हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो चारों को करीब 70 फीट तक घसीटते हुए ले गई और फिर ट्रैक्टर व टैंकर से टकराने के बाद एक चाय की दुकान में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार महू निवासी अमित कौशल (16) अपने मौसी के घर लुनिया चौराहा सीहोर आया हुआ था। शनिवार रात करीब 11:30 बजे अमित अपने मौसेरे भाई प्रिंशु कौशल (13) और अपने दो अन्य साथियों धीरज व रेंचो के साथ मोती बाबा मंदिर के पास सड़क किनारे एक बाइक के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहा थे। चारों किशोर बेखबर होकर चर्चा में लगे थे, तभी अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही चारों किशोर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद भी वाहन नहीं रुका और उन्हें करीब 70 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। बेकाबू बोलेरो इसके बाद सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर और टैंकर से टकराई और फिर जाकर इंदर की चाय की दुकान में घुस गई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े।हादसा इतना वीभत्स था कि अमित कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रिंशु कौशल को तुरंत इलाज के लिए भोपाल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल धीरज और रेंचो को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।दुर्घटना के बाद मोती बाबा मंदिर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर घायल बच्चों को देखकर लोगों के होश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें