कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने क्या कहा? पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्यकर्तओं का धन्यवाद किया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड परिवार में आज एक नया अध्याय जुड़ा है।निशांत कुमार का पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होना केवल एक सदस्यता नहीं, बल्कि एक समृद्ध राजनीतिक और सामाजिक विरासत के नए वाहक का आगमन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्षों से सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय और जनसेवा की जो मजबूत परंपरा स्थापित की है, वह आज पूरे देश के लिए एक उदाहरण है। उसी विरासत और मूल्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब नई पीढ़ी के कंधों पर भी है। मुझे विश्वास है कि निशांत जी हमारे नेता नीतीश जी के आदर्शों, जनसेवा की भावना और बिहार के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे तथा समाज और राज्य की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्हें इस नई राजनीतिक यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। जानिए जदयू कार्यकताओं ने क्या कहां? इधर, जदयू दफ्तर में सुबह से राज्य के सभी जिलों से वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। कई कार्यकर्ता घोड़ा और हाथी लेकर पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार और निशांत के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज हमलोगों के बहुत बड़ा दिन है। निशांत पार्टी में शामिल हुए इससे हमलोगों में काफी खुशी है। वह भी इंजीनियर हैं। नीतीश कुमार की तरह ही वह भी बिहार के विकास का काम करेंगे। इधर, जदयू कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए जदयू कार्यालय में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। समर्थकों में उत्साह है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Nishant Kumar: जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, सदस्यता ग्रहण के बाद बिहार की जनता को क्या मैसेज दिया?
कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने क्या कहा? पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्यकर्तओं का धन्यवाद किया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड परिवार में आज एक नया अध्याय जुड़ा है।निशांत कुमार का पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होना केवल एक सदस्यता नहीं, बल्कि एक समृद्ध राजनीतिक और सामाजिक विरासत के नए वाहक का आगमन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्षों से सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय और जनसेवा