1 of 5 संजू सैमसन - फोटो : ANI चेन्नई का चेपॉक मैदान और संजू सैमसन…ये कॉम्बिनेशन कुछ ऐसा है जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं। ऐसा होना तो आईपीएल 2026 में था, लेकिन संयोगवश उससे पहले ही ऐसा होने जा रहा है। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम के सामने अब करो या मरो की स्थिति है। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार शाम सात बजे भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत को इस मैच में सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत की जरूरत है। ऐसे में संजू सैमसन से काफी उम्मीदें होंगी। ऐसा माना जा रहा है कि वह चेपॉक में खेल सकते हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 तिलक वर्मा-ईशान किशन-संजू सैमसन - फोटो : ANI-PTI क्यों हो रही सैमसन की इतनी चर्चा? आप सोच रहे होंगे कि सैमसन और चेन्नई की इतनी बात क्यों हो रही है? तो हम आपको बता दें कि संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से 11 सीजन आईपीएल खेलने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ रुख किया है। उन्हें पिछले साल नवंबर में सीएसके ने राजस्थान से ट्रेड किया और अपने साथ जोड़ा। सैमसन अब पीली जर्सी में आईपीएल खेलते नजर आएंगे। इससे सीएसके के फैंस काफी खुश हुए। वह सैमसन को चेपॉक में खेलते देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे, लेकिन उन फैंस के लिए इंतजार आईपीएल से पहले ही खत्म हो रहा है। सैमसन अगर गुरुवार को भारतीय जर्सी में खेलने उतरे तो उन्हें उतना ही समर्थन मिलेगा, जितने सीएसके से खेलते हुए मिलता। 3 of 5 ईशान, सैमसन और अभिषेक - फोटो : ANI प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार ने टीम इंडिया की राह म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें