Virosh Wedding News Live: उदयपुर में चल रहीं विजय रश्मिका की शादी की रस्में, फैंस को विरोश की फोटोज का इंतजार

12:09 PM, 26-Feb-2026 रश और विजय की शादी के जश्न में स्वागत है विरोश की शादी की तैयारियों का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें लिखा नजर आ रहा है ‘रश और विजय की शादी के जश्न में आपका स्वागत है।’ इसक बाद वीडियो में बाकी सजावट और तैयारियां नजर आ रही हैं। View this post on Instagram A post shared by Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding (@viroshwedding) विरोश की शादी की तैयारियों का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें लिखा नजर आ रहा है ‘रश और विजय की शादी के जश्न में आपका स्वागत है।’ इसक बाद वीडियो में बाकी सजावट और तैयारियां नजर आ रही हैं। 12:05 PM, 26-Feb-2026 कपल ने पैपराजी को बांटी मिठाई एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय-रश्मिका ने पारंपरिक तेलुगु शादी की रस्में पूरी करने के बाद वेन्यू के बाहर मौजूद पैपराजी का अभिवादन किया है। साथ ही वहां मौजूद पैप्स और फोटोग्राफर्स के लिए मिठाई के डिब्बे भी भिजवाए हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय-रश्मिका ने पारंपरिक तेलुगु शादी की रस्में पूरी करने के बाद वेन्यू के बाहर मौजूद पैपराजी का अभिवादन किया है। साथ ही वहां मौजूद पैप्स और फोटोग्राफर्स के लिए मिठाई के डिब्बे भी भिजवाए हैं। 12:03 PM, 26-Feb-2026 शाम चार बजे होगी कोडवा परंपराओं से शादी सुबह 10:10 बजे तेलुगु विवाह संपन्न होने के बाद, अब कोडवा रीति-रिवाजों से शाम 4 बजे शादी की रस्मों को किया जाएगा। रश्मिका मंदाना कोडवा संस्कृति से आती हैं। इसलिए कोडवा परंपराओं से भी शादी की रस्में की जाएंगी। सुबह 10:10 बजे तेलुगु विवाह संपन्न होने के बाद, अब कोडवा रीति-रिवाजों से शाम 4 बजे शादी की रस्मों को किया जाएगा। रश्मिका मंदाना कोडवा संस्कृति से आती हैं। इसलिए कोडवा परंपराओं से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

UN: 'मानवाधिकार पर राजनीति नहीं, समग्र दृष्टिकोण जरूरी', संयुक्त राष्ट्र में एस. जयशंकर की अपील

My remarks at the 61st Session of @UN_HRC. https://t.co/1iO5bmch9G — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 25, 2026 संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में अपने वर्चुअल संदेश में उन्होंने बुधवार को कहा कि संघर्ष, ध्रुवीकरण और अनिश्चितता से ग्रस्त दुनिया में भारत साझा आधार खोजने और उसका विस्तार करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा, ‘हमने लगातार टकराव की जगह संवाद, विभाजन की जगह सहमति और संकीर्ण हितों की जगह मानव-केंद्रित विकास पर जोर दिया है।‘उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार परिषद को मानवाधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरी तरह से साकार करने के लिए उन्हें ‘आतंकवादी कृत्यों के लिए शून्य सहिष्णुता की वकालत’ करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद मानवाधिकारों के सबसे जघन्य उल्लंघनों में से एक है, और इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता, खासकर जब निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जाता है।‘भारत हाल ही में सातवीं बार मानवाधिकार परिषद का सदस्य चुना गया है और उसे संयुक्त महासभा में 188 में से 177 मत मिले। जयशंकर ने कहा कि यह वैश्विक समुदाय, खासकर वैश्विक दक्षिण के देशों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए राजनीति, दोहरे मानदंड और चयनात्मक रवैये के बजाय संवाद, साझेदारी और क्षमता निर्माण पर विश्वास करता है।उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारत सभी लोगों के लिए समानता और सम्मान के आधार पर मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे करोड़ों लोगों को पारदर्शी तरीके से कल्याण योजनाओं, वित्तीय सेवाओं औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

Amit Shah In Bihar: 'सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन जल्द', अररिया में बोले गृह मंत्री अमित शाह

अररिया में अमित शाह ने SSB जवानों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन शुरू होने वाला है। घुसपैठियों की वजह से सीमांचल की डेमोग्राफी बदली है। सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध स्मगलिंग, नार्कोटिक्स और कई गतिविधियां हैं जिनपर नजर रखनी होगी। इसकी SOP बनाई जानी चाहिए, ताकि नीचे से ही जवान अलर्ट रहे। खुली सीमा की सुरक्षा बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में बिहार की जनता से वादा किया था कि घुसपैठियों को बाहर करेंगे। हम एक-एक घुसपैठी को चुन-चुनकर भारत की धरती से बाहर करेंगे। मैं साफ कर देना चाहता हूं हमारा वादा चुनावी वादा नहीं है। पूरे सीमांचल क्षेत्र में कुछ ही समय में होने वाली है। इससे पहले शाह ने किशनगंज के पूर्व पाली स्थित हनुमान मंदिर में पूजा की। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 1 min · National Desk

Rajasthan: स्कूल के पहले दिन 4 साल के मासूम पर कुत्तों का हमला, सिर की चमड़ी नोची; चीख भी नहीं सुन पाया स्टाफ

बीकानेर में स्कूल के पहले ही दिन 4 साल के मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते बच्चे के सिर की चमड़ी खा गए। कान को काट लिया और शरीर को बुरी तरह से नोच डाला। बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे व्यक्ति ने मासूम को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। मामला बीकानेर के स्वामी विवेकानंद मॉडल सरकारी स्कूल ऊपनी गांव का मंगलवार का है। बच्चे का बीकानेर के PBM अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है- बच्चे को गंभीर चोट आई है, सिर की चमड़ी लगाने के लिए सर्जरी करनी पड़ेगी। भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था गांव ऊपनी निवासी रामू (4) पुत्र रामप्रताप सिद्ध मंगलवार को अपने बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था। बच्चा करीब डेढ़ घंटे कक्षा में बैठने के बाद बाहर ग्राउंड में चला गया। इसी दौरान स्कूल का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था, जहां से कुत्तों का झुंड स्कूल में घुस आया। कुत्तों ने मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों के भौंकने और बच्चे के रोने की आवाज स्टाफ तक नहीं पहुंची। वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। बाद में परिजन बदहवास हालत में बच्चे को तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी PBM ट्रॉमा इंचार्ज डॉ. एल.के. कपिल ने बताया- बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई है। स्किन ग्राफ्टिंग के लिए प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी। उससे पहले घाव को तीन बार साफ किया जाएगा। शरीर की प्रतिक्रिया के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय होगी। इलाज लंबा चल सकता है। एक साल का समय लगेगा, तब उसके सिर पर फिर से चमड़ी तैयार हो सकेगी। बार-बार प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ सकती है और बहुत सावधानी बरतनी होगी। रामू का इलाज कर रहे पीबीएम अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. एम.ए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

Ajit Pawar Plane Crash: रोहित पवार बारामती पुलिस स्टेशन पहुंचे; कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी

रोहित पवार ने अजित पवार विमान दुर्घटना मामले में वीएसआर कंपनी और डीजीसीए के दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस मांग को लेकर रोहित पवार बारामती पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी जमा हुए हैं। रोहित पवार ने स्पष्ट रुख अपनाया है कि एफआईआर दर्ज होने तक वे वहां से नहीं हटेंगे।मालूम हो कि दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान 28 जनवरी को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में अजित पवार उनके समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वीएसआर कंपनी का यह विमान सुबह मुंबई से रवाना हुआ था, जो सुबह 8:45 बजे बारामती हवाई अड्डे के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के जमीन पर गिरने के बाद जोरदार धमाका हुआ। इस बीच कई लोगों ने अब इस विमान दुर्घटना पर संदेह जताया है। विधायक रोहित पवार ने भी कुछ सवाल उठाए हैं। दावा किया गया है कि ब्लैक बॉक्स भी क्षतिग्रस्त हो गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 1 min · National Desk

गुरुग्राम में भीषण हादसा: जाम में रुकी थी बाइक, पीछे से आई कार बनी काल; रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव वीडियो

गुरुग्राम में भीषण हादसा: जाम में रुकी थी बाइक, पीछे से आई कार बनी काल; रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव वीडियो और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं घायलों को इलाज के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के करमस खेड़ी गांव निवासी शाकिर के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के करमस खेड़ी गांव निवासी शाकिर के रूप में हुई है। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर ग्वाल पहाड़ी चौकी इलाके में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार इनोवा कार ने जाम में फंसी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जाम में रुकी थी बाइक, पीछे से आई कार बनी काल मृतक के भाई व शिकायतकर्ता मोहम्मद राशिद ने बताया कि 23 फरवरी की शाम करीब 4:45 बजे वे दोनों भाई डीएलएफ फेज-3 से फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी जा रहे थे। ग्वाल पहाड़ी के पास सड़क पर लंबा जाम लगा होने के कारण उन्होंने बाइक एक कार के पीछे रोक ली। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक आगे खड़ी कार और पीछे से आई कार के बीच बुरी तरह फंस गई। अस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC Semifinal Scenario: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? पाकिस्तान लगाएगा आखिरी दांव!

T20 WC Semifinal Scenario: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? पाकिस्तान लगाएगा आखिरी दांव! और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्वकप 2026 अब एक रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुपर-8 चरण के आखिरी कुछ मैच बचे हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो चली है। यह जंग कितनी मुश्किल है, इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि सुपर-8 राउंड के छह मैचों के बाद अब तक सिर्फ एक ही टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकी है। इंग्लैंड की सीट पक्की हो चुकी है। वहीं, तीन अन्य जगहों के लिए अभी पांच टीमों के बीच टक्कर है। सुपर-8 ग्रुप-1 से अभी तक किसी टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं किया है, जबकि ग्रुप-2 से इंग्लैंड की टीम क्वालिफाई कर चुकी है। क्या होगा भारत-वेस्टइंडीज वर्चुअल नॉकआउट? टीम इंडिया भी सुपर-8 राउंड में जूझ रही है। दरअसल, सुपर-8 चरण में भारत की शुरुआत ही बेहद खराब रही। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार ने भारतीय टीम को मुश्किल हालात में ला खड़ा किया है। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई वाली टीम का नेट रन रेट -3.800 तक गिर गया है। गुरुवार यानी 26 फरवरी को दो बड़े मुकाबले हैं। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज दोपहर तीन बजे से और फिर शाम सात बजे से भारत बनाम जिम्बाब्वे। दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच से ही काफी हद तक ग्रुप-1 की तस्वीर साफ हो ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

UN: 'जबरन कब्जे वाले इलाके खाली करो', पीओके पर भारत की पाकिस्तान को फटकार; कड़ी चेतावनी दी

VIDEO | Switzerland: At the High-Level Segment of the 55th Regular Session of the UN Human Rights Council, First Secretary, Anupama Singh in Geneva, says, “India is compelled to exercise its right of reply in response to the references made during the high-level segment by… pic.twitter.com/uHOrmIEf4g …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 26, 2026 · 1 min · National Desk

डिजिटल होगी जनगणना 2027: मोबाइल और जियो-टैगिंग से होगा डेटा संग्रह, पहली बार जाति गणना भी शामिल

पहला चरण: अप्रैल से सितंबर 2026 तक मकान सूचीकरण, आवास गणना अप्रैल से सितंबर 2026 तक मकान सूचीकरण, आवास गणना दूसरा चरण: फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना कागजी फॉर्म और रजिस्टरों की जगह अब हाथ से चलने वाले उपकरण, जियो-टैगिंग मैपिंग टूल और एक केंद्रीकृत वेब बेस्ड प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा। यह भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी। करीब 32 लाख फील्ड कार्यकर्ताओं (गणनाकार और पर्यवेक्षक) मोबाइल डिवाइस के माध्यम से करोड़ों घरों से जनसांख्यिकीय, सामाजिक और आर्थिक आंकड़े एकत्र करेंगे। यह डाटा सीएमएमए प्रणाली के जरिए तुरंत ट्रांसमिट, संकलित और सत्यापित किया जा सकेगा, जिससे त्रुटियों में कमी आएगी और समय की बचत होगी।भारत के रजिस्ट्रार जनरल मृत्युंजय कुमार नारायण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को जारी सर्कुलर (परिपत्र) में कहा कि जनगणना 2027 में डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा, जिससे डेटा संग्रह की गुणवत्ता, दक्षता और समयबद्धता बढ़ेगी।परिपत्र में कहा, ‘आगामी जनगणना 2027 में आंकड़ों के संग्रह और प्रसार की गुणवत्ता, दक्षता और समयबद्धता को बढ़ाने के लिए डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा। आगामी जनगणना में आंकड़े डिजिटल माध्यम से एकत्र किए जाएंगे, जो जनगणना प्रक्रिया के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी कदम होगा।‘सर्कुलर के अनुसार, सीएमएमएस के जरिए उपयोगकर्ता निर्माण, प्रशिक्षण मॉड्यूल, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) का गठन, सुपरवाइजरी सर्किल का निर्धारण, गणनाकर्मियों की नियुक्ति, पहचान पत्र जारी करने और फील्ड ऑपरेशन की रियल-टाइम निगरानी संभव होगी। इसमें कहा गया है कि सीएमएमएस जनगणना क्षेत्र के संचालन की नियुक्तियों, प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran Talks: परमाणु वार्ता से पहले ट्रंप सरकार का बड़ा कदम, ईरान पर नए प्रतिबंध; 30 लोग और कंपनियां शामिल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ईरान पर एक बार फिर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। ये प्रतिबंध करीब 30 लोगों, कंपनियों और जहाजों पर लगाए गए हैं। अमेरिका का आरोप है कि ये लोग और कंपनियां ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम, ड्रोन बनाने के काम और चोरी-छिपे तेल बेचने में मदद कर रहे हैं। अमेरिका के वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने इन प्रतिबंधों की घोषणा की। इसमें कुछ ऐसे जहाज भी शामिल हैं जिन्हें ईरान की ‘शैडो फ्लीट’ कहा जाता है। ये पुराने तेल टैंकर हैं, जिनका इस्तेमाल ईरान पर लगे कड़े प्रतिबंधों के बावजूद गुपचुप तरीके से तेल बेचने के लिए किया जाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 26, 2026 · 1 min · National Desk