West Bengal SIR: बंगाल में कटे 5.46 लाख वोटर्स के नाम, निर्वाचन आयोग के आंकड़े जारी; नई सूची में 70.45+ मतदाता

The Election Commission of India today released the voter lists for West Bengal following the Special Intensive Revision (SIR) As of February 28, 2026, there are a total of 70,459,284 voters in the state. 546,053 voters have been deleted from the list (Form 7) pic.twitter.com/KZ81fWZds0 — ANI (@ANI) February 28, 2026 अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि एसआईआर के दौरान फॉर्म-7 के जरिये 5.46 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए। वहीं, फॉर्म-6 और फॉर्म 6-ए के जरिये 1.82 लाख से ज्यादा नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया।उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान 58 लाख से अधिक गणना फॉर्म प्राप्त नहीं हो सके। इनमें मृत मतदाता, स्थानांतरिक हो चुके मतदाता और दोहराए गए नामों के मामले शामिल हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि अभी 60 लाख से अधिक मतदाता ऐसे हैं, जिनकी जांच या सत्यापन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। हालांकि, उन्हें एसआईआर के बाद की मतदाता सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पूरा पुनरीक्षण कार्यक निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार किया गया है।(खबर अपडेट की जा रही है) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 1 min · National Desk

Andhra Pradesh Explosion: आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्टरी धमाके में 18 लोग हताहत, छह की हालत गंभीर; रेस्क्यू जारी

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 18 लोगों के हताहत होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य में लगी पुलिस की टीम ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गृह मंत्री के मुताबिक धमाके में गंभीर रूप से घायल कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि धमाके में घायल हुए छह लोगों की हालत गंभीर है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 1 min · National Desk

UP News: अब यूपी के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगा इलाज, जल्द साइन होगा एमओयू

उत्तर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड धारकों को अब सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) 12 कैंटोनमेंट अस्पतालों से एमओयू करेगी। प्रदेश में कुल 13 कैंटोनमेंट अस्पताल हैं। इनमें प्रयागराज कैंटोनमेंट अस्पताल में पहले से ही आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज किया जा रहा है। अब सरकार अन्य सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में इलाज मुहैया कराएगी। इन कैंटोनमेंट अस्पतालों में भी मिल सकेगी सुविधा साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि जनवरी-26 से प्रयागराज के कैंटोनमेंट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। वहां मरीजों को कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल एंड सर्जिकल ऑन्कोलॉजी आदि गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा दी जा रही है। साथ ही मुफ्त ओपीडी अप्वाइंटमेंट, मुफ्त जांच एवं गंभीर मरीजों को मुफ्त परिवहन की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब अन्य 12 कैंटोनमेंट अस्पतालों के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। इसके लिए लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। एमओयू के बाद लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, वाराणसी, अयोध्या, शाहजहांपुर, मथुरा, आगरा, फतेहपुर, झांसी और बबीना के कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को उपचार मिल सकेगा। इन अस्पतालों को योजना के पोर्टल से जोड़ा जाएगा साचीज की एसीईओ डॉ. पूजा यादव ने बताया कि कैंटोनमेंट अस्पतालों के साथ समन्वय से आयुष्मान कार्ड धारक को बेहतर विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी। विशेष रूप से गंभीर और जटिल बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। गंभीर रोगियों के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि, आर्थिक रूप स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

Travel Advisory: इंडिगो और एअर इंडिया ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, कहा- पश्चिम एशिया की स्थिति पर रख रहे नजर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एडवाइजरी में इंडिगो ने क्या कहा? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इंडिगो ने कहा, ‘हम ईरान और उसके हवाई क्षेत्र से जुड़े अपडेट पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। हमारे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों (क्रू) की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थिति बदलने पर हमारी टीमें किसी जरूरी बदलाव को लागू करने के लिए तैयार हैं।’ एयलाइन ने यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी। इंडिगो ने कहा, यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी जाती है। किसी भी प्रभाव की स्थिति में अपडेट पंजीकृत संपर्क विवरण के जरिये तुरंत साझा किए जाएंगे। इंडिगो ने आगे कहा कि वह यात्रियों को लगातार जानकारी देता रहेगा और इस अवधि के दौरान पूरी तरह सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। Travel Advisory We are closely monitoring regional updates concerning Iran and its airspace. The safety and security of our customers and crew remain our highest priority. Our teams stand prepared to implement any necessary adjustments as the situation evolves. Customers are… — IndiGo (@IndiGo6E) February 28, 2026 इंडिगो ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ईरान और पश्चिम एशिया के आसपास हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों में बदलावों को देखते हुए वहां से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 0000 बजे तक रद्द कर दी गई हैं। यह निलंबन भारतीय समयानुसार 0000 बजे तक लागू रहेगा। एक सूत्र के मुताबिक, दुबई, जेद्दा, दोहा, अबू धाबी, दम्माम, बहरीन, शारजाह, कुवैत और रस अल-खैमाह से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

Andhra Pradesh Explosion: आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्टरी में धमाका, 10 से अधिक लोग हताहत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा यूनिट में धमाके के बाद 10 लोगों के हताहत होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य में लगी पुलिस की टीम ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इससे पहले राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गृह मंत्री के मुताबिक धमाके में गंभीर रूप से घायल कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 1 min · National Desk

Ranji Trophy: 91 साल के इतिहास में पहली बार चैंपियन बना जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक को पारी की बढ़त के आधार पर हराया

Ranji Trophy: 91 साल के इतिहास में पहली बार चैंपियन बना जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक को पारी की बढ़त के आधार पर हराया और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के खिलाफ ये मुकाबला पहली पारी में बढ़त के आधार पर अपने नाम किया। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रन की बढ़त हासिल की थी। पांचवें दिन जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 342 रन बनाए और उसकी कुल बढ़त 633 रनों की हो गई थी। जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने पारी घोषित करने का फैसला किया। इसके बाद दोनों टीमों के कप्तान दिन का खेल समाप्त करने पर सहमत हुए और मैच ड्रॉ रहा। इस तरह जम्मू-कश्मीर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। इकबाल-साहिल के बीच बड़ी साझेदारी जम्मू-कश्मीर के लिए इस मैच में आकिब नबी डार ने पहली पारी में पांच विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल और साहिल लोटरा ने शानदार साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 197 रनों की अविजित साझेदारी की। इकबाल 311 गेंदों पर 16 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 160 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि साहिल ने 226 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों के सहारे नाबाद 101 रन बनाए। विकेट के लिए तरसे कर्नाटक के गेंदबाज जम्मू-कश्मीर ने पां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

UP: नमो भारत और मेट्रो आने के बाद मेरठ में बढ़ा रियल एस्टेट कारोबार, 59 करोड़ में नीलाम हुईं 28 संपत्तियां

UP: नमो भारत और मेट्रो आने के बाद मेरठ में बढ़ा रियल एस्टेट कारोबार, 59 करोड़ में नीलाम हुईं 28 संपत्तियां और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं नमो भारत और मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद मेरठ में इंफ्रास्ट्रक्टर को भी रफ्तार मिली है। संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के प्रति लोगों में दिलचस्पी बढ़ी है। हाल में ही आवास एवं विकास परिषद की ओर से की गई ई-नीलामी में 59 करोड़ की 28 संपत्तियों की बिक्री से इसके प्रमाण मिले हैं। आवास विकास परिषद की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर, माधवपुरम, शास्त्रीनगर और जागृति विहार विस्तार योजना के लिए बीती 19 फरवरी को ई-नीलामी की गई थी। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नमो भारत और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ किए होने के बाद मेरठ एवं आसपास के लोगों ने संपत्तियों की खरीद -फरोख्त के प्रति काफी रुझान दिखाया है। संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मेरठ ही नहीं दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा से भी लोगों ने बोलियां लगाई हैं। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में व्यावसायिक भूखंड 73 लाख, माधवपुरम योजना में आवासीय 85 लाख, शास्त्रीनगर योजना में व्यावसायिक भूखंड व एक दुकान तीन करोड़ 55 लाख, व्यावसायिक भूखंड 26 करोड़ 44 लाख, नर्सिंग भूखंड 23 करोड़ दो लाख और जागृति विहार विस्तार योजना म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

कोलकाता में भारत का रिकॉर्ड कैसा?: ईडेन गार्डेंस किस तरह रहा है टीम इंडिया का गढ़, विंडीज के लिए खतरे की घंटी!

1 of 5 भारतीय टीम - फोटो : IANS Link Copied सेमीफाइनल से एक कदम दूर भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर टी20 विश्व कप का सुपर आठ चरण का मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। भारत के लिए राहत की बात यह है कि कोलकाता में टी20 में उसका रिकॉर्ड बेहद शानदार है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 भारतीय टीम - फोटो : IANS झटके के बाद संभली भारतीय टीम भारतीय टीम ग्रुप चरण में अजेय रही थी और उसने अपने सभी मुकाबले जीते थे। लेकिन सुपर आठ चरण में उसके अभियान को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब दक्षिण अफ्रीका ने टीम को 76 रनों से करारी शिकस्त दे डाली। यह भारत के लिए काफी कठिन थी और इससे उसके लिए आगे की राह मुश्किल हो गई। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने अगले मैच में वेस्टइंडीज को हराया जिससे भारत ने राहत की सांस ली। फिर भारत ने भी जिम्बाब्वे पर 72 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए कदम बढ़ा दिए। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक मार्च को होने वाले मैच में जो टीम जीतेगी, वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। 3 of 5 भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : IANS कोलकाता में भारत से कभी नहीं जीता वेस्टइंडीज भारतीय फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वेस्टइंडीज का ईडेन गार्डेंस पर रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। वेस्टइंडीज ने कोलकाता में कुल सात टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें से तीन में उसे जीत मिली है, जबकि चार मैच टीम ने गंवाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि वेस्टइंडीज को इस मैदान पर सभी हार भारत के खिलाफ ही मिली है। कोलकाता में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal: चुनाव से पहले ममता का महिला सुरक्षा पर जोर, कोलकाता में पिंक बूथ और शाइनिंग पेट्रोलिंग टीमों का एलान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी चुनाव से पहले महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कोलकाता पुलिस की दो नई पहलों की घोषणा की है। ऑल-वुमन पिंक बूथ से सुरक्षा कैसे बढ़ेगी? मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर ऑल-वुमन पिंक बूथ स्थापित किए जाएंगे, जो शाम से लेकर आधी रात तक संचालित रहेंगे। इन बूथों पर तैनात महिला पुलिसकर्मी सीधे तौर पर महिलाओं की सहायता और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि इन पिंक बूथों के जरिए शहर की महिलाएं जरूरत पड़ने पर सीधे महिला अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगी, जिससे सुरक्षा के प्रति भरोसा और बढ़ेगा। शाइनिंग मोबाइल पेट्रोलिंग टीम क्या करेगी? इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने ‘शाइनिंग’ नाम से ऑल-वुमन मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों की तैनाती की भी घोषणा की। ये टीमें रात 8 बजे से सुबह 2 बजे तक ईएम बाइपास और शहर की अन्य प्रमुख सड़कों पर गश्त करेंगी, जिनका इस्तेमाल बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाएं रात के समय करती हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता वर्षों से देश का सबसे सुरक्षित शहर बना हुआ है और ये दो नई पहल महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। कोलकाता पुलिस के अधिकारियों द्वारा इन पहलों की तैनाती, संचालन और रणनीति से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द साझा किए जाने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit Protest: कुबेर मीणा की 5 दिन की कस्टडी, भूदेव शर्मा की कस्टडी बढ़ी; दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन

एआई समिट प्रदर्शन मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कुबेर मीणा की पांच दिन की कस्टडी मंजूर की। कोर्ट ने भूदेव शर्मा की कस्टडी दो दिन के लिए बढ़ा दी। उन्हें आधी रात को जज के घर पर पेश किया गया। वहीं, कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को बेल दे दी है। पुलिस ने आईवाईसी अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कुल 14 आईवाईसी सदस्यों को विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। उधर, इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता क्राइम ब्रांच ऑफिस के बाहर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे आयोजन स्थल पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हंगामा जिस वक्त खड़ा हुआ, उस वक्त भारत मंडपम में विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने कपड़े उतारकर पीएम इज कंप्रोमाइज के नारे लगा रहे थे। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया।दोपहर बाद करीब 12:30 बजे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यूआर कोड से एआई समिट में प्रवेश किया। वह हॉल नंबर-5 के लॉबी एरिया में पहुंचे। इसे बाद स्वेटर व जैकेट उतारकर वह प्रदर्शन करने लगे। उनकी टी शर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं, जिस पर इंडिया यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे।अचानक शुरू हुए हंगामे आयोजन स्थल पर हडकंप मच गया। सुरक्षा एजेसियों को हाथ-पांव फूल गए। सरकारी अधिकारियों, इंडस्ट्री के नेताओं और विदेशी डेलीगेट्स की भागीदार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk