दमोह समन्ना में गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दमोह देहात थाना क्षेत्र के इस गांव में 16 वर्षीय किशोर की लोहे की रॉड और हथौड़े से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी द्वारा शव के साथ वीभत्स हरकत किए जाने के आरोप से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में आक्रोश, किया पथराव सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खेत की घेराबंदी की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश में पथराव शुरू कर दिया। भीड़ उग्र हो गई, जिससे पुलिस को भी सतर्कता बरतनी पड़ी। आरोपी भी खेत से पत्थर फेंक रहा था और रॉड लेकर लोगों को डराने का प्रयास कर रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू में किया। पहले कर चुका है पत्नी की हत्या सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि आरोपी पूर्व में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में सजा काट चुका है और हाल ही में जेल से छूटा था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। और मामले की विवेचना शुरू कर दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें