Delhi: राजधानी में महंगी होगी शराब, 10% ज्यादा देना होगा लाइसेंस शुल्क; 1 अप्रैल से नई आबकारी अवधि लागू

दिल्ली में नए वित्तीय वर्ष से शराब महंगी हो सकती है। 2026-27 की एक्साइज अवधि के लिए लाइसेंस शुल्क में 10 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी होटल, क्लब और रेस्टोरेंट समेत कई श्रेणी के लाइसेंस पर लागू होगी। दिल्ली सरकार के आबकारी, मनोरंजन एवं लक्जरी टैक्स विभाग ने 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की लाइसेंस अवधि के लिए फीस बढ़ाने का आदेश जारी किया है। सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद एल-28/एल-28एफ और एल-29/एल-29एफ श्रेणी के लाइसेंसों के नवीनीकरण को हरी झंडी दी गई है।नई व्यवस्था के तहत भारतीय और विदेशी शराब पर लगने वाली वार्षिक लाइसेंस फीस में 10 फीसदी इजाफा किया गया है। माना जा रहा है कि लाइसेंस शुल्क बढ़ने का असर बाजार में शराब की कीमतों पर भी पड़ सकता है।सभी लाइसेंसधारकों को ई-आबकारी पोर्टल पर अपनी एएक्सडी आईडी से ऑनलाइन आवेदन कर नवीनीकरण कराना होगा। विभाग ने भुगतान की समयसीमा भी तय की है। 28 फरवरी तक केवल मूल लाइसेंस शुल्क देना होगा।1 मार्च से 31 मार्च के बीच भुगतान करने पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगेगा। 1 अप्रैल के बाद भुगतान करने पर 100 फीसदी अतिरिक्त शुल्क देना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय पर शुल्क जमा नहीं करने पर परिवहन परमिट रोका जा सकता है या अन्य कार्रवाई की जा सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

अफगानिस्तान का दावा: डूरंड लाइन से टोरखम गेट तक कार्रवाई; 19 चौकी-एक मुख्यालय पर कब्जा, 55 PAK सैनिक किए ढेर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अफगानिस्तानी सरकार की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान का दावा किया गया है। उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि खोस्त प्रांत के अलीशेर-तेरेजी जिले में बाबरक पोस्ट के तहत अंजर सर इलाके में स्थित पाकिस्तानी शासन के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया गया है। उनके अनुसार इस कार्रवाई में दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं और बड़ी मात्रा में हथियार अफगान बलों के हाथ लगे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 1 min · National Desk

Rashmika Vijay Shares First Photo: 'चलो साथ में जिंदगी जीते हैं'; एक-दूजे के हुए विजय-रश्मिका, शेयर कीं फोटोज

विजय ने क्यों की रश्मिका मंदाना से शादी? विजय देवरकोंडा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रश्मिका के लिए दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘एक दिन, मुझे उसकी बहुत याद आई। मुझे उसकी इतनी याद आई कि मुझे लगा कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन कितना खुशनुमा होता। जैसे अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मुझे खाना ज्यादा लजीज लगता। जैसे अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट ज्यादा बेहतर और कम सजा वाला होता। यूं लगा कि मुझे उसकी बहुत जरूरत महसूस थी। यह सब सिर्फ बस घर जैसा और सुकून महसूस करने के लिए था, चाहे मैं कहीं भी रहूं। तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपना हमसफर बना लिया है। मेरी पत्नी। 26.02.2026, यह यादगार दिन रहेगा’। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 1 min · National Desk

जिम्बाब्वे पर जीत से बढ़ी उम्मीद: भारत के नेट रन रेट में सुधार, विंडीज के खिलाफ फतह दिलाएगी सेमीफाइनल का टिकट

जिम्बाब्वे पर जीत से बढ़ी उम्मीद: भारत के नेट रन रेट में सुधार, विंडीज के खिलाफ फतह दिलाएगी सेमीफाइनल का टिकट और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत के लिए राह आसान की थी। अब बारी थी भारतीय टीम की जिसके लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जीतना काफी जरूरी था। भारत ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया जिससे सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने सेमीफाइनल की ओर एक कदम बढ़ा लिए। भारत को अगर टी20 विश्व कप के अंतिम चार में पहुंचना है तो उसे सुपर आठ के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराना होगा। दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका ने क्वालिफाई कर लिया है। इससे पहले ग्रुप-2 से इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, भारत अगर अपने अगले मैच में वेस्टइंडीज को मात दे देता है तो वह भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। जिम्बाब्वे इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। एक स्थान के लिए दो टीमों में जंग भारत की जीत से जिम्बाब्वे का सफर टी20 विश्व कप में समाप्त हो गया है। ग्रुप-1 से सेमीफाइनल की दौड़ में अब वेस्टइंडीज और भारत शामिल है। दक्षिण अफ्रीका ने लगातार दो मैच जीतकर स्थिति मजबूत कर ली थी और भारत की जीत से वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा। अब अगर भारत अपना आखिरी मैच जी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

Afghanistan-Pakistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सीमा पर शुरू की सैन्य कार्रवाई, हवाई हमलों का दिया करारा जवाब

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान के हवाई हमले के जवाब में अफगान की तालिबान सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के साथ लगी सीमा पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कदम पाकिस्तान की तरफ से हाल ही में अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले करने के बाद उठाया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी तालिबानी सेना ने दी। सेना ने बताया कि उसने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। सेना ने बताया कि ये हमले पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान की सीमा पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए हैं। अफगान सेना के एक बयान में कहा गया कि गुरुवार रात भारी झड़पें हुईं। उन्होंने बताया कि ये झड़पें पाकिस्तान के हमलों के जवाब में हुईं, पाकिस्तान का निशाना अफगानिस्तान के नंगरहार और पकतिया प्रांत पर था। हालांकि पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है और किसी के घायल या मारे जाने की जानकारी नहीं मिली है।बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार को अफगान सीमा के पास हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान की सेना का कहना है कि इन हमलों में उन्होंने 70 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। लेकिन अफगानिस्तान की सरकार का कहना है कि पाकिस्तान के हमलों में आम लोग मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मामले में अफगान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा था कि कल रात उन्होंने नंगरहार और पकतिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें कई लोग मारे और घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। ये भी पढ़ें:- क्या चीन में बढ़ रही तानाशाही?: …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ZIM Live Score: 162 पर जिम्बाब्वे की आधी टीम लौटी पवेलियन, टोनी मुनयोंगा को अर्शदीप ने किया बोल्ड

10:11 PM, 26-Feb-2026 IND vs ZIM Live Score: सिकंदर रजा 31 रन बनाकर आउट जिम्बाब्वे को तीसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने सिकंदर रजा को अभिषेक के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 31 रन बना सके। अब रयान बर्ल आए हैं। जिम्बाब्वे को तीसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने सिकंदर रजा को अभिषेक के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 31 रन बना सके। अब रयान बर्ल आए हैं। 09:51 PM, 26-Feb-2026 IND vs ZIM Live Score: ब्रायन बेनेट का अर्धशतक ब्रायन बेनेट ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सिकंदर रजा क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले डियोन मायर्स छह रन बनाकर आउट हुए थे। ब्रायन बेनेट ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सिकंदर रजा क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले डियोन मायर्स छह रन बनाकर आउट हुए थे। 09:30 PM, 26-Feb-2026 IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को पहला झटका जिम्बाब्वे को पहला झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने ईशान किशन के हाथों मारुमानी को कैच कराया। वह 20 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर ब्रायन बेनेट और डियोन मायर्स मौजूद हैं। जिम्बाब्वे को पहला झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने ईशान किशन के हाथों मारुमानी को कैच कराया। वह 20 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर ब्रायन बेनेट और डियोन मायर्स मौजूद हैं। 09:27 PM, 26-Feb-2026 IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले में जिम्बाब्वे ने बिना कोई विकेट गंवाए 44 रन बनाए पावरप्ले समाप्त हो चुका है। ब्रायन बेनेट और तदिवनाशे मारुमानी क्रीज पर मौजूद हैं। शुरुआती छह ओवरों के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 44 रन है। पावरप्ले समाप्त हो चुका है। ब्रायन बेनेट और तदिवना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू, ब्रायन बेनेट-तदिवनाशे मारुमानी क्रीज पर; भारत ने 256 रन बनाए

09:09 PM, 26-Feb-2026 IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो चुकी है। ब्रायन बेनेट और तदिवनाशे मारुमानी क्रीज पर मौजूद हैं। जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो चुकी है। ब्रायन बेनेट और तदिवनाशे मारुमानी क्रीज पर मौजूद हैं। 08:49 PM, 26-Feb-2026 IND vs ZIM Live Score: भारत की पारी समाप्त अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे को 257 रनों का लक्ष्य दिया है। करो या मरो मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने इस तरह वैश्विक टूर्नामेंट में अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 218 रन था। अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे को 257 रनों का लक्ष्य दिया है। करो या मरो मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने इस तरह वैश्विक टूर्नामेंट में अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 218 रन था। 08:19 PM, 26-Feb-2026 IND vs ZIM Live Score: भारत को चौथा झटका भारत को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। एनगरावा ने मुसेकिवा के हाथों कैच कराया। अब हार्दिक का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 176 रन है। भार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

Rashmika Vijay Shares First Photo: 'चलो साथ में जिंदगी जीते हैं'; एक-दूजे के हुए विजय-रश्मिका, शेयर कीं फोटोज

विजय ने क्यों की रश्मिका मंदाना से शादी? विजय देवरकोंडा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रश्मिका के लिए दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘एक दिन, मुझे उसकी बहुत याद आई। मुझे उसकी इतनी याद आई कि मुझे लगा कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन कितना खुशनुमा होता। जैसे अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मुझे खाना ज्यादा लजीज लगता। जैसे अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट ज्यादा बेहतर और कम सजा वाला होता। यूं लगा कि मुझे उसकी बहुत जरूरत महसूस थी। यह सब सिर्फ बस घर जैसा और सुकून महसूस करने के लिए था, चाहे मैं कहीं भी रहूं। तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपना हमसफर बना लिया है। मेरी पत्नी। 26.02.2026, यह यादगार दिन रहेगा’। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 1 min · National Desk

DGCA के नए नियम: बुकिंग के 48 घंटे के अंदर टिकट रद्द किया तो पूरा रिफंड, क्या है सात से 15 दिन की शर्त?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं डीजीसीए ने क्या कहा? डीजीसीए ने कहा, यदि टिकट ट्रैवल एजेंट या पोर्टल के माध्यम से खरीदी गई है, तो रिफंड की जिम्मेदारी एयरलाइन की होगी क्योंकि एजेंट उनके नियुक्त प्रतिनिधि हैं। एयरलाइन यह सुनिश्चित करें कि रिफंड प्रक्रिया 14 कार्यदिवसों के भीतर पूरी हो। इसके अलावा, यात्री या उसके परिवार के किसी सदस्य की चिकित्सा आपात स्थिति के कारण टिकट रद्द करने की शर्तों में भी बदलाव किए गए हैं। यह संशोधन इसलिए किया गया है, क्योंकि पिछले समय में यात्रियों की शिकायतें बढ़ रही थीं कि उन्हें समय पर रिफंड नहीं मिल रहा। टिकट रिफंड का मुद्दा दिसंबर 2025 में इंडिगो की उड़ानों में बाधा के दौरान भी सामने आया था, जब विमानन मंत्रालय ने एयरलाइन को निर्देश दिया था कि रिफंड को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किया गया। एयरलाइन को प्रदान करना होगा ‘लुक-इन’ विकल्प अब एयरलाइन को यात्रियों को टिकट बुकिंग के 48 घंटे के लिए ‘लुक-इन’ विकल्प प्रदान करना होगा। इस अवधि में यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या संशोधित कर सकता है, बस संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित किराए का भुगतान करना होगा। ये भी पढ़ें: किन उड़ानों के लिए नहीं होगी यह सुविधा? डीजीसीए ने कहा कि यह सुविधा उन उड़ानों के लिए उपलब्ध नहीं होगी, जिनकी प्रस्थान तिथि बुकिंग की तारीख से कम से कम सात दिन (घरेलू उड़ान) और 15 दिन (अंतरराष्ट्रीय उड़ान) दूर है, यदि टिकट सीधे एयरलाइन की वेबसाइट से बुक की गई हो। 48 घंटे की अवधि समाप्त होने के बाद यह विकल्प उपलब्ध नहीं होगा और यात्री को संशोधन या रद्द करने के लिए संबंधित शुल्क देना ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ZIM Live Score: भारत को तीसरा झटका, अभिषेक शर्मा 55 रन बनाकर आउट; कप्तान सूर्यकुमार क्रीज पर डटे

07:59 PM, 26-Feb-2026 IND vs ZIM Live Score: भारत को तीसरा झटका भारत को तीसरा झटका मापोसा ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को सिकंदर रजा के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्के की मदद से 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 151 रन है। भारत को तीसरा झटका मापोसा ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को सिकंदर रजा के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्के की मदद से 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 151 रन है। 07:53 PM, 26-Feb-2026 IND vs ZIM Live Score: भारत को दूसरा झटका भारत को दूसरा झटका कप्तान सिकंदर रजा ने दिया। उन्होंने एनगरावा के हाथों ईशान किशन को कैच आउट कराया। वह 24 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अभिषेक का साथ देने कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं। 11 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। भारत को दूसरा झटका कप्तान सिकंदर रजा ने दिया। उन्होंने एनगरावा के हाथों ईशान किशन को कैच आउट कराया। वह 24 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अभिषेक का साथ देने कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं। 11 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। 07:51 PM, 26-Feb-2026 IND vs ZIM Live Score: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। छह पारियों के बाद उनके बल्ले से अर्धशतक आया है। ईशान किशन के साथ वह अर्धशतकीय साझेदारी निभा चुके हैं। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk