कृषि मंत्री की दो टूक: किसानों का पैसा रोकने पर लगेगा 12% ब्याज, ₹2 लाख करोड़ की खाद सब्सिडी सीधे खाते में

केंद्र सरकार की ओर से कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए कड़े और पारदर्शी सुधारों की बात कही गई है। नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) में तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के आर्थिक हितों से जुड़ा कोई भी समझौता या लेटलतीफी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों के बकाये को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कृषि मंत्री ने चेतावनी दी कि जो भी एजेंसी या राज्य सरकार किसानों का पैसा रोकेगी, उसे उस राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज चुकाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय देरी को खत्म करने के लिए अपना हिस्सा सीधे किसानों के खातों में भेजने के विकल्प पर काम कर रही है। इसके अलावा, एक बड़े नीतिगत बदलाव का संकेत देते हुए उन्होंने सालाना 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की खाद (उर्वरक) सब्सिडी को सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजने पर विचार करने की बात कही, ताकि वास्तविक अन्नदाता को इसका सीधा फायदा मिल सके।किसानों को फसल का तुरंत दाम दिलाने के उद्देश्य से श्री चौहान ने सुझाव दिया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की प्रक्रिया मौजूदा तीन महीने के बजाय अधिकतम एक महीने के भीतर पूरी होनी चाहिए। वहीं, लगभग 75 प्रतिशत छोटे किसानों को मिलने वाले 4 प्रतिशत ब्याज दर वाले किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋणों के वितरण में ‘जीरो देरी’ सुनिश्चित करने के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाएगी।कृषि इनपुट की गुणवत्ता सुधारने के लिए पेस्टिसाइड लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध और पारदर्शी बनाया जाएगा, जिससे ईमानदार कंपनियों को सहूलियत मिले और नकली उत्पादों पर सख्त रोक लग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल सकती है भारत की प्लेइंग 11, तिलक की जगह नंबर-3 पर खेल सकते हैं संजू सैमसन

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल सकती है भारत की प्लेइंग 11, तिलक की जगह नंबर-3 पर खेल सकते हैं संजू सैमसन संजू सैमसन को नंबर-3 पर मिल सकता है मौका कोटक ने माना कि टीम कॉम्बिनेशन को लेकर मंथन चल रहा है। उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के दो बल्लेबाज ओपनर हैं और नंबर-3 पर भी बाएं हाथ का बल्लेबाज है, जबकि विपक्षी टीम स्पिन का इस्तेमाल कर रही है। ऐसे में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि नेट्स में सैमसन का ऊपर बल्लेबाजी करना किसी संकेत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। कोटक ने कहा, ‘अभिषेक आमतौर पर पहले बल्लेबाजी नहीं करते, वे दूसरे या तीसरे ग्रुप में आते हैं। संजू तीसरे ओपनर और विकेटकीपर हैं, इसलिए वे कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। नेट्स से प्लेइंग इलेवन का संकेत नहीं मिलता। लेकिन हां, उन्हें खिलाने पर जरूर विचार होगा।’ अभिषेक शर्मा पर भरोसा बरकरार भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूदा विश्व कप में अब तक सिर्फ 15 रन बना पाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 75 रहा है। लेकिन कोटक ने उनके समर्थन में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अभिषेक की तबीयत खराब थी और वह मोमेंटम हासिल नहीं कर पाए। लेकिन पिछले मैच में उनकी बल्लेबाजी बेहतर दिखी। उन्होंने आगे कहा, ‘जब वह 30 गेंदों में 80-90 रन बना रहे थे, तब कोई चर्चा नहीं कर रहा था। हमारा काम है उन्हें अच्छे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Israel Visit Live: इस्राइली संसद नेसेट पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देरे में शुरू होगा संबोधन

08:10 PM, 25-Feb-2026 नेसेट पहुंचे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइली संसद नेसेट पहुंच गए हैं, यहां उनका संबोधन होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइली संसद नेसेट पहुंच गए हैं, यहां उनका संबोधन होना है। 07:00 PM, 25-Feb-2026 भारतीय समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेल अवीव में एक होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखते हुए। उन्होंने यहां मौजूद भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत की। पीएम मोदी इस्राइल के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। #WATCH | Prime Minister Narendra Modi witnesses cultural performances as he arrives at a hotel in Tel Aviv, Israel. He also interacts with the members of the Indian diaspora present here. PM Modi is on a 2-day state visit to Israel (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/vJBiOQuqgd — ANI (@ANI) February 25, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेल अवीव में एक होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखते हुए। उन्होंने यहां मौजूद भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत की। पीएम मोदी इस्राइल के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। 06:48 PM, 25-Feb-2026 पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रवासी भारतीय समुदाय उत्साहित पीएम मोदी के दौरे पर इंडो-इस्राइली प्रवासी समुदाय की सदस्य इवा ने कहा, हम पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्साहित हैं। हम अब भी उन्हीं परंपराओं को मानते हैं, जो हम पहले भारत में मानते थे। हम भारत से प्यार करते हैं। मैं उनसे (पीएम मोदी) कहूंगी कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हम सच में उनसे प्यार करते हैं। पीएम मोदी के दौरे पर इंडो-इस्राइली प्रवासी समुदाय की सदस्य इवा ने कहा, हम पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्साहित हैं। हम अब भी उन्हीं प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

इंडिगो फ्लाइट में हंगामा: घंटो तक रनवे पर फंसे 200 से ज्यादा यात्री, उड़ान के लिए क्यों करना पड़ा लंबा इंतजार?

चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में मंगलवार को सवार यात्रियों की यात्रा खराब अनुभव में बदल गई। तकनीकी खराबी और क्रू बदलाव के कारण फ्लाइट कई घंटे लेट रही, जिससे 200 से ज्यादा लोग बिना ठीक से वेंटिलेशन और भोजन के फंसे रहे। घबराए यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यात्रियों ने देरी का कारण जानने की कोशिश की, जबकि एयरलाइन ने रिफ्रेशमेंट और जानकारी देकर स्थिति संभालने की कोशिश की। इतना ही नहीं विमान में सवार यात्रियों को कई घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। फ्लाइट की अनजानी देरी के कारण यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच बहस भी हुई और यह घटना सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हो गई। वीडियो में दिखाया गया है कि सवार यात्रियों ने क्रू से लगातार फ्लाइट की देरी का कारण पूछा। वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा गया कि एक यात्री ने कहा कि एयर कंडीशनिंग बार-बार बंद-चालू हो रही थी, हम सांस नहीं ले पा रहे थे। आप हमारी सुन रहे थे लेकिन अब पुलिस बुला दी। वहीं दूसरे यात्री ने कहा कि हम कितने समय से इंतजार कर रहे हैं, हम इतनी देर नहीं बैठ सकते।सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो और यात्रियों की पोस्ट के अनुसार, फ्लाइट में 200 से ज्यादा लोग चार घंटे से अधिक समय तक बिना उचित वेंटिलेशन और भोजन के फंसे रहे। इसके साथ ही मगेश्वरन एलुमलाई नामक एक यात्री ने इसपर लिखा कि 7 बजे से हमारी फ्लाइट लेट हो रही है, किसी को पता नहीं कि क्यों। थोड़ी जानकारी तो दें। ये भी पढ़ें:- क्या है हेक्सागॉन अलायंस: भारत को क्यों इसका हिस्सा बनाना चाहता है इस्राइल, पश्चिम एशिया के लिए क्या है मकसद? इंडिगो की प्रतिक्रिया वहीं इस मामले में इंडिगो के एक प्रवक्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

Israel: एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने अपनी पत्नी और पीएम मोदी की ड्रेस की तरफ किया इशारा, तीनों ने लगाए ठहाके

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं Welcome to Israel my dear friend @narendramodi 🇮🇱🙏🇮🇳 pic.twitter.com/AnRtceD9Ci — Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) February 25, 2026 दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही विमान से नीचे उतरे और उनके समकक्ष नेतन्याहू ने हाथ जोड़कर और गले मिलकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उसी समय सारा नेतन्याहू भी वहां पर मौजूद थीं। उन्होंने भी पीएम से हाथ मिलाया। तभी नेतन्याहू ने पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंग और पत्नी सारा की ड्रेस के रंग की ओर इशारा किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा- हां, हां…भगवा (यस, यस…सेफ्रॉन)। इस पर तीनों ठहाके लगाकर हंसने लगे। संबंधित वीडियो- दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही विमान से नीचे उतरे और उनके समकक्ष नेतन्याहू ने हाथ जोड़कर और गले मिलकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उसी समय सारा नेतन्याहू भी वहां पर मौजूद थीं। उन्होंने भी पीएम से हाथ मिलाया। तभी नेतन्याहू ने पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंग और पत्नी सारा की ड्रेस के रंग की ओर इशारा किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा- हां, हां…भगवा (यस, यस…सेफ्रॉन)। इस पर तीनों ठहाके लगाकर हंसने लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय दो दिन के इस्राइल दौरे पर हैं। इस्राइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू खुद उनका स्वागत करने पहुंचे थे। उनकी मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

Himachal News: रोहड़ू से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन युवा कांग्रेस पदाधिकारी, हिमाचल पुलिस ने छुड़वाए

दिल्ली पुलिस शिमला के रोहड़ू से तीन युवा कांग्रेस के पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। चर्चा है कि एआई समिट यूथ कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की। वहीं सोलन के धर्मपुर में हिमाचल पुलिस ने नाका लगाकर उन्हें छुड़ा लिया। सुबह 10 बजे हिमाचल पुलिस की टीम धर्मपुर में खड़ी हो गई। यहां पर शिमला की ओर से आने वाली हर वाहन की जांच की जा रही थी। वहीं यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के बाद पुलिस उन्हें शिमला ले गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस उच्चाधिकारियों से मिले आदेशों के बाद सोलन पुलिस ने यह कार्रवाई की। हालांकि अधिकारी इसमें बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि यह रूटीन का प्रोसेस है। यही नहीं दिल्ली पुलिस के 12 से अधिक जवानों को भी हिरासत में लिया गया। अब इन्हें चक्कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताकर यह कार्रवाई की है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई। हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताकर यह कार्रवाई की है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ZIM: करो या मरो मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? कोटक ने दिया अपडेट; अभिषेक के फॉर्म पर भी बोले

IND vs ZIM: करो या मरो मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? कोटक ने दिया अपडेट; अभिषेक के फॉर्म पर भी बोले और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सुपर-8 में अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया की नजर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में अब अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। गुरुवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह की उपलब्धता को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह आज शाम तक टीम से चेन्नई में जुड़ सकते हैं। पिता की तबियत बिगड़ने के बाद नोएडा लौटे थे रिंकू भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। वह पिछले कुछ दिनों से नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को रिंकू भी पिता का हालचाल जानने के लिए चेन्नई से नोएडा पहुंच गए थे। इसके बाद से उनकी जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उपलब्धता को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। वहीं, मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि रिंकू आज शाम तक टीम से जुड़ सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

आठवां वेतन आयोग: ₹54000 न्यूनतम वेतन और पुरानी पेंशन बहाली पर ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक शुरू, जानिए क्या अपडेट

केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पेंशनधारियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। लंबे समय से आठवें वेतन आयोग की राह देख रहे कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। नई दिल्ली में नेशनल काउंसिल जेसीएम की ड्राफ्ट कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो चुकी है, जिसका मुख्य उद्देश्य वेतन संरचना, भत्ते और पेंशन से जुड़े अहम मुद्दों पर एक साझा ज्ञापन (कॉमन मेमोरेंडम) तैयार करना है। सालाना इंक्रीमेंट (वेतन वृद्धि): मौजूदा व्यवस्था में कर्मचारियों को प्रतिवर्ष तीन प्रतिशत की वार्षिक बढ़ोतरी (इंक्रीमेंट) मिलती है। केंद्रीय कर्मचारी महासंघ का सुझाव है कि इसे बढ़ाकर सात प्रतिशत किया जाए, या फिर कर्मचारियों को साल में दो बार इंक्रीमेंट का वित्तीय लाभ दिया जाए। मौजूदा व्यवस्था में कर्मचारियों को प्रतिवर्ष तीन प्रतिशत की वार्षिक बढ़ोतरी (इंक्रीमेंट) मिलती है। केंद्रीय कर्मचारी महासंघ का सुझाव है कि इसे बढ़ाकर सात प्रतिशत किया जाए, या फिर कर्मचारियों को साल में दो बार इंक्रीमेंट का वित्तीय लाभ दिया जाए। पुरानी पेंशन योजना की बहाली: नई पेंशन व्यवस्था को हटाकर, पुरानी पेंशन योजना को वापस लागू करने की मांग इस ड्राफ्टिंग कमेटी की चर्चाओं का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। नई पेंशन व्यवस्था को हटाकर, पुरानी पेंशन योजना को वापस लागू करने की मांग इस ड्राफ्टिंग कमेटी की चर्चाओं का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेडिकल और लीव एन्कैशमेंट में भारी इजाफा: जिन क्षेत्रों में केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस को मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर सीध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

VIDEO: रणजी फाइनल में बवाल! जम्मू-कश्मीर के कप्तान ने कर्नाटक के फील्डर को मारा सिर, मयंक ने किया बीच बचाव

VIDEO: रणजी फाइनल में बवाल! जम्मू-कश्मीर के कप्तान ने कर्नाटक के फील्डर को मारा सिर, मयंक ने किया बीच बचाव और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रणजी ट्रॉफी के फाइनल में बड़ा बवाल देखने को मिला है। जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच हुबई में खेले जा रहे इस मुकाबले में तब विवाद बढ़ गया, जब जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने कर्नाटक के फील्डर को सिर दे मारा। इसके बाद बीच बचाव में मयंक अग्रवाल लड़ाई में कूद पड़े। उन्होंने पारस को आगे बढ़ने से रोका। रणजी ट्रॉफी फाइनल में गरमाया माहौल यह घटना रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन घटी। जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा टीम की पारी के दौरान 101वें अपना आपा खो बैठे और कर्नाटक के एक फील्डर से भिड़ गए। उनको ऐसा करते देख फुटबॉल के महान खिलाड़ी जिनेदिन जिदान की याद आ गई। फ्रांस के इस दिग्गज फुटबॉलर ने 2006 फीफा विश्वकप फाइनल में इटली के खिलाड़ी को सिर दे मारा था। इससे उन्हें रेड कार्ड मिला था। फ्रांस की टीम उस फीफा विश्वकप के फाइनल में हार गई थी। कैसे शुरू हुआ विवाद? डोगरा ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका जड़ा। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में चार रन के लिए गई। हालांकि, गेंद स्लिप क्षेत्र में खड़े फील्डर के बस बगल से गुजरी। इसके तुरंत बाद स्ट्राइकर एंड पर खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को बताया सच्चा देशभक्त, कहा- नफरत के खिलाफ खड़े होकर पेश की नई मिसाल

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर दीपक कुमार और उनके मित्र विजय रावत के साथ मुलाकात का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि देश में करोड़ों लोगों के दिल में प्रेम और सौहार्द की भावना है, लेकिन मन में डर भी है। दीपक ने अपने साहस से लोगों को रास्ता दिखाया है। जो लोग नफरत फैलाते हैं और समाज को डराते हैं, वे कायर हैं। उनसे डरने की जरूरत नहीं है। राहुल ने कहा कि दीपक ने तिरंगे और संविधान की रक्षा की है।यह घटना 26 जनवरी की है। कोटद्वार के पटेल मार्ग पर स्थित ‘बाबा’ नाम की कपड़ों की दुकान के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि 70 वर्षीय दुकानदार वकील अहमद को दुकान का नाम बदलना चाहिए। इसी दौरान झड़प हुई। दुकानदार के बेटे के मित्र दीपक कुमार ने हस्तक्षेप किया और खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताते हुए प्रदर्शनकारियों का सामना किया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।31 जनवरी को फिर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दुकान और दीपक के जिम के बाहर जमा हुए। सड़क जाम की गई और नारेबाजी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और बड़ा टकराव टल गया। इस पूरे घटनाक्रम में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। दीपक कुमार 42 वर्ष के हैं और ‘द हल्क’ नाम से जिम चलाते हैं। उनका कहना है कि इस विवाद के बाद उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।राहुल गांधी ने दीपक कुमार से दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेता वैभव वालिया और अन्य लोग भी मौजूद थे। दीपक की मुलाकात कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी हुई। राहुल ने दीपक की पत्नी से भी बात की और कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह कोटद्वार आकर उनसे मिलेंगे। दीपक ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 25, 2026 · 2 min · National Desk