T20 WC: अब तक इन आठ कप्तानों ने जीते खिताब; किस कैप्टन के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड?

1 of 10 टी20 विश्वकप के सबसे कामयाब कप्तान - फोटो : ICC यह टी20 विश्वकप का 10वां संस्करण है। पिछले नौ संस्करण में आठ कप्तान चैंपियन बने हैं और छह देश चैंपियन बने हैं। वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016, भारत ने 2007 और 2024 और इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में दो-दो खिताब जीते हैं। हालांकि, खिताब के मामले में सबसे सफल कप्तान डैरेन सैमी हैं। उनकी ही कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में खिताब अपने नाम किया था। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन आठ कप्तानों के बारे में, जिन्होंने अब तक टी20 विश्व कप में कामयाबी चखी है। टी20 विश्वकप 2026 अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में शाम सात बजे से टी20 विश्वकप का फाइनल खेला जाएगा। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के पास कामयाब कप्तानों की लिस्ट में शामिल होने का मौका है। दोनों में से जो आज खिताब जीतेगा, वह टी20 विश्वकप जीतने वाला नौवां कप्तान बनेगा। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 10 धोनी और विजेता टीम इंडिया - फोटो : PTI/ICC 1. एमएस धोनी टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में भारतीय टीम ने एमएस धोनी के नेतृत्व में खिताब जीता था। टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था और खिताब पर कब्जा जमाया था। धोनी के नाम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने टी20 विश्व कप के छह संस्करणों में टीम इंडिया की कप्तानी की। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप में 33 मैच खेले और 21 में जीत हासिल की। 11 मैच में हार मिली और एक मैच बेनतीजा रहा। 3 of 10 यूनिस खान - फोटो : younusk75 instagram 2. यूनिस खान 2009 में पाकिस्तान ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

Nishant Kumar: नीतीश कुमार पर अब रोहिणी आचार्य ने साधा निशाना; किस बात पर कहा- कथनी-करनी का अंतर देखें?

बिहार की राजनीति में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री को लेकर विपक्ष की ओर से सवाल उठने लगे। राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ी रोहिणी आचार्य ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। रोहिणी आचार्य ने विदेश से ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार की राजनीति और उनके पूर्व के बयानों को लेकर तीखी टिप्पणी की। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम एशिया में युद्ध का भारत पर क्या असर: तेल-गैस के लिए क्या कदम उठाए गए, संघर्ष में अब तक क्या रही भूमिका?

पश्चिम एशिया में युद्ध का भारत पर क्या असर: तेल-गैस के लिए क्या कदम उठाए गए, संघर्ष में अब तक क्या रही भूमिका? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष से भारत के कौन-कौन से क्षेत्र प्रभावित हुए हैं? भारत ने इन प्रभावों को देखते हुए अब तक समस्याओं से निपटने के लिए क्या कदम उठाए हैं? अमेरिका-इस्राइल के ईरान से युद्ध में अब तक उसकी क्या भूमिका रही है? आइये जानते हैं… इस्राइल-अमेरिका की तरफ से ईरान पर हमला बोले जाने के बाद से ही पश्चिम एशिया में स्थितियां नाजुक बनी हुई हैं। इस पूरे घटनाक्रम में 4 मार्च (बुधवार) को एक बड़ा मोड़ तब आया, जब अमेरिकी सबमरीन ने हिंद महासागर में ईरान के एक युद्धपोत पर टॉरपीडो से हमला कर दिया और उसे डुबा दिया। इस घटना के चलते संघर्ष का दायरा दक्षिण एशिया तक पहुंच गया, जो कि आमतौर पर पश्चिम एशिया में हुए पिछले सभी संघर्षों से अछूता रहा था। इस घटना ने भारत को भी प्रभावित किया है और भारतीय नौसेना को मामले में बयान जारी करना पड़ा। पश्चिम एशिया में युद्ध से भारत पर असर क्यों? इस्राइल और अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद तेहरान की तरफ से भी पलटवार किया गया। ईरान ने इस्राइल के साथ-साथ पश्चिम एशिया में उन सभी देशों को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। इनमें संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी ने जूनियर NTR के बॉडी डबल को दिया धक्का, कलाकार ने बताया क्यों हुई ऐसी घटना?

हैरिस ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘हम उसी समय अंदर जा रहे थे, जब अल्लू अर्जुन अंदर आ रहे थे। जब वह तस्वीरें क्लिक करने के लिए स्टेज के पास आ रहे थे, तो उनके बाउंसरों को लगा कि मैं उनके पास फोंटो लेने आ रहा हूं या कैमरा ब्लॉक कर सकता हूं। इसलिए उन्होंने मुझे रोक दिया।’ उन्होंने आगे कहा कि इस पल को ऑनलाइन बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया था। हालांकि हैरिस ने इसे एक छोटी सी घटना बताया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 1 min · National Desk

Nishant Kumar: जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, सदस्यता ग्रहण के बाद बिहार की जनता को क्या मैसेज दिया?

कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने क्या कहा? पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्यकर्तओं का धन्यवाद किया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड परिवार में आज एक नया अध्याय जुड़ा है।निशांत कुमार का पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होना केवल एक सदस्यता नहीं, बल्कि एक समृद्ध राजनीतिक और सामाजिक विरासत के नए वाहक का आगमन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्षों से सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय और जनसेवा की जो मजबूत परंपरा स्थापित की है, वह आज पूरे देश के लिए एक उदाहरण है। उसी विरासत और मूल्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब नई पीढ़ी के कंधों पर भी है। मुझे विश्वास है कि निशांत जी हमारे नेता नीतीश जी के आदर्शों, जनसेवा की भावना और बिहार के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे तथा समाज और राज्य की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्हें इस नई राजनीतिक यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। जानिए जदयू कार्यकताओं ने क्या कहां? इधर, जदयू दफ्तर में सुबह से राज्य के सभी जिलों से वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। कई कार्यकर्ता घोड़ा और हाथी लेकर पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार और निशांत के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज हमलोगों के बहुत बड़ा दिन है। निशांत पार्टी में शामिल हुए इससे हमलोगों में काफी खुशी है। वह भी इंजीनियर हैं। नीतीश कुमार की तरह ही वह भी बिहार के विकास का काम करेंगे। इधर, जदयू कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए जदयू कार्यालय में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। समर्थकों में उत्साह है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US War: 'ट्रंप को कीमत चुकानी पड़ेगी', ईरान के शीर्ष अधिकारी लारीजानी की अमेरिका को खुली चेतावनी

यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के साथ अमेरिका और इस्राइल एक बड़े सैन्य टकराव में उलझे हुए हैं। लारीजानी ने यह भी कहा कि ईरान अमेरिका और इस्राइल के ठिकानों पर हमले कर रहा है और उन्हें भारी नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने वेनेजुएला का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका को लगा था कि वह युद्ध जल्दी जीत लेगा, जैसा उसने वेनेजुएला में किया था, लेकिन इस बार वह नाकाम रहा।इससे पहले अली लारीजानी ने शनिवार को कुछ ऐसे दावे किए जिनसे सनसनी फैल गई। उन्होंने कहा कि ईरान ने कई अमेरिकी सैनिकों को पकड़ लिया है, जो जेलों में बंद हैं। हालांकि, अमेरिका ने इन दावों को तुरंत खारिज कर दिया। अमेरिका के एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के ये दावे उसके झूठ का एक और उदाहरण हैं।लारीजानी ने ट्रंप पर यह भी आरोप लगाया कि वह ईरान के हमलों में मारे गए छह अमेरिकी सैनिकों की मौत के बारे में झूठी खबरें फैला रहे हैं। उनका कहना है कि असल में मरने वाले अमेरिकी सैनिकों की संख्या 500 से ज्यादा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका धीरे-धीरे मरने वालों की संख्या बढ़ाता है और कभी दुर्घटनाएं तो कभी और बहाने बताता है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अमेरिकी सैनिक बंदी बनाए गए हैं, लेकिन अमेरिका कह रहा है कि वे युद्ध में मारे गए।इस्राइल ने रविवार को ईरान के तेल ठिकानों पर हमला किया। वहीं, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उन्होंने बहरीन में अमेरिकी अड्डे पर हमला किया है, जिसका इस्तेमाल ईरान के एक जल शोधन संयंत्र को निशाना बनाने के लिए किया गया था। ईरान की ओर से खाड़ी क्षेत्र में जवाबी हमले जारी हैं, जिससे यरूशलम और दोहा में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

Nishant Kumar: जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, संजय झा ने दिलाई सदस्यता; समर्थन में नारे लगा रहे कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल यूनाईटेड में शामिल हो चुके हैं। वीर चंद्र पटेल रोड स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में हजारों कार्यकर्ताओं के बीच कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जदयू में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा कि मैं जदयू के कार्यकर्ता, नेता और बिहार की जनता को नमन करता हूं। मैं आज से पार्टी का सदस्य बन चुका हूं। एक कार्यकर्ता के रूप में मैं सेवा करता रहूंगा। मेरे पिता ने राज्यसभा जाने की घोषणा की है। यह उनका निजी फैसला है। मैं इस फैसले का आदर करता हूं और इसे स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि बिहार और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं निशांत कुमार ने कहा कि मेरे पिता ने बिहार की जनता के लिए जो काम किया है, उसे मैं आगे बढ़ाने का काम करूंगा। आप सब ने जो विश्वास किया, उस पर खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा। जनता के हृदय में खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा। मेरे पिता ने जनता के लिए जो किया, वह सबको याद रहेगा। जनता को मेरे पिता पर गर्व है। वह अपना जीवन बिहार के लिए समर्पित कर दिया। आज से मैं राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर रहा हूं। अभी मुझे बहुत कुछ सीखना है। इसके लिए मुझे जनता का आशीर्वाद चाहिए। मैं आप सभी को नमन करता हूं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

'एक इंच जमीन भी नहीं लेने देंगे': अमेरिका को ईरान की दो टूक; पड़ोसी देशों पर हमले रोकने वाले बयान पर दी सफाई

पेजेशकियन ने कहा कि ईरान कई बार यह कह चुका है कि पड़ोसी देशों के साथ भाईचारे और अच्छे रिश्ते होने चाहिए। हालांकि अगर ईरान पर हमला होता है तो जवाब देना उसकी मजबूरी बन जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि जवाबी कार्रवाई का मतलब यह नहीं है कि ईरान का किसी पड़ोसी देश से विवाद है या वह वहां के लोगों को नुकसान पहुंचाना चाहता है।अपने बयान में उन्होंने कहा कि बार-बार कहा गया है कि हम भाई हैं और हमें पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए। हालांकि, हमें हमलों का जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमारा किसी (पड़ोसी) देश के साथ कोई विवाद है या हम उनके लोगों को नाराज करना चाहते हैं।इस बीच अमेरिकी की लगातार धमकियों के बीच पेजेशकियन ने करारा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा कि ईरान देश की एक इंच जमीन भी किसी को नहीं लेने देगा। यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब अमेरिका और इस्राइल लगातार अलग-अलग दावे कर रहे हैं।इससे पहले पेजेशकियन ने अमेरिका की उस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद रखना सिर्फ एक सपना है, जो कभी पूरा नहीं होगा। राज्य टीवी पर प्रसारित अपने रिकॉर्डेड संदेश में उन्होंने अमेरिका पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ईरान किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।मसूद पेजेशकियन का ये बयान ऐसे समय में आए हैं, जब कुछ रिपोर्टों में यह समझा जा रहा था कि ईरान ने खाड़ी देशों पर हमलों को रोकने का फैसला किया है, हालांकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत बताई जा रही थी। राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि ईरान पर जब हमले होते हैं, तो वह जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

'हम प्रतिद्वंदी नहीं साझेदार': भारत से संबंधों पर बदले चीन के सुर, वांग यी बोले- टकराव से एशिया का नुकसान

चीनी संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के सत्र के दौरान आयोजित वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वांग यी ने कहा कि दोनों देशों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा तय किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार संबंधों को आगे बढ़ाना चाहिए। चीनी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि दोनों देशों को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन में एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। इस वर्ष भारत BRICS की मेजबानी करेगा, जबकि 2027 में चीन इस सम्मेलन की मेजबानी करेगा।वांग यी ने बताया कि पिछले साल तियानजिन में मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात सकारात्मक रही थी। उन्होंने कहा कि 2024 में रूस के कजान में हुई बैठक से दोनों देशों के रिश्तों में नई शुरुआत हुई, जिसके बाद तियानजिन में हुई बातचीत ने संबंधों को और बेहतर बनाने में मदद की। उन्होंने कहा कि हाल के समय में दोनों देशों के बीच राजनयिक संवाद, व्यापार और लोगों के बीच संपर्क में तेजी आई है। द्विपक्षीय व्यापार ने नया रिकॉर्ड बनाया है और इससे दोनों देशों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।भविष्य की दिशा पर बोलते हुए वांग यी ने कहा कि भारत और चीन को पड़ोसी देशों के रूप में मित्रता बनाए रखनी चाहिए और सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही दोनों देशों को विकास और सहयोग पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और चीन ग्लोबल साउथ के महत्वपूर्ण देश हैं और दोनों के बीच गहरे ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंध हैं। वांग के अनुसार, आपसी विश्वास और सहयोग से दोनों देशों के विकास को गति मिल सकती है, जबकि टकराव और विभाजन एशिया के विकास के लिए नुकसानदायक होगा।गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में सैन्य तनाव के कारण भारत-चीन संबंध लगभग पां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

सीहोर में बेकाबू बोलेरो का कहर: चार किशोरों को 70 फीट तक घसीटते ले गई, दो की मौत; अभी दो जिंदगी से जंग लड़ रहे

हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो चारों को करीब 70 फीट तक घसीटते हुए ले गई और फिर ट्रैक्टर व टैंकर से टकराने के बाद एक चाय की दुकान में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार महू निवासी अमित कौशल (16) अपने मौसी के घर लुनिया चौराहा सीहोर आया हुआ था। शनिवार रात करीब 11:30 बजे अमित अपने मौसेरे भाई प्रिंशु कौशल (13) और अपने दो अन्य साथियों धीरज व रेंचो के साथ मोती बाबा मंदिर के पास सड़क किनारे एक बाइक के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहा थे। चारों किशोर बेखबर होकर चर्चा में लगे थे, तभी अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही चारों किशोर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद भी वाहन नहीं रुका और उन्हें करीब 70 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। बेकाबू बोलेरो इसके बाद सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर और टैंकर से टकराई और फिर जाकर इंदर की चाय की दुकान में घुस गई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े।हादसा इतना वीभत्स था कि अमित कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रिंशु कौशल को तुरंत इलाज के लिए भोपाल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल धीरज और रेंचो को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।दुर्घटना के बाद मोती बाबा मंदिर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर घायल बच्चों को देखकर लोगों के होश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk