इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि उनकी टीम में जेमी ओवरटन की वापसी हुई है। उन्हें रेहान अहमद की जगह मौका मिला है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। अभिषेक की फॉर्म को देखकर अटकलें लगाई जा रही थी कि उन्हें बाहर बैठाया जा सकता है, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा बरकरार रखा था। हालांकि, एक बार फिर अभिषेक ने निराश किया और वह सेमीफाइनल में नौ रन बनाकर आउट हुए।अभिषेक टी20 विश्व कप में ऑफ स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते दिखे। मौजूदा टूर्नामेंट की पांच पारियों में अभिषेक ने ऑफ स्पिनरों के खिलाफ 27 गेंदों पर 29 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 107.40 का रहा और उन्होंने 9.66 के औसत से बल्लेबाजी की। वहीं, ऑफ स्पिनर के खिलाफ अभिषेक तीसरी बार अपना विकेट गंवा बैठे। सेमीफाइनल में अभिषेक विल जैक्स का शिकार बने।मौजूदा टी20 विश्व कप में अभिषेक के प्रदर्शन की बात करें तो अभिषेक पहले तीन मैच में खाता भी नहीं खोल सके थे। तबीयत खराब होने के कारण वह नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे, जबकि अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ वह शून्य पर आउट हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक ने 15 रन बनाए थे। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर आठ मुकाबले में 55 रन की पारी खेली थी। ऐसा लग रहा था कि अब अभिषेक अपनी खोई लय वापस हासिल कर लेंगे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 10 रन बनाए और अब नौ रन पर ही पवेलियन लौट गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
अभिषेक का बल्ला क्यों खामोश?: टूर्नामेंट में तीसरी बार बने ऑफ स्पिनर का शिकार, नहीं दिला पा रहे बड़ी शुरुआत
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि उनकी टीम में जेमी ओवरटन की वापसी हुई है। उन्हें रेहान अहमद की जगह मौका मिला है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। अभिषेक की फॉर्म को देखकर अटकलें लगाई जा रही थी कि उन्हें बाहर बैठाया जा सकता है, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा बरकरार रखा था। हालांकि, एक बार फिर अभिषेक ने निराश किया और वह सेमीफाइनल में नौ रन बनाकर आउट हुए।अभिषेक टी20 विश्व कप में ऑफ स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते