'यह 'लव जिहाद' नहीं है, हिंदू रीति से विवाह हुआ'; मुस्लिम प्रेमी से शादी करने पर हुए विवाद पर बोलीं मोनालिसा

फरमान खान बोले- ‘हम दोनों में से किसी ने धर्म नहीं बदला’ मोनालिसा ने आगे कहा, ‘कल पापा मुझसे मिले थे। अभी वो थोड़े नाराज हैं। मैंने हिंदू रीति से शादी की है, लोग ‘लव जिहाद’ बोल रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है’। वहीं, मोनालिसा के पति फरमान खान ने कहा, ‘लोग लव जिहाद बोल रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं है। सभी धर्म एक जैसे हैं। हम दोनों में से किसी ने भी धर्म नहीं बदला है’। फरमान से जब उनके करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं भी एक्टर हूं। अभी सिनेमा में छोटा-मोटा काम करता हूं। मलयालम और तमिल में भी काम करता हूं। मैं मोनालिसा की खुशी चाहता हूं। मोनालिसा से प्यार करता हूं। प्यार में ऐसा कुछ नहीं होता कि कन्वर्ट करना ही जरूरी है कि मैं हिंदू बनूं और ये मुस्लिम बने’। मोनालिसा ने केरल पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने बहुत मदद की। बता दें कि फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 1 min · National Desk

अविश्वास प्रस्ताव पर ओम बिरला: लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष जरूरी, नेता प्रतिपक्ष को कभी नहीं रोका; नियम सबसे ऊपर

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद आज पहली बार आसन पर आए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना अत्यंत आवश्यक है और नेता प्रतिपक्ष को कभी नहीं रोका गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संसद के नियम सर्वोपरि हैं और कोई भी व्यक्ति नियम से ऊपर नहीं है, चाहे वह प्रधानमंत्री ही क्यों न हों। ओम बिरला ने बताया कि सदन में पिछले दो दिनों में 12 घंटे से अधिक बहस हुई, ताकि सभी सदस्यों के विचार और चिंताएं सामने आ सकें। उन्होंने कहा “यह सदन 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। यहां हर सांसद अपनी जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं के साथ आता है। मैंने हमेशा कोशिश की कि हर सांसद नियमों के तहत अपनी बात रखे। मैं हर उस सांसद को बोलने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करता रहा जो कम बोलते थे, क्योंकि बोलने से लोकतंत्र का संकल्प मजबूत होता है।“उन्होंने सदन को विचारों का जीवंत मंच बताते हुए कहा कि पिछले दो दिन में सभी सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुना गया। हर सदस्य का आभारी हूं, चाहे वे आलोचक ही क्यों न रहे हों। यही विशेषता है कि यहां हर आवाज सुनी जाती है। यह आसन किसी व्यक्ति का नहीं है, यह लोकतंत्र की महान भावना का प्रतिनिधि है।ओम बिरला ने विपक्ष की शिकायतों का भी जवाब दिया। कुछ सदस्यों का कहना था कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोका जाता है। इस पर उन्होंने कहा मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि कोई भी हो, उसे सदन में नियमों के तहत बोलने का अधिकार है। कुछ लोगों का मानना था कि सदन के नेता हर नियम से ऊपर हैं। मैं साफ कर दूं कि ऐसा नहीं है। ये नियम मुझे विरासत में मिले हैं और इन्हें पालन करना अनिवार्य है। चाहे प्रधानमंत्री ही क्यों न हों, नियम 372 के तहत उन्ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: शब्बीर अहमद शाह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, टेरर फंडिंग केस में 2019 से जेल में थे

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को टेरर फंडिंग मामले में जमानत दे दी। उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 4 जून 2019 को गिरफ्तार किया था। अदालत ने लंबे समय से चल रही न्यायिक हिरासत और ट्रायल में सामने आई कुछ अनियमितताओं पर भी गंभीर टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट की पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता शामिल थे, ने कहा कि शाह को जमानत दी जा रही है। हालांकि अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा और जमानत कुछ सख्त शर्तों के साथ दी जाएगी।मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने शब्बीर अहमद शाह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंसाल्वेस की दलीलें सुनीं। उन्होंने अदालत में पुनः तर्क प्रस्तुत करते हुए कहा कि शाह लंबे समय से जेल में हैं और मुकदमे की प्रक्रिया अभी भी लंबित है। वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने पक्ष रखा और जमानत का विरोध किया।सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने ट्रायल की प्रक्रिया में कुछ विसंगतियों की ओर भी संकेत किया। अदालत ने कहा कि मामले में मुकदमा अपेक्षा से अधिक लंबा खिंच रहा है और आरोपी लंबे समय से जेल में है। इसी आधार पर अदालत ने फिलहाल शब्बीर अहमद शाह को जमानत देने का फैसला किया।राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में 4 जून 2019 को शब्बीर अहमद शाह को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का आरोप था कि यह मामला कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों के लिए कथित तौर पर धन जुटाने से जुड़ा है। मामले की जांच कई वर्षों से जारी है और अदालत में इसकी सुनवाई भी लंबित है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

Rupee All-Time Low: पश्चिम एशिया तनाव का असर; डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, टूटकर 92.36 तक गिरा

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच गुरुवार को भारतीय रुपये पर भारी दबाव देखने को मिला। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर 92.36 पर पहुंच गया। भारी बिकवाली ने रुपये को कमजोर किया इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.25 प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन दिन के कारोबार के दौरान लगातार गिरते हुए 92.36 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35 पैसे की गिरावट है और अब तक का रिकॉर्ड निचला इंट्रा-डे स्तर है। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने रुपये पर दबाव बढ़ाया है। इसके साथ ही घरेलू शेयर बाजार में कमजोर सेंटीमेंट और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली ने भी रुपये को और कमजोर किया। क्या रहा पिछले दिनों का रिकॉर्ड निचला स्तर? रुपये ने 9 मार्च को डॉलर के मुकाबले अपना पिछला रिकॉर्ड इंट्राडे लो 92.35 देखा था। बुधवार को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 92.01 पर बंद हुआ। डॉलर सूचकांक, जो छह मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है, 0.18 प्रतिशत बढ़कर 99.40 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 6.72 प्रतिशत बढ़कर 98.16 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो सेंसेक्स 445.26 अंक या 0.58 प्रतिशत गिरकर 76,418.45 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 121.70 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 23,745.15 पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 6,267.31 करोड़ रुपये के शेयर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

IPL 2026: क्या कभी टूट पाएंगे आईपीएल के ये 8 रिकॉर्ड्स? कोहली-डिविलियर्स से लेकर गेल-धोनी और KKR भी लिस्ट में

टी20 विश्वकप 2026 खत्म होने के बाद अब 28 मार्च से आईपीएल का धूम-धड़ाका मचने वाला है। बीसीसीआई ने शुरुआती 16 दिनों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस दौरान 20 मैच खेले जाएंगे और ये मुकाबले 10 स्थानों पर होंगे। बीसीसीआई आगे का कार्यक्रम एक और एलान में जारी करेगा। पहले फेज के मुकाबले 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे। सभी टीमें 19वें संस्करण की तैयारियों में जुट गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डिफेंडिंग चैंपियन है और यह टीम 19वें संस्करण का ओपनिंग मैच बंगलूरू में ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल के कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जिन्हें फैंस टूटते हुए देखना चाहते हैं, हालांकि पिछले 18 संस्करण तक ऐसा नहीं हो सका है। इनमें से कुछ रिकॉर्ड तो अब अटूट दिखते हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और धोनी जैसे नाम हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi: रोहिणी में BSF जवान की नाबालिग बेटी का अपहरण, स्कूल से लौट रही थी घर; सोसायटी के गेट से हुई अचानक लापता

दिल्ली के रोहिणी में एक गंभीर वारदात सामने आई। जहां बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ के एक जवान की 12 साल की बेटी को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। घटना आवासीय सोसाइटी के बाहर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि लड़की गुरुवार सुबह स्कूल के लिए निकली थी। वह स्कूल से घर लौट रही थी। तभी वह रोहिणी के सेक्टर 28 स्थित अपनी आवासीय सोसाइटी के गेट के बाहर से गायब हो गई। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि लड़की घर लौट रही थी। सोसाइटी के गेट के ठीक बाहर से वह अचानक लापता हो गई। पुलिस टीमें लड़की की तलाश में जुट गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia: इराक में हुए हमले में भारतीय की मौत, ईरानी सुसाइड बोट से टक्कर के बाद अमेरिकी तेल टैंकर में लगी आग

जिस जहाज पर हमला हुआ, उसका नाम ‘सेफसी विष्णु’ है। यह अमेरिका का जहाज है और इस पर मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगा है। हमले के समय जहाज पर कुल 28 लोग मौजूद थे। इनमें से एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि बाकी 27 कर्मियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाए गए सभी लोगों को इराक के बसरा शहर ले जाया गया है।जहाज की कंपनी ‘सेफसी’ ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। कंपनी ने भारत सरकार से अपील की है कि वह इस हमले की कड़ी निंदा करे। उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच समुद्र में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। सूत्रों का कहना है कि दुनिया भर के जहाजों पर काम करने वाले नाविकों में 15 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय हैं। ऐसे में किसी भी देश के जहाज पर हमला होने से भारतीयों की जान को सबसे ज्यादा खतरा रहता है।‘सेफसी विष्णु’ कच्चा तेल ढोने वाला एक बड़ा टैंकर है। यह जहाज साल 2007 में बना था। इसकी लंबाई लगभग 228 मीटर और चौड़ाई 32 मीटर है। फिलहाल इस हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Unrest: क्या थमने वाला है ईरान और US-इस्राइल का संघर्ष? राष्ट्रपति पेजेशकियन की बातों से मिले संकेत

Talking to leaders of Russia and Pakistan, I reaffirmed Iran’s commitment to peace in the region. The only way to end this war—ignited by the Zionist regime & US—is recognizing Iran’s legitimate rights, payment of reparations, and firm int’l guarantees against future aggression. — Masoud Pezeshkian (@drpezeshkian) March 11, 2026 तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। वैश्विक बाजारों में महंगाई की आशंका गहराई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव और पाबंदियों के कारण तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है। पेजेशकियन ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिया। उन्होंने लिखा, “रूस और पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत में मैंने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए ईरान की प्रतिबद्धता दोबारा पक्की की। यह युद्ध, जो यहूदी शासन (इस्राइल) और अमेरिका की वजह से शुरू हुआ, केवल तब रोका जा सकता है जब ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता मिले, हर्जाना दिया जाए और भविष्य में हमले से बचाव के लिए अंतरराष्ट्रीय गारंटी हो।“अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। ईरान की कूटनीतिक पहल ईरान की यह कूटनीतिक पहल ऐसे समय में सामने आई है जब युद्ध अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और फिलहाल तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। तेहरान ने स्पष्ट किया है कि वह क्षेत्र में शांति चाहता है, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार देशों को जवाबदेह ठहराना आवश्यक है। गौरतलब है कि यह संघर्ष 28 फरवरी को उस समय शुरू हुआ जब अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त हमला किया। इसके जवाब में ईरान न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

LPG Crisis: एलपीजी संकट की आशंका के बीच सरकार सक्रिय, सुरेश गोपी बोले- अतिरिक्त आपूर्ति के नए रास्ते खुले

वैश्विक आपूर्ति बाधित होने के कारण उत्पन्न एलपीजी संकट को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने गुरुवार को कहा कि भारत के लिए अतिरिक्त एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के नए रास्ते खुल रहे हैं और संकट को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आपूर्ति संबंधी मुद्दों के खुलासे पर क्या बोले मंत्री? मंत्री ने बताया कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को संसद में एलपीजी संकट से जुड़े सवालों का जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि कुछ आपूर्ति संबंधी मुद्दों का खुलासा कूटनीतिक संवेदनशीलताओं के कारण सार्वजनिक रूप से नहीं किया जा सकता, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मामलों पर। मौजूदा स्थिति में किसे दी जा रही प्राथमिकता? गोपि ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न देशों से बातचीत कर यह मुद्दा उठाया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े संकट का आम लोगों के जीवन पर असर पड़ रहा है और भारत के लिए कुछ राहत या छूट देने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि सटीक आंकड़े साझा नहीं किए जा सकते, लेकिन भारत को अतिरिक्त एलपीजी उपलब्ध कराने के रास्ते बन रहे हैं। मंत्री के अनुसार मौजूदा स्थिति में गैस की आपूर्ति में प्राथमिकता आपात सेवाओं को दी जा रही है। अस्पतालों और श्मशान घाट जैसी आवश्यक सेवाओं को पहले गैस उपलब्ध कराई जा रही है ताकि जरूरी कामकाज प्रभावित न हो। गैस की कीमतों पर क्या बोले मंत्री? उन्होंने कहा कि मंत्रालय के आकलन के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कई तकनीकी और आपूर्ति से जुड़े पहलुओं पर भारत का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: दिल्ली में मार्च के दौरान मई जैसी गर्मी, पारा पहुंचा 37 डिग्री पार; सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

अभी मार्च माह की शुरूआत ही हुई है और गर्मी ने अभी से ही अपने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू किया है। आलम यह है कि सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को पसीने से तरबतर करना शुरू किया है। ऐसे में बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास किया। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हालांकि, दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। इसके अलावा, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी लगभग खत्म हो गई है। लेकिन, सुबह से ही निकल रही धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ है। यही नहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में दिन का तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 1 min · National Desk