वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपने संदेश में क्या कहा? पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को भेजे संदेश में कहा, इस्लामी गणराज्य ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या पर मेरी गहरी संवेदना स्वीकार करें। यह मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी नियमों का खुला उल्लंघन है। इस संदेश को क्रेमलिन ने जारी किया है। पुतिन ने आगे कहा कि रूस में खामेनेई को एक बड़े नेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रूस और ईरान के संबंधों को मजबूत करने में खामेनेई का अहम योगदान रहा। ईरान के सरकारी टीवी ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की। इसके बाद ईरान ने नए हमले शुरू किए। वहीं, इस्राइल ने तेहरान पर जवाबी कार्रवाई की।रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिका और इस्राइल के हमलों पर इसके अलावा कोई सीधी टिप्पणी नहीं की। रूस के वरिष्ठ राजनयिकों ने क्या चेतावनी दी? रूस के वरिष्ठ राजनयिकों ने चेतावनी दी कि अमेरिका और इस्राइल के हमले क्षेत्र को परमाणु संकट के कगार पर ले जा सकते हैं और तनाव को और बढ़ा सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस ने क्या कहा? संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वेसिली नेबेंज्या ने इन हमलों को कूटनीति के साथ विश्वासघात बताया। उन्होंने पश्चिमी देशों के इस तर्क को खारिज किया कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करना चाहते था। उन्होंने इसे पूरी तरह बेबुनियाद बताया। नेबेंज्या ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा, कूटनीतिक प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छा रखने के बावजूद एक बार फिर तेहरान की पीठ में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें