया था। इसलिए दो दिन पहले ही एआईएमआईएम दल के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने घोषणा करते हुए कहा था कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में 6600 रुपये का उछाल, सोना 1.61 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत 6600 रुपये बढ़कर 2.67 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 690 रुपये बढ़कर 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी का हाल एमसीक्स पर चांदी की कीमत 3764 रुपये गिरकर 2.61 लाख रुपये पर आ गई। वहीं सोना 1590 रुपये की गिरावट के साथ 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड करीब 0.48% बढ़कर 5,202 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर लगभग 0.96% चढ़कर 88.25 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले दोनों कीमती धातुओं ने मंगलवार को अपनी चार दिन की तेजी का सिलसिला तोड़ते हुए करीब 1.6% तक की गिरावट दर्ज की थी। क्या है विशेषज्ञों की राय? बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होने से कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बोस्टन फेड की अध्यक्ष सुसान कॉलिन्स ने संकेत दिया है कि मजबूत श्रम बाजार के चलते फेड कुछ समय तक ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है। जनवरी की फेड बैठक के मिनट्स में भी यह सामने आया कि अधिकारी दरों में कटौती को लेकर सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। ऊंची ब्याज दरें आमतौर पर सोना-चांदी जैसे गैर-ब्याज देने वाले सुरक्षित निवेश साधनों पर दबाव डालती हैं। इसके अलावा अमेरिका के टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की मांग को मजबूत बनाए रखा है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में व्यापार समझौतों से पीछे हटने वाले द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Israel Visit: इस्राइल रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी, दोनों देशों के बीच मजबूत और रणनीतिक साझेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से 26 फरवरी तक इस्राइल के दौरे पर रहेंगे। प्रस्थान से पहले जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके प्रिय मित्र और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रही है। दोनों देशों के बीच सहयोग को मिलेगी और मजबूती पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जिसने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय विस्तार और गतिशीलता दिखाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ होने वाली उनकी वार्ता से दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस दौरे के दौरान उन्हें इस्राइल की संसद केनेसट को संबोधित करने का सम्मान मिलेगा, जो दोनों देशों के मजबूत लोकतांत्रिक संबंधों का प्रतीक होगा। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। पीएम मोदी भारतीय प्रवासियों से करेंगे मुलाकात अपने कार्यक्रम में पीएम मोदी भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी लंबे समय से भारत-इस्राइल मित्रता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि उनका यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को और सुदृढ़ करेगा तथा रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 1 min · National Desk

AMC: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित, 80% से ज्यादा विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि के

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणामों की घोषणा हो गई है। छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 46 प्रतिभाशाली, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। नौवीं-10वीं में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और 11-12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। विशाल (रोल नंबर 2590068, मथुरा) चंद्रभान (रोल नंबर 2380262, अलीगढ़) विनायक वर्मा (रोल नंबर 1210208, लखीमपुर खीरी) प्रिया (रोल नंबर 2170001, पंचकुला) पारस सिंह (रोल नंबर 2760024, चमोली) सुखवीर (रोल नंबर 2630020, हमीरपुर) आरती (रोल नंबर 2430178, बुलंदशहर) रत्नेश (रोल नंबर 1390207, गोरखपुर) गीता जोशी (रोल नंबर 1650003, चंपावत) हरीश (रोल नंबर 1550202, हिसार) नमन (रोल नंबर 2250020, जम्मू) भानू (रोल नंबर 2500160, झांसी) संजय कुमार (रोल नंबर 2830042, फतेहपुर) रजत (रोल नंबर 2680015, कैथल) अरेंद्र (रोल नंबर 2240398, लखनऊ) इशिका रानी (रोल नंबर 1060462, बिजनौर) स्कंद शर्मा (रोल नंबर 2700103, संभल) आकाश यादव (रोल नंबर 2790064, गुरुग्राम) शिवांश साहू (रोल नंबर 2100049, प्रतापगढ़) मन्नू (रोल नंबर 2680380, जींद) भव्य गौतम (रोल नंबर 1720001, बिलासपुर) प्रभात यादव (रोल नंबर 1280288, आजमगढ़) अभी बोर्ड की परीक्षाएं चल रहीं हैं, इसलिए छात्रों को उनके एक-एक अभिभावक के साथ अप्रैल में नोएडा या किसी अन्य स्थान पर आमंत्रित करके सम्मानित किया जाएगा। छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों में 80 फीसदी से ज्यादा ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं।अमर उजाला के प्रसार क्षेत्र वाले छह राज्यों के 22 प्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk