मिशिगन सिनेगॉग हमला: हमलावर के भाई को इस्राइल ने बताया हिजबुल्ला कमांडर, लेबनान एयरस्ट्राइक से जुड़ा कनेक्शन

अमेरिका के मिशिगन राज्य में सिनेगॉग पर हुए हमले को लेकर एक नया दावा सामने आया है। इस्राइली सेना ने रविवार को कहा कि हमलावर के भाई इब्राहिम गजाली हिजबुल्ला का कमांडर था और उसे इस महीने की शुरुआत में लेबनान में एक हवाई हमले में मार गिराया गया था। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई भी इस हमले की जांच कर रही है, लेकिन उसने इस्राइल के दावे पर फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। इस्राइल के अनुसार, इब्राहिम गजाली पांच मार्च को लेबनान में हुए एक एयरस्ट्राइक में मारा गया था। इस हमले में हमलावर के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी मारे गए थे। लेबनान के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि एयरस्ट्राइक में गजाली के बच्चे अली और फातिमा तथा उसके भाई कासिम की भी मौत हो गई थी। बताया गया कि हमला उनके घर पर सूर्यास्त के तुरंत बाद हुआ था।इस्राइली सेना का दावा है कि इब्राहिम गजाली हिजबुल्ला के उस यूनिट से जुड़ा था जो इस्राइल पर रॉकेट हमलों का संचालन करती थी और वह हथियारों के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता था।अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, 41 वर्षीय अयमान मोहम्मद गजाली ने अपने चार रिश्तेदारों की मौत की खबर मिलने के बाद मिशिगन के डेट्रॉयट के पास स्थित एक बड़े सिनेगॉग पर हमला किया। बताया गया कि वह करीब दो घंटे तक टेम्पल इस्राइल नामक सिनेगॉग के बाहर अपनी कार में बैठा रहा। उसके पास एक राइफल, कमर्शियल ग्रेड पटाखे और पेट्रोल से भरे कंटेनर भी थे। इसके बाद उसने अपनी कार को सिनेगॉग की इमारत में घुसा दिया, जहां उस समय कई बच्चे मौजूद थे।अधिकारियों के अनुसार, हमलावर ने कार के विंडशील्ड से गोलीबारी शुरू कर दी। सिनेगॉग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

Israel-Iran conflict: इस्राइली PM ने वीडियो जारी कर दिया जिंदा होने का सबूत, कॉफी पीते दिखे बेंजमिन नेतन्याहू

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू की हत्या के दावे के बीच उनके एक्स अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें एक कॉफी शॉप पर काफी पीते और बातचीत करते हुए दिखाए गए हैं। इस वीडियो में बेंजमिन नेतन्याहू, वायरल हो रहे दावे को लेकर अपने दोनों हाथों को भी दिखाते नजर आए हैं। बता दें कि, इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को उनके कार्यालय ने पूरी तरह से खारिज कर दिया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने साफ कहा था कि ‘ये सब फर्जी खबरें हैं, प्रधानमंत्री पूरी तरह ठीक हैं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 1 min · National Desk

Nor'wester: ओडिशा के मयूरभंज में चक्रवाती तूफान का कहर; दो लोगों की मौत, पांच घायल; 200 से अधिक घर हुए तबाह

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को आए तेज कालबैशाखी (नॉरवेस्टर) तूफान ने भारी तबाही मचा दी। इस भीषण आंधी-तूफान में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा 200 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए। जानकारी के अनुसार, यह तूफान रविवार शाम करीब 4 बजे अचानक आया। तेज हवाओं के साथ आए इस तूफान ने कई गांवों में भारी नुकसान पहुंचाया। मरने वालों की पहचान पी. नाइक और मालती महंता के रूप में हुई है। बताया गया कि जब यह बवंडर जैसा सिस्टम एनएच-220 के पास पहुंचा, तब इसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 1 min · National Desk

एम्स में इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू: पहले दिन हरीश के हटाएं खाने और सांस लेने के पाइप, डॉक्टरों ने बनाई नजर

लगातार हालात पर नजर बनाए हैं डॉक्टर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरीश के शरीर से लाइफ सपोर्ट से जुड़े दो प्रमुख पाइप सांस लेने के लिए ट्रैकियोस्टॉमी ट्यूब और पोषण के लिए पीईजी फीडिंग ट्यूब को हटा दिया हैं। यह प्रक्रिया पूरी देखभाल, दर्द-रहित तरीके से और धीरे-धीरे की जा रही है। डॉक्टरों की पूरी कोशिश है कि हरीश को तकलीफ न हो और वे प्राकृतिक, सम्मानजनक तरीके से अंतिम यात्रा पूरी करें। अस्पताल सूत्रों के अनुसार हरीश की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि, सूत्रों ने हरीश की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई है कि करीब एक-दो दिन में वह इस पीड़ा से मुक्त हो जाएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 1 min · National Desk

Israel-Iran conflict: इस्राइली PM ने वीडियो जारी कर दिया जिंदा होने का सबूत, कॉफी पीते दिखे बेंजमिन नेतन्याहू

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू की हत्या के दावे के बीच उनके एक्स अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें एक कॉफी शॉप पर काफी पीते और बातचीत करते हुए दिखाए गए हैं। इस वीडियो में बेंजमिन नेतन्याहू, वायरल हो रहे दावे को लेकर अपने दोनों हाथों को भी दिखाते नजर आए हैं। बता दें कि, इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को उनके कार्यालय ने पूरी तरह से खारिज कर दिया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने साफ कहा था कि ‘ये सब फर्जी खबरें हैं, प्रधानमंत्री पूरी तरह ठीक हैं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 1 min · National Desk

क्या होती है आदर्श आचार संहिता?: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद क्यों हुई लागू; जानें किन चीजों पर रोक

सरकारी योजनाओं, निर्माण कार्य पर क्या नियम लागू होते हैं? चुनाव के दौरान प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सरकारी खर्चे पर पार्टी की उपलब्धियों के संबंध में और सरकारी जन-सम्पर्क निषेध है। केंद्र में सत्ताधारी पार्टी/राज्य सरकार की उपब्धियों को प्रदर्शित करने वाले होर्डिंग या ों को सरकार खर्चे पर जारी नहीं रखा जाएगा। प्रदार्शित किए गए इस प्रकार के सभी होर्डिंग, इत्यादि संबंधित प्राधिकारियों द्वारा तुरंत हटा दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, अखबारों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित अन्य मीडिया पर सरकारी राजकोष के खर्चें पर कोई जारी नहीं होगा। चुनावों की घोषणा से पूर्व जारी कार्य आदेश के संबंध में यदि क्षेत्र में कार्य शुरू नहीं किया गया है तो उसे शुरू नहीं किया जाएगा। परंतु यदि काम शुरू कर दिया गया है तो उसे जारी रखा जा सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 1 min · National Desk

ईरान का बड़ा दावा: '9/11 जैसा फर्जी हमला कर सकते हैं हमारे दुश्मन', लारिजानी ने एपस्टीन से जोड़ा कनेक्शन

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारिजानी ने कहा है कि दिवंगत अमेरिकी कारोबारी जेफरी एपस्टीन के नेटवर्क से जुड़े कुछ लोग कथित तौर पर 11 सितंबर 2001 जैसे आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं, ताकि उसका आरोप ईरान पर लगाया जा सके। लारिजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि एपस्टीन नेटवर्क के बचे हुए सदस्य 9/11 जैसी घटना कराने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसी किसी भी आतंकी साजिश का कड़ा विरोध करता है और उसका अमेरिकी जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 1 min · National Desk

Supreme Court: शराब नीति मामले में केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, सीबीआई की अपील दूसरी बेंच में भेजने की मांग

यह मामला उस समय फिर चर्चा में आया जब 27 फरवरी को ट्रायल कोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 अन्य आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया था। अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह न्यायिक जांच में टिक नहीं सकी। इसके बाद सीबीआई ने इस फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर कर दी। यह मामला फिलहाल जस्टिस स्वरना कांत शर्मा की बेंच के सामने सूचीबद्ध है।अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि सीबीआई की अपील की सुनवाई किसी दूसरी बेंच के सामने कराई जाए। उनका कहना है कि उन्हें यह आशंका है कि मौजूदा बेंच में मामले की सुनवाई पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से नहीं हो पाएगी। केजरीवाल ने कहा कि यह मांग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए की गई है।याचिका में कहा गया है कि जब सीबीआई की याचिका पर सुनवाई शुरू हुई, तब जस्टिस स्वरना कांत शर्मा ने शुरुआती चरण में ही ट्रायल कोर्ट के फैसले को पहली नजर में गलत बताया था। केजरीवाल का कहना है कि यह टिप्पणी उस समय की गई जब दूसरी पक्ष की दलीलें अभी सुनी नहीं गई थीं। इससे उन्हें निष्पक्ष सुनवाई को लेकर गंभीर आशंका हुई।याचिका में यह भी कहा गया है कि जस्टिस शर्मा पहले भी इस मामले से जुड़े कई मामलों की सुनवाई कर चुकी हैं। इनमें अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका, आम आदमी पार्टी के नेताओं की जमानत याचिकाएं और अन्य आरोपियों से जुड़े मामले शामिल हैं। इनमें तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के कविता से जुड़ा मामला भी रहा है।नौ मार्च को जस्टिस शर्मा की बेंच ने ट्रायल कोर्ट की उस सिफारिश पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

BCCI Naman Awards Live: विश्वकप विजेताओं को बीसीसीआई का 'नमन', गिल-मंधाना वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

07:18 PM, 15-Mar-2026 BCCI ‘Naman’ Awards Live: नमन अवॉर्ड्स का कार्यक्रम शुरू हुआ नमन अवॉर्ड्स 2026 का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास सभी मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं और भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को याद कर रहे हैं। नमन अवॉर्ड्स 2026 का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास सभी मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं और भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को याद कर रहे हैं। 07:09 PM, 15-Mar-2026 BCCI ‘Naman’ Awards Live: विश्व कप विजेता टीम को सम्मानित करेगा बीसीसीआई बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स के दौरान सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम को सम्मानित करेगा जिन्होंने हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इतना ही नहीं नमन अवॉर्ड्स के दौरान सभी पांच भारतीय टीमों का सम्मान होगा जिन्होंने हाल ही में आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। इस दौरान पुरुष टी20 टीम के अलावा, महिला विश्व कप 2025 की विजेता, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता, अंडर-19 विश्व कप 2026 और महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय टीम को सम्मानित किया जाएगा। 07:09 PM, 15-Mar-2026 BCCI ‘Naman’ Awards Live: म्हात्रे-हर्ष दुबे को मिलेगा सम्मान अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले मुंबई के आयुष म्हात्रे को घरेलू सीमित ओवर के टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का अवॉर्ड मिलेगा। इस पुरस्कार को लाला अमरनाथ अवॉर्ड के नाम से जाना जाता है। वहीं, विदर्भ के हर्ष दुबे को 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुना गया है। अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले मुंबई के आयुष म्हात्रे को घरेलू सीमित ओवर के टूर्नामेंट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

RSS: पंजाब चुनाव से पहले सिख संगत दल को और मजबूत करेगा संघ, इन राज्यों के चुनाव के लिए भी रणनीति तैयार

RSS: पंजाब चुनाव से पहले सिख संगत दल को और मजबूत करेगा संघ, इन राज्यों के चुनाव के लिए भी रणनीति तैयार और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं नबीन बैठक शुरू होने से एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। बैठक में शामिल लोगों का कहना है कि पंजाब चुनाव के मद्देनजर सिख संगत दल को और मजबूत करने पर भी बात हुई है। राष्ट्रीय सिख संगत दल संघ से संबद्ध है। पंजाब चुनाव से पहले संगठन की गतिविधियां तेज की जाएंगी। संघ इसके माध्यम से घर-घर संपर्क करेगा। सामाजिक समरसता और ममता संगम के कार्यक्रम किए जाएंगे। पंजाब में नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ विदेश में जाकर बसे पंजाब के लोगों को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जोड़ेगा। इसी साल तमिलनाडु और केरल में विधानसभा के चुनाव हैं। इसके बाद 2027 में उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं। नबीन बैठक शुरू होने से एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। बैठक में शामिल लोगों का कहना है कि पंजाब चुनाव के मद्देनजर सिख संगत दल को और मजबूत करने पर भी बात हुई है। राष्ट्रीय सिख संगत दल संघ से संबद्ध है। पंजाब चुनाव से पहले संगठन की गतिविधियां तेज की जाएंगी। संघ इसके माध्यम से घर-घर संपर्क करेगा। सामाजिक समरसता और ममता संगम के कार्यक्रम किए जाएंगे।पंजाब में नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ विदेश में जाकर बसे पंजाब के लोगों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk