IND vs ZIM: करो या मरो मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? कोटक ने दिया अपडेट; अभिषेक के फॉर्म पर भी बोले और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सुपर-8 में अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया की नजर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में अब अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। गुरुवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह की उपलब्धता को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह आज शाम तक टीम से चेन्नई में जुड़ सकते हैं। पिता की तबियत बिगड़ने के बाद नोएडा लौटे थे रिंकू भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। वह पिछले कुछ दिनों से नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को रिंकू भी पिता का हालचाल जानने के लिए चेन्नई से नोएडा पहुंच गए थे। इसके बाद से उनकी जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उपलब्धता को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। वहीं, मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि रिंकू आज शाम तक टीम से जुड़ सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें