तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक पोस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘बांग्ला विरोधी’ (बंगाल विरोधी) बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य की विरासत और भाषा के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाते हैं।टीएमसी ने लिखा, ‘ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ रखने की मंजूरी पर केरलवासियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही, उन्होंने केंद्र को याद दिलाया कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ रखने का ऐसा ही प्रस्ताव वर्षों से दबा पड़ा है।‘ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ‘वैध मांग’ को सिर्फ इसलिए खारिज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि राज्य ने भाजपा के सामने झुकने से इनकार कर दिया। टीएमसी ने लिखा, ‘हर चुनाव के मौसम में पीएम मोदी और अमित शाह बंगाल में आकर मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं और हमारी धरती, हमारी संस्कृति, हमारे लोगों से प्यार करने का दिखावा करते हैं।‘पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘यह नाटक बंद करो। इन बांग्ला-विरोधियों को हमारी विरासत के लिए कोई सम्मान नहीं, हमारी भाषा के लिए कोई आदर नहीं, हमारे आदर्शों के लिए कोई सम्मान नहीं और हमारी गरिमा के लिए कोई चिंता नहीं। जब कोई राज्य अपनी पहचान का दावा करता है तो हम खुश होते हैं, लेकिन बंगाल इस प्रतिशोधी भेदभाव को स्वीकार नहीं करेगा।‘टीएमसी ने लिखा, ‘बंगाल की जायज मांग को सिर्फ इसलिए नकारा नहीं जा सकता, क्योंकि हम भाजपा के हाई कमान के सामने झुकने से इनकार करते हैं।’ टीएमसी सरकार ने राज्य का नाम बदलकर बांग्ला करने का प्रस्ताव पारित किया था और कई बार केंद्र के सामने यह मांग रखी थी।ममता बनर्जी ने राज्य का नाम बदलने की मांग को फिर से उठाया है, जो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
TMC: ममता बनर्जी ने 'केरलम' के सहारे भाजपा को बताया बंगाल विरोधी, दोहराई राज्य का नाम बदलने की मांग; जड़े आरोप
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक पोस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को 'बांग्ला विरोधी' (बंगाल विरोधी) बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य की विरासत और भाषा के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाते हैं।टीएमसी ने लिखा, 'ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केरल राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' रखने की मंजूरी पर केरलवासियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही, उन्होंने केंद्र को याद दिलाया कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'बांग्ला' रखने का ऐसा ही प्रस्ताव वर्षों स