IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल सकती है भारत की प्लेइंग 11, तिलक की जगह नंबर-3 पर खेल सकते हैं संजू सैमसन संजू सैमसन को नंबर-3 पर मिल सकता है मौका कोटक ने माना कि टीम कॉम्बिनेशन को लेकर मंथन चल रहा है। उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के दो बल्लेबाज ओपनर हैं और नंबर-3 पर भी बाएं हाथ का बल्लेबाज है, जबकि विपक्षी टीम स्पिन का इस्तेमाल कर रही है। ऐसे में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि नेट्स में सैमसन का ऊपर बल्लेबाजी करना किसी संकेत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। कोटक ने कहा, ‘अभिषेक आमतौर पर पहले बल्लेबाजी नहीं करते, वे दूसरे या तीसरे ग्रुप में आते हैं। संजू तीसरे ओपनर और विकेटकीपर हैं, इसलिए वे कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। नेट्स से प्लेइंग इलेवन का संकेत नहीं मिलता। लेकिन हां, उन्हें खिलाने पर जरूर विचार होगा।’ अभिषेक शर्मा पर भरोसा बरकरार भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूदा विश्व कप में अब तक सिर्फ 15 रन बना पाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 75 रहा है। लेकिन कोटक ने उनके समर्थन में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अभिषेक की तबीयत खराब थी और वह मोमेंटम हासिल नहीं कर पाए। लेकिन पिछले मैच में उनकी बल्लेबाजी बेहतर दिखी। उन्होंने आगे कहा, ‘जब वह 30 गेंदों में 80-90 रन बना रहे थे, तब कोई चर्चा नहीं कर रहा था। हमारा काम है उन्हें अच्छे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें