एक के चेहरे पर था टकिया, दूसरी के गले में फंदा पुलिस को शाम करीब 6:10 बजे एक कॉल प्राप्त हुई थी। कॉल में बताया गया कि परिवार के सदस्य दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा खोलने पर पुलिस को दो लड़कियों के शव अलग-अलग कमरों में मिले। एक लड़की के चेहरे पर तकिया रखा हुआ था। दूसरी लड़की के गले में फंदा लगा हुआ था। दोनों मृत लड़कियों की पहचान सगी बहनों के रूप में हुई है। उनकी मां भी एक कमरे में अचेत अवस्था में मिली, लेकिन वह जीवित थी। मां को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या और आत्महत्या के प्रयास का लग रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें