टी20 विश्वकप 2026 खत्म होने के बाद अब 28 मार्च से आईपीएल का धूम-धड़ाका मचने वाला है। बीसीसीआई ने शुरुआती 16 दिनों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस दौरान 20 मैच खेले जाएंगे और ये मुकाबले 10 स्थानों पर होंगे। बीसीसीआई आगे का कार्यक्रम एक और एलान में जारी करेगा। पहले फेज के मुकाबले 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे। सभी टीमें 19वें संस्करण की तैयारियों में जुट गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डिफेंडिंग चैंपियन है और यह टीम 19वें संस्करण का ओपनिंग मैच बंगलूरू में ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल के कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जिन्हें फैंस टूटते हुए देखना चाहते हैं, हालांकि पिछले 18 संस्करण तक ऐसा नहीं हो सका है। इनमें से कुछ रिकॉर्ड तो अब अटूट दिखते हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और धोनी जैसे नाम हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें