1 of 5 जॉनी बेयरस्टो (पुरानी तस्वीर) - फोटो : ANI Link Copied मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब खेल जगत पर भी दिखने लगा है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र के हवाई क्षेत्र में अस्थिरता पैदा हो गई, जिसके चलते कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दीं या उनके रूट बदल दिए। इसी उथल-पुथल के बीच इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अबू धाबी में फंस गए हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 जॉनी बेयरस्टो (पुरानी तस्वीर) - फोटो : ANI इंग्लैंड लायंस टीम के साथ बतौर कोच अबू धाबी आए जॉनी बेयरस्टो ने मदद की गुहार लगाई है। शनिवार शाम इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान पर अपना बयान पोस्ट किया था। इसका जवाब बेयरस्टो ने रविवार सुबह दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?’ 3 of 5 जॉनी बेयरस्टो (पुरानी तस्वीर) - फोटो : ANI बेयरस्टो ने अपनी फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि मौजूद चैनलों से संपर्क करने की कोशिशों का कोई जवाब नहीं मिला। एमिरेट्स को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, ‘फ्लाइट कैंसिल होने के बाद हमसे कोई बातचीत नहीं हुई है। बातचीत के तरीके आजमाए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। क्या कोई कृप्या संपर्क कर सकता है?’ 4 of 5 जॉनी बेयरस्टो (पुरानी तस्वीर) - फोटो : ANI रविवार को अबू धाबी में पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ इंग्लैंड लायंस का दूसरा 50 ओवर का गेम स्थगित कर दिया गया, जबकि यूएई में इंग्लैंड विमेंस ट्रेनिंग कैंप में इलाके में मिलिट्री हमलों की वजह से देरी हो गई है। 5 of 5 जॉनी बेयरस्टो (पुरानी तस्वीर) - फोटो : ANI इंग्लैंड और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें