और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारिजानी ने कहा है कि दिवंगत अमेरिकी कारोबारी जेफरी एपस्टीन के नेटवर्क से जुड़े कुछ लोग कथित तौर पर 11 सितंबर 2001 जैसे आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं, ताकि उसका आरोप ईरान पर लगाया जा सके। लारिजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि एपस्टीन नेटवर्क के बचे हुए सदस्य 9/11 जैसी घटना कराने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसी किसी भी आतंकी साजिश का कड़ा विरोध करता है और उसका अमेरिकी जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें