Iran-US War: IGI पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर दी ये चेतावनी

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि मौजूदा हालात के चलते कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा सकता है। वहीं, कुछ उड़ानों के समय में परिवर्तन या रद्द होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट से कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें करीब 60 प्रस्थान और 40 आगमन उड़ानें शामिल हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हालात सामान्य होते ही उड़ानों के संचालन से जुड़ी जानकारी साझा की जाती रहेगी। यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने की भी सलाह दी गई है, ताकि किसी संभावित असुविधा से बचा जा सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम एशिया में तनाव: पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बातचीत, हमलों की निंदा की; एकजुटता का संदेश दिया

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान की ओर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर बढ़ते हमलों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और भारत की एकजुटता जताई। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी। पोस्ट में पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और इन हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए राष्ट्रपति का धन्यवाद किया। यूएई में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं और रहते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर भारत सरकार लगातार संपर्क में है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि भारत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है। उन्होंने तनाव कम करने (डी-एस्केलेशन) पर जोर दिया और कहा कि सभी पक्षों को मिलकर शांति बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए।हालांकि यूएई में रहने वाले भारतीय लोगों को लेकर अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि हमले में घायल भारतीय नागरिक अस्पताल में उपचार के बाद सुरक्षित है। दूतावास लगातार अस्पताल प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। मिशन ने कहा कि घायल भारतीय को हर संभव सहायता दी जा रही है और स्थिति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

ईरानी हमलों के बाद अमेरिका ने तेज की कारवाई: एयरस्ट्राइक के लिए भेजे चार B-2 बॉम्बर्स, तीन US सैनिकों की मौत

CENTCOM Update TAMPA, Fla. – As of 9:30 am ET, March 1, three U.S. service members have been killed in action and five are seriously wounded as part of Operation Epic Fury. Several others sustained minor shrapnel injuries and concussions — and are in the process of being… — U.S. Central Command (@CENTCOM) March 1, 2026 अधिकारी के अनुसार, चार बी-2 बॉम्बर्स ने अमेरिका से सीधे उड़ान भरी और ईरान तक का सफर तय किया। इन विमानों ने ईरान की जमीन के नीचे बनी बैलिस्टिक मिसाइल साइट्स को निशाना बनाया। इन हमलों के चलते भीषण तबाही की आशंका जताई जा रही है। हमले के दौरान इन बॉम्बर्स ने दर्जनों 2,000 पाउंड के भारी बम गिराए। B-2 बॉम्बर्स अपनी खास तकनीक के कारण रडार की पकड़ में नहीं आते। ये विमान बिना रुके लंबी दूरी तय करके दुश्मन के इलाके में घुसकर सटीक हमला करने में सक्षम हैं।वहीं इस सबके बीच, अमेरिकी सेना ने बताया है कि ईरान के खिलाफ चल रहे इस सैन्य अभियान में उनके तीन सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ अन्य सैनिकों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के बाद वापस ड्यूटी पर भेज दिया गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि अभी बड़े स्तर पर सैन्य अभियान और जवाबी कार्रवाई जारी है।सेना ने अभी शहीद सैनिकों के नाम उजागर नहीं किए हैं। उनका कहना है कि प्रोटोकॉल के तहत पहले उनके परिवारों को जानकारी दी जाएगी, उसके बाद ही पहचान सार्वजनिक की जाएगी। क्षेत्र में हालात लगातार बदल रहे हैं और अमेरिकी सेना अपनी कार्रवाई को और तेज कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

Ghaziabad Encounter: पुलिस मुठभेड़ में यूट्यूबर पर हमले का आरोपी जीशान ढेर, 10 मिनट चली फायरिंग में लगी गोली

गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह मुठभेड़ लोनी अंडरपास के पास निठौरा अंडरपास के निकट हुई। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच करीब 10 मिनट तक फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश की ओर से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम ने उनके नेतृत्व में यह मुठभेड़ की। इसमें एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।मृत बदमाश की पहचान जीशान निवासी नगला सैफी, जिला अमरोहा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी बदमाश ने सलीम पर चाकू से हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज में वह बाइक पर पीछे बैठा दिखाई दिया था और कुर्ता पजामा पहने हुए था। मौके से हमले में प्रयुक्त चाकू, एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।जीशान अमरोहा का रहने वाला था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। सीसीटीवी फुटेज से पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर उसने फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर और सीने में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US War: IGI पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर दी ये चेतावनी

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि मौजूदा हालात के चलते कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा सकता है। वहीं, कुछ उड़ानों के समय में परिवर्तन या रद्द होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट से कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें करीब 60 प्रस्थान और 40 आगमन उड़ानें शामिल हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हालात सामान्य होते ही उड़ानों के संचालन से जुड़ी जानकारी साझा की जाती रहेगी। यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने की भी सलाह दी गई है, ताकि किसी संभावित असुविधा से बचा जा सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: ईरान संकट के चलते लखनऊ से खाड़ी के देशों की सभी फ्लाइट हुईं रद्द, एक दिन में रद्द हुईं 2500 टिकट

अमेरिका व इस्राइल की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद खाड़ी देशों से लखनऊ का एयर नेटवर्क पूरी तरह कट गया है। दुबई व ईरान का एयरस्पेस बंद होने से विमानों का संचालन ठप हो गया है, जिससे लखनऊवासी खाड़ी देशों में फंसे हैं। रविवार को खाड़ी देशों को आने-जाने वाली 17 उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। इसमें दम्माम, रियाद, आबूधाबी, शारजाह आदि एयरपोर्टाें की उड़ानें शामिल हैं। आलम यह रहा कि रविवार को लखनऊ से इन देशों के लिए एक भी उड़ान रवाना नहीं हो सकी। इतना ही नहीं करीब ढाई हजार यात्रियों को अपने टिकट निरस्त करने पड़े। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। नए टर्मिनल टी थ्री पर जहां से इंटरनेशनल उड़ानों का संचालन होता है, वह पूरी तरह खाली नजर आया। लखनऊ से खाड़ी देशों मस्कट, अबुधाबी, शारजाह, दम्माम, रियाद, दुबई को जाने के लिए यात्री नहीं थे। न ही इन देशों से विमान लखनऊ आ रहे थे। ईरान व दुबई का एयरस्पेस बंद होने से विमानों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके चलते लखनऊ से खाड़ी देशों को जाने वाली नौ उड़ानों को निरस्त करना पड़ा। जबकि खाड़ी देशों से आने वाली आठ उड़ानें संचालित नहीं हुई। लखनऊ से बड़ी संख्या में रोजगार के लिए बहराइच, गोंडा, सुलतानपुर, बलरामपुर सहित आसपास के कई जिलों के लोग दुबई, सऊदी अरब सहित कई देशों को जाते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

FIFA World Cup 2026: क्या पश्चिम एशिया में तनाव का फुटबॉल विश्व कप पर पड़ेगा असर? ईरान कर सकता है बहिष्कार

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव का फीफा विश्व कप पर भी असर पड़ सकता है। फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में 11 जून से 19 जुलाई तक होना है। अमेरिका और ईरान के तनाव उस वक्त बढ़ गया जब इस्राइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला किया। रविवार को ईरान ने बताया कि इस हमले में उसके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मृत्यु हो गई। लगातार चौथी बार ईरान ने किया है क्वालिफाई ईरान ने लगातार चौथी बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। पिछले साल दिसंबर में वॉशिंगटन में हुए लॉटरी ड्रॉ में उसका नाम शामिल किया गया था। टीम को अपने सभी ग्रुप चरण के मैच अमेरिका में खेलने हैं। ईरान अपना पहला मैच 15 जून को लॉस एंजिल्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा, जिसके बाद 21 जून को बेल्जियम के खिलाफ उसका दूसरा मैच होगा। इसके बाद ईरान 26 जून को मिस्र से भिड़ने के लिए सिएटल जाएगा। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी तनाव के बीच, ईरानी फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष मेहदी ताज ने कहा कि पिछले दो दिनों में जो कुछ हुआ है, उससे फीफा विश्व कप में अमेरिकी धरती पर खेलने पर विचार करना वास्तव में मुश्किल हो गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय आने वाले कुछ दिनों में लिया जाएगा और खेल प्रमुख अपना फैसला सुनाएंगे। मेहदी ताज ने स्पेन के एक समाचार पत्र मार्का से बातचीत में कहा, ‘जो कुछ हुआ और अमेरिका द्वारा किए गए उस हमले के बाद यह कहना मुश्किल है कि हम विश्व कप खेलने की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन इस बारे में खेल अधिकारियों को ही फैसला लेना होगा।’ हाल के घटनाक्रमों के चलते ईरानी लीग को भी अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

Amit Shah: पंजाब में धर्म परिवर्तन पर अमित शाह ने जताई चिंता, भगवंत मान सरकार से की रोकने की अपील

शाह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने दूसरों के धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। उन्होंने बहुत अत्याचार सहे लेकिन कभी झुके नहीं। गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर आज हम किसी लालच में आकर अपना धर्म बदलते हैं, तो हम अपने महान गुरुओं के सच्चे अनुयायी नहीं कहला सकते। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और वहां के हर धर्म के लोगों को मिलकर इस धर्म परिवर्तन को रोकना चाहिए।अपने संबोधन में शाह ने कहा, अगर गुरु तेग बहादुर ने हिंदू धर्म को बचाने के लिए अपनी कुर्बानी न दी होती, तो आज दुनिया में एक भी हिंदू नहीं बचता। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले कुछ लोगों ने उनके इस बयान पर आपत्ति जताई थी, लेकिन यह एक ऐसा सच है जिसे सबको मान लेना चाहिए।इतिहास का जिक्र करते हुए शाह ने बताया कि जब मुगल शासक औरंगजेब के समय कश्मीरी पंडितों पर जुल्म हुए, तब उन्होंने गुरु तेग बहादुर से मदद मांगी थी। गुरु ने औरंगजेब को चुनौती दी थी कि अगर वह उनका धर्म बदल सका, तो बाकी सब भी बदल लेंगे। औरंगजेब ने इसे चुनौती माना और गुरु के साथियों को मार डाला। इसके बावजूद गुरु तेग बहादुर अडिग रहे और अंत में खुद को कुर्बान कर दिया। उनके इस बलिदान ने हिंदुओं को अपनी लड़ाई जारी रखने की हिम्मत और प्रेरणा दी।शाह ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं को भी याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम लेने, प्रार्थना करने और साथ मिलकर भोजन करने की परंपरा ने मुगल हमलावरों के खिलाफ नैतिक ताकत दी। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में सनातन धर्म को मानने वाले लोग सिख गुरुओं के हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। दस सिख गुरुओं ने जो परंपराएं बनाई हैं, वे पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी शुरू, शाई होप और रोस्टन चेज क्रीज पर; भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

07:00 PM, 01-Mar-2026 IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी शुरू वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुका है। शाई होप और रोस्टन चेज क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुका है। शाई होप और रोस्टन चेज क्रीज पर मौजूद हैं। 06:39 PM, 01-Mar-2026 IND vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ। संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ। 06:35 PM, 01-Mar-2026 IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग की जगह अकील हुसैन आए हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग की जगह अकील हुसैन आए हैं। 05:39 PM, 01-Mar-2026 IND vs WI Live Score: प्रशंसकों म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 2 min · National Desk

सोनल चौहान ने पीएम से मांगी मदद, विष्णु मांचू ने बताया दुबई का हाल; यूएस-ईरान टकराव के बीच मुश्किल में सितारे

अमेरिका-इस्राइल और ईरान टकराव के बीच म्यूजिक कंपोजर संतोष नारायणन ने बताया है कि एयरपोर्ट बंद होने से ठीक पहले वह मिडिल ईस्ट से निकल गए थे। फिल्म ‘सिकंदर’ के कंपोजर ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करके लिखा, ‘एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद होने से पहले मेरी कतर फ्लाइट शायद मिडिल ईस्ट से निकलने वाली आखिरी फ्लाइट थी। अभी स्टारलिंक से कनेक्ट हुआ। मैं अमेरिका के लिए उड़ान भर रहा हूं। इस इलाके में अपने सभी भाइयों और बहनों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।‘बता दें कि शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया। ईरान ने जवाबी हमले किए। मिसाइलों की वजह से दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई एयरपोर्ट को ऑपरेशन बंद करने पड़े। ऐसे में जो लोग जहां थे, वहीं फंसे रह गए। इन्हीं लोगों में हमारे कुछ फिल्मी सितारे और उनका परिवार भी शामिल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 1, 2026 · 1 min · National Desk