'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले केरल हाईकोर्ट ने लगाई रोक; 15 दिन के लिए टली फिल्म

केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है। केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देते हुए सोच-समझकर काम नहीं लिया। जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर यह आदेश दिया। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 1 min · National Desk

AI Summit Case: शिमला से तीन आरोपियों को लाकर दिल्ली की अदालत में किया पेश, तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

AI Summit Case: दिल्ली पुलिस हिमाचल प्रदेश से यूथ कांग्रेस के नेता सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को लेकर दिल्ली आई। पुलिस दोपहर बाद इनको दिल्ली की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। फिलहाल दिल्ली पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस के खिलाफ किसी तरह की एफआईआर करने की बात से इनकार कर रही है। पिछले सप्ताह एआई इंपैक्ट समिट में ‘शर्टलेस प्रदर्शन’ के मामले में गिरफ्तार तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम गुरुवार को शिमला पुलिस के साथ 24 घंटे चले ड्रामेटिक टकराव के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आई। अधिकारी ने कहा कि तीनों आरोपी सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज को आगे की कार्रवाई और पुलिस रिमांड के लिए स्थानीय अदालत में पेश किया गया।यह गिरफ्तारी 20 फरवरी को भारत मंडपम में हुए प्रदर्शन के संबंध में दर्ज एफआईआर के तहत की गई थी। पुलिस के अनुसार, अब तक प्रदर्शन के संबंध में कुल 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब तक का पूरा अपडेट दरअसल, शिमला स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम-II) की अदालत ने दिल्ली पुलिस द्वारा शिमला जिले के रोहड़ू से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, जिसके बाद तीनों आरोपी सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को रात करीब एक बजे एसीजेएम-II एकांश कपिल के आवास न्यायालय में पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की याचिका पर सुनवाई हुई और उसे स्वीकार कर लिया गया। वहीं मेडिकल जांच के बाद तीनों आरोपियों को अंबाला सिविल अस्पताल से ले जाया गया। तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला शिमला के रोहड़ू से पकड़कर ले जा रही दिल्ली पुलिस की टीमों को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

SA vs WI Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू, मार्करम और डिकॉक क्रीज पर; वेस्टइंडीज ने 176 रन बनाए

04:41 PM, 26-Feb-2026 SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी समाप्त वेस्टइंडीज ने रोमारिया शेफर्ड के अर्धशतक और जेसन होल्डर के साथ शानदार साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 177 रनों का लक्ष्य दिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ शेफर्ड और होल्डर ने दमदार प्रदर्शन किया जिससे टीम चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दे सकी। शेफर्ड 37 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका ने लुंगी एनगिडी की अगुआई में दमदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को झटके दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय सात विकेट पर 83 रन था। लेकिन शेफर्ड और होल्डर ने इसके बाद पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए 57 गेंदों पर 89 रनों की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को मुश्किल से उबारा। होल्डर आखिरी ओवर में रन आउट हुए जिससे ये साझेदारी टूट गई। होल्डर 31 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज के लिए होल्डर और शेफर्ड के अलावा ब्रेंडन किंग ने 21, शाई होप ने 16, शेरफाने रदरफोर्ड ने 12 और मैथ्यू फोर्ड ने 11 रन बनाए, जबकि रोवमैन पोवैल 9, शिमरॉन हेटमायर 2 और रोस्टन चेज 2 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के लिए एनगिडी ने तीन विकेट लिए, जबकि कगिसो रबादा और कॉर्बिन बॉश को दो-दो विकेट मिले। वेस्टइंडीज ने रोमारिया शेफर्ड के अर्धशतक और जेसन होल्डर के साथ शानदार साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 177 रनों का लक्ष्य दिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ शेफर्ड और होल्डर ने दमदार प्रदर्शन किया जिससे टीम चुनौतीपूर्ण लक्ष् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

CM Yogi Japan Visit: यूपी-यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर एमओयू, जापान में प्रशिक्षण लेंगे छात्र

CM Yogi Japan Visit: यूपी-यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर एमओयू, जापान में प्रशिक्षण लेंगे छात्र उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं। गुरुवार को यामानाशी प्रांत के साथ ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर एमओयू हुआ है। इसके तहत भारतीय छात्रों को जापान में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा। सीएम ने यामानाशी में आयोजित यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो में हिस्सा लिया। साथ ही यूपी की नई विकास नीति और निवेश संभावनाओं को वैश्विक उद्योग जगत के सामने प्रमुखता से रखा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं उन्होंने कहा कि यूपी ने शासन की कार्यशैली को रिएक्टिव से बदलकर प्रोएक्टिव बनाया है। यही परिवर्तन आज प्रदेश की तेज आर्थिक प्रगति का आधार बना है। उधर, यूपी के प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में कई जी2जी (गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट) और जी2बी (गवर्नमेंट टू बिजनेस) स्तर की बैठकों में भाग लिया है। वहां भारतीय दूतावास के सहयोग से जापानी उद्योग समूहों से व्यापक संवाद हुआ। ग्रीन हाइड्रोजन पर ऐतिहासिक समझौता इस मौके पर सीएम ने आगे कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को प्रदेश की इंडस्ट्री, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ऊर्जा क्षेत्र में लागू किया जाएगा। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के नेट जीरो लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। तकनीक और भविष्य के क्षेत्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 1 min · National Desk

SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार, शेफर्ड-होल्डर क्रीज पर; द.अफ्रीका को सात सफलताएं

04:09 PM, 26-Feb-2026 SA vs WI Live Score: विंडीज का स्कोर 100 के पार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट मिल चुके हैं। विंडीज के लिए फिलहाल क्रीज पर शेफर्ड और होल्डर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट मिल चुके हैं। विंडीज के लिए फिलहाल क्रीज पर शेफर्ड और होल्डर मौजूद हैं। 03:56 PM, 26-Feb-2026 SA vs WI Live Score: दक्षिण अफ्रीका को सातवीं सफलता कॉर्बिन बॉश ने दक्षिण अफ्रीका को सातवीं सफलता दिलाई है। बॉश ने मैथ्यू फोर्ड को अपना शिकार बनाया जो एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। कॉर्बिन बॉश ने दक्षिण अफ्रीका को सातवीं सफलता दिलाई है। बॉश ने मैथ्यू फोर्ड को अपना शिकार बनाया जो एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। 03:45 PM, 26-Feb-2026 SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को छठा झटका लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया। एनगिडी ने रोवैन पोवेल को पवेलियन की राह दिखाई जो 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए। लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया। एनगिडी ने रोवैन पोवेल को पवेलियन की राह दिखाई जो 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए। 03:36 PM, 26-Feb-2026 SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौटी वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई है और 60 रन के स्कोर पर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कॉर्बिन बॉश ने शेरफाने रदरफोर्ड को आउट कर विंडीज को पांचवां झटका दिया जो 10 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

SA vs WI Live Score: दक्षिण अफ्रीका को मिली तीसरी सफलता, ब्रेंडन किंग आउट; एनगिडी को मिला विकेट

03:21 PM, 26-Feb-2026 SA vs WI Live Score: चेज पवेलियन लौटे लुंगी एनगिडी ने रोस्टन चेज को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को चौथी सफलता दिलाई है। वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए हैं। चेज दो रन बनाकर आउट हुए। लुंगी एनगिडी ने रोस्टन चेज को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को चौथी सफलता दिलाई है। वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए हैं। चेज दो रन बनाकर आउट हुए। 03:20 PM, 26-Feb-2026 SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिरा लुंगी एनगिडी ने ब्रेंडन किंग को आउट कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया है। किंग 11 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। लुंगी एनगिडी ने ब्रेंडन किंग को आउट कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया है। किंग 11 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। 03:13 PM, 26-Feb-2026 SA vs WI Live Score: हेटमायर पवेलियन लौटे कगिसो रबादा ने एक ही ओवर में वेस्टइंडीज को दूसरा झटका दिया है। रबादा ने पहले होप को आउट किया और फिर शिमरॉन हेटमायर को पवेलियन की राह दिखाई। पहली ही गेंद पर हेटमायर का कैच कॉर्बिन बॉश ने छोड़ दिया था, लेकिन केशव महाराज ने यह भूल नहीं की। हेटमायर दो रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबादा ने एक ही ओवर में वेस्टइंडीज को दूसरा झटका दिया है। रबादा ने पहले होप को आउट किया और फिर शिमरॉन हेटमायर को पवेलियन की राह दिखाई। पहली ही गेंद पर हेटमायर का कैच कॉर्बिन बॉश ने छोड़ दिया था, लेकिन केशव महाराज ने यह भूल नहीं की। हेटमायर दो रन बनाकर आउट हुए। 03:10 PM, 26-Feb-2026 SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को पहला झटका कगिसो रबादा ने शाई होप को आउट कर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया है। होप और किंग ने विंडीज को मजबूत शुरुआत दिलाई थी, लेकिन रबाद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi In Kerala: 'किसान की सुरक्षा-सम्मान से ही भारत सफल होगा', राहुल ने सरकार को US ट्रेड डील पर घेरा

इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपस्टीन फाइलों का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकाने के लिए किया ताकि वे एक ऐसे व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करें जिससे भारतीय किसानों की ‘बलि’ चढ़ जाएगी।लोकसभा में विपक्ष के नेता कन्नूर जिले के पेरावूर में किसानों के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार इस सरल तथ्य को नहीं समझती कि किसान भारत की नींव हैं। उन्होंने कहा कि आईटी और अन्य क्षेत्रों के बारे में लंबे-लंबे व्याख्यान दिए जाते हैं, लेकिन नींव को मजबूत किए बिना कुछ भी नहीं बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा, ‘यदि आप नींव का सम्मान नहीं करते, तो कुछ भी नहीं बन सकता। नींव बनाने वाले को सम्मान या सुरक्षा नहीं मिलती। हम हर दिन भोजन करते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि उसे हमारे खाने की मेज पर कौन रखता है।’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ एक ऐसा समझौता किया, जो नींव खोदने जैसा था।उन्होंने कहा, ‘भारतीय किसान छोटे किसान हैं और उनमें मशीनीकरण का स्तर कम है। अमेरिकी किसानों के पास विशाल खेत हैं और उनमें मशीनीकरण का स्तर उच्च है। अमेरिकी कंपनियों को भारतीय बाजारों तक पहुंच प्रदान करना एक आपराधिक कृत्य है।”कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पहले के किसी भी प्रधानमंत्री ने अमेरिकी किसानों को भारत में सोयाबीन, सब्जियां और फल जैसे उत्पाद बेचने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘इससे भारतीय कृषि की नींव नष्ट हो जाएगी। हरित क्रांति और श्वेत क्रांति किसानों के लिए ही हुई थी।‘राहुल गांधी ने कहा कि कृषि संबंधी मतभेदों के कारण भारत-अमेरिका समझौता चार महीने से रुका हुआ था। उन्ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

UP: न पछतावा, न चेहरे पर शिकन, बाप को क्यों मार डाला? बहन की मिलीभगत पर खोला राज; 'कातिल' बेटे की पूरी कहानी

1 of 15 Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स मानवेंद्र सिंह लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल के निवासी थे और शराब का कारोबार भी करते थे। पुलिस ने बताया कि मानवेंद्र अपने बेटे अक्षत पर डॉक्टर बनने का लगातार दबाव बना रहे थे। अक्षत ने दो बार नीट परीक्षा दी थी, लेकिन दोनों बार वह इसमें असफल रहा था। इसके बावजूद, मानवेंद्र उससे लगातार परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहते रहते थे। इसी बात को लेकर 19 फरवरी की देर रात पिता और पुत्र के बीच तीखी बहस हुई थी। यूपी की राजधानी लखनऊ में पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह की हत्या के आरोप में उनके बेटे अक्षत को पुलिस ने बुधवार को मीडिया के सामने पेश किया। अक्षत पर अपने पिता की हत्या का आरोप है, जिसे उसने 20 फरवरी को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, अक्षत ने पूछताछ में हत्या को गलती बताया, लेकिन इस जवाब से कोई संतुष्ट नहीं है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 15 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला इस बहस से नाराज होकर अक्षत ने 20 फरवरी की तड़के अपने पिता की हत्या कर दी। उसने अपनी लाइसेंसी राइफल का उपयोग करके मानवेंद्र के सिर में गोली मार दी थी। हत्या के बाद अक्षत ने अपने पिता के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। 3 of 15 इसी नीले ड्रम में थी कारोबारी की लाश - फोटो : अमर उजाला बुधवार को आरोपी से ये भी पूछा गया कि पूरे घटनाक्रम में उसकी बहन की क्या भूमिका है। जवाब में सिर हिलाते हुए अक्षत ने बताया कि उसकी बहन की कोई गलती नहीं है। वह किसी भी प्रकार से इसकी जिम्मेदार नहीं है। 4 of 15 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा और बरामद सामान - …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT के किस पाठ पर जताई नाराजगी?: जानें किताब में ऐसा क्या, पहले कब हुए पाठ्यक्रम पर विवाद

2024 में एनसीईआरटी ने राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से बाबरी मस्जिद, गुजरात दंगे और अल्पसंख्यकों जैसे संवेदनशील विषयों को हटा दिया। पाठ्यपुस्तक से बाबरी मस्जिद, गुजरात दंगे और अल्पसंख्यकों जैसे संवेदनशील विषयों को हटाना शामिल रहा। एनसीईआरटी की पाठ्यक्रम मसौदा समिति द्वारा तैयार किए गए परिवर्तनों का विवरण देने वाले एक दस्तावेज के अनुसार, राम जन्मभूमि आंदोलन के संदर्भों को “राजनीति में नवीनतम बदलावों के अनुसार बदला गया है। इसके अलावा 2002 के गोधरा दंगों से जुड़े विषय में भी बदलाव किया गया है।जुलाई 2025 में भी मुगलकाल से लेकर शिवाजी तक को लेकर इतिहास की किताबों में कुछ बदलाव किए गए। इसके अलावा दिल्ली सल्तनत से जुड़े इतिहास को बर्बर करार देने के साथ मुगल काल में बाबर, अकबर और औरंगजेब के शासनकाल को खास तौर पर असहिष्णु करार देते हुए इन्हें क्रूरता से जोड़ा गया था। हालांकि, किताब में एक दिशा-निर्देश भी जोड़ा गया था, जिसमें कहा गया है कि इतिहास के काले अध्याय को बिना किसी दुराग्रह के पढ़ा जाना जरूरी है, वह भी आज के समय में किसी को दोष दिए बिना, ताकि इतिहास की गलतियों को सुधारा जा सके और एक ऐसे भविष्ट की परिकल्पना की जा सके, जिसमें ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 1 min · National Desk

T20 WC: निर्णायक मैच में किस्मत का इम्तिहान! चेन्नई में सैमसन का बल्ला चला तो खुल सकता है सेमीफाइनल का रास्ता

1 of 5 संजू सैमसन - फोटो : ANI चेन्नई का चेपॉक मैदान और संजू सैमसन…ये कॉम्बिनेशन कुछ ऐसा है जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं। ऐसा होना तो आईपीएल 2026 में था, लेकिन संयोगवश उससे पहले ही ऐसा होने जा रहा है। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम के सामने अब करो या मरो की स्थिति है। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार शाम सात बजे भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत को इस मैच में सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत की जरूरत है। ऐसे में संजू सैमसन से काफी उम्मीदें होंगी। ऐसा माना जा रहा है कि वह चेपॉक में खेल सकते हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 तिलक वर्मा-ईशान किशन-संजू सैमसन - फोटो : ANI-PTI क्यों हो रही सैमसन की इतनी चर्चा? आप सोच रहे होंगे कि सैमसन और चेन्नई की इतनी बात क्यों हो रही है? तो हम आपको बता दें कि संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से 11 सीजन आईपीएल खेलने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ रुख किया है। उन्हें पिछले साल नवंबर में सीएसके ने राजस्थान से ट्रेड किया और अपने साथ जोड़ा। सैमसन अब पीली जर्सी में आईपीएल खेलते नजर आएंगे। इससे सीएसके के फैंस काफी खुश हुए। वह सैमसन को चेपॉक में खेलते देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे, लेकिन उन फैंस के लिए इंतजार आईपीएल से पहले ही खत्म हो रहा है। सैमसन अगर गुरुवार को भारतीय जर्सी में खेलने उतरे तो उन्हें उतना ही समर्थन मिलेगा, जितने सीएसके से खेलते हुए मिलता। 3 of 5 ईशान, सैमसन और अभिषेक - फोटो : ANI प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार ने टीम इंडिया की राह म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk