Assembly Election 2026 Reactions: चुनावी तारीखों के एलान पर किस दल ने क्या कहा? जानें नेताओं की प्रतिक्रिया

चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अलग-अलग दलों के नेताओं ने चुनाव कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी ने जीत का दावा किया है तो किसी ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। पश्चिम बंगाल से लेकर केरल और तमिलनाडु तक राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति और भरोसा दोनों जाहिर किए हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दल और डीएमके जैसे दलों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। कई नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी। वहीं कुछ नेताओं ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल भी उठाए। सभी दलों का कहना है कि आने वाले चुनाव उनके लिए बेहद अहम हैं और जनता ही अंतिम फैसला करेगी। आइए विस्तार से जानते हैं किसने क्या कहा।पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराने के चुनाव आयोग के फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि यह फैसला सही है, लेकिन सबसे बड़ी चिंता यह है कि मतदाता बिना डर और दबाव के वोट डाल सकें। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार बहुचरणीय चुनाव हुए, फिर भी मतदाता खुलकर मतदान नहीं कर पाए। बंगाल की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी।सिलीगुड़ी के मेयर और टीएमसी नेता गौतम देब ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे और उनकी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी बात निष्पक्ष मतदाता सूची है। सभी योग्य मतदाताओं का नाम सूची में होना चाहिए और किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। गौतम देब ने दावा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

एम्स में इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू: हरीश के दो लाइफ सपोर्ट के प्रमुख पाइप हटाए गए, डॉक्टरों ने बनाई नजर

सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी मंजूरी दी है गौरतलब है कि निष्क्रिय इच्छामृत्यु के तहत मरीज को जीवनरक्षक उपकरणों पर कृत्रिम रूप से जिंदा रखने वाली चिकित्सा सहायता धीरे-धीरे हटाई जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ सख्त शर्तों के साथ इस प्रक्रिया को कानूनी मंजूरी दी हुई है, जिसके तहत मरीज की स्थिति, परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्ड की अनुमति अनिवार्य होती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

March 15, 2026 · 1 min · National Desk

Uttarakhand: व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव आकर दी सुसाइड की धमकी, जंगल में मिलीं बेहोश

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई प्राथमिकी पुलिस ने उनके खिलाफ की हैं। उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। बेटे की बोर्ड परीक्षाएं हैं और वह दहशत में है। पुलिस लगातार उनके घर पहुंच रही है। बेल बजने पर परिवार डर जा रहा है। खुलेआम उनके चरित्र का हनन किया जा रहा है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। ज्योति अधिकारी को शीतलामाता मंदिर के जंगल से बेहोशी की हालत में पुलिस ने ढूंढा है। निजी अस्पताल में दाखिल कराया है जहां हालत सही है। मामले की जांच की जा रही है। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 1 min · National Desk

इच्छामृत्यु की इजाजत: जड़ी-बूटियों संग पहुंचे बाबा, हरीश को ठीक करने का किया दावा, छह घंटे तक गेट पर इंतजार

1 of 10 हरीश राणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी बाबा करीब छह घंटे तक सोसायटी के गेट पर परिवार से मिलने के लिए इंतजार करते रहे। कोई मिलने नहीं आया तो उन्होंने एक पत्र भिजवाया। इसके बाद हरीश के पिता अशोक राणा उनसे मिलने पहुंचे। राजस्थान के भीलवाड़ा से स्वामी अखंडानंद शुक्रवार को हरीश राणा से मिलने राज एंपायर सोसायटी पहुंचे। उन्होंने जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक दवाओं से उनकी बीमारी ठीक करने का दावा किया। हालांकि, परिवार ने हरीश की हालत और चिकित्सकों की सलाह का हवाला देते हुए उपचार से इन्कार कर दिया। इसके बाद बाबा लौट गए। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 10 बेटे हरीश के साथ माता-पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी अशोक राणा ने बताया कि उन्होंने बाबा को पानी और जूस पिलाया। बातचीत के दौरान उनको बताया कि हरीश का हर तरह का इलाज कराया जा चुका है। डॉक्टरों ने बताया है कि उसके मस्तिष्क की नसें सूख चुकी हैं और खून की आपूर्ति भी नहीं हो रही है। इससे मस्तिष्क सबसे अधिक प्रभावित है। 3 of 10 हरीश राणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी अशोक राणा के अनुसार, बाबा ने कई जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक दवाओं के नाम भी बताए। उन्होंने बाबा का मोबाइल नंबर ले लिया है। अशोक राणा ने कहा कि इस तरह की बीमारी से पीड़ित कई बच्चों के माता-पिता उनके संपर्क में हैं। वे उन्हें बाबा के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि पता नहीं किसकी दवा या दुआ कब असर कर जाए। 4 of 10 हरीश राणा के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी भीलवाड़ा में आश्रम चलाते हैं स्वामी अखंडानंद स्वामी अखंडानंद ने बताया कि उन्होंने खबरों में हरीश के बारे में सुना तो सेवा भाव से आयुर्वेदिक द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले- सपा मुखिया अखिलेश यादव देशद्रोही तो नहीं, लेकिन उनकी देशभक्ति पर संदेह

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर प्रयागराज में निशाना साधा। सपा प्रमुख के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव ने कहा कि मैं अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह सकता, लेकिन उनकी देशभक्ति पर संदेह जरूर है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण देश और दुनिया ऊर्जा संकट का सामना कर रहे हैं। इस संकट से पहले जहां रोजाना 50-55 लाख गैस सिलिंडर बुक होते थे, अब यह आंकड़ा 88 लाख तक पहुंच गया है। अखिलेश यादव और या राहुल गांधी दोनों ही माहौल खराब करने और अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। उनके बयानों से देश में दहशत फैल रही है। जनता उन्हें सबक सिखाएगी। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं केशव प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी सत्ता से बाहर होने वाली है और भाजपा सत्ता में आ रही है। भाजपा के पक्ष में बने माहौल ने टीएमसी को हिलाकर रख दिया है। इसलिए वे आक्रामक रुख अपना रहे हैं, मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त हैं, लेकिन जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। केशव प्रसाद मौर्य रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित सरस मेले में मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 1 min · National Desk

Amit Shah In Assam: 'संसद के दरवाजे पर चाय-पकौड़े खाते हैं और विरोध करते हैं', राहुल गांधी पर जमकर बरसे शाह

असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्माहट बढ़ गई है। आरोप-प्रत्यारोप की तेज होती सियासत के बीच राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रण में अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच दो दिवसीय असम दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में नवनिर्मित प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई नई परियोजनाओं की शुरुआत भी की। इस दौरान अमित शाह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी संस्था है और वहां इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कभी-कभी संसद के दरवाजे पर बैठकर चाय और पकौड़े खाते हैं और विरोध प्रदर्शन करते हैं। उनके अनुसार संसद परिसर ऐसा स्थान नहीं है जहां इस तरह का प्रदर्शन किया जाए। शाह ने कहा कि इससे देश की छवि दुनिया में खराब होती है।उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरकार का विरोध करने और प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है, लेकिन संसद के अंदर चर्चा करने के बजाय इस तरह का तरीका अपनाना सही नहीं है। शाह ने यह भी कहा कि संसद में बहस से बचना और बाहर इस तरह की गतिविधियां करना लोकतांत्रिक परंपरा के खिलाफ है। गृह मंत्री ने कहा कि जब दुनिया भर के लोग भारत की ताकत और युवाओं की क्षमता देखने आते हैं, तब इस तरह के कदम देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगी।उद्घाटन के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबू; 40 दुकानें जलकर हुई खाक

रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। #WATCH | Delhi: Fire broke out in shops located in Nature Bazaar at Andheria Modh earlier this morning. Ten fire engines arrived at the scene and brought the blaze under control. Approximately 40 shops were engulfed in flames. The fire is now under control. pic.twitter.com/1n3riL6tIs — ANI (@ANI) March 15, 2026 दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और तुरंत 10 दमकल गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गईं। आग की भयावहता को देखते हुए, अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू किए।दमकल विभाग की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोकने के लिए कड़ी मशक्कत की और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। हालांकि, आग की चपेट में आने से लगभग 40 दुकानें पूरी तरह से जल गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।हालांकि किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन आग से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जली हुई दुकानों में रखे सामान, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएं आग की भेंट चढ़ गईं। प्रशासन द्वारा नुकसान के आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।आग लगने के कारणों की जा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

सीएम का सहारनपुर दौरा: 100 करोड़ से बदलेगी शाकंभरी सिद्धपीठ की तस्वीर, पूरे होने को हैं ये काम

सीएम का सहारनपुर दौरा: 100 करोड़ से बदलेगी शाकंभरी सिद्धपीठ की तस्वीर, पूरे होने को हैं ये काम और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में शाकंभरी सिद्धपीठ पर पहुंचकर विकास परियोजनाओं को परखा। उन्होंने परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। जल्द से जल्द परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। शाकंभरी पर्यटन क्षेत्र में और क्या बेहतर हो सकता है इसके लिए भी सुझाव मांगे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त करने के लिए कहा। वहीं, 19 मार्च से लगने वाले चैत्र मेले की व्यवस्थाओं को भी परखा। मुख्यमंत्री के आगमन का समय शनिवार दोपहर 2:25 बजे थे, मगर वह 3:40 पर पहुंचे। नागलमाफी गांव में हेलीपैड पर उतरकर उन्होंने सिद्धपीठ के आसपास के क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ की लागत से चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। जिला पंचायत गेट के पास निर्माणाधीन इमारत में समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन सुविधा केंद्र का काम करीब 65 प्रतिशत, ओपन एयर थिएटर 70 प्रतिशत, मल्टी लेवल कार पार्किंग 30 प्रतिशत, टॉयलेट ब्लॉक पब्लिक सोवियर शॉप शत-प्रतिशत, शाकंभरी देवी पदयात्रा मार्ग सुदृढ़ीकरण 85 प्रतिशत, शाकंभरी द्वार कॉम्प्लेक्स 70 प्रतिशत और साइनेज स्थापना कार्य 25 प्रतिशत पूरा हो चुका है। विज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

एसआई परीक्षा में प्रश्न विवाद: सीएम योगी बोले- आस्था पर न करें टिप्पणी, आदतन अपराधी व्यक्ति को प्रतिबंधित करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न को लेकर उठा विवाद तूल पकड़ रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने सभी भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। कहा कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ, संप्रदाय की मर्यादा एवं आस्था के विषय में अमर्यादित टिप्पणी न की जाए। यह है पूरा मामला यूपी एसआई परीक्षा के पहले दिन एक प्रश्न ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर रखा है। दरअसल एक प्रश्न के उत्तर में एक जाति को शामिल कर दिया गया है। परीक्षा में पूछे गए इस प्रश्न में अवसर के अनुसार बदलने वाला’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन करना था। इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे। इसमें चार विकल्पों में पहला है सदाचारी, दूसरा पंडित, तीसरा अवसरवादी और चौथा निष्कपट। तीन विकल्प तो किसी व्यक्ति के गुण या अवगुण के होते हैं लेकिन एक विकल्प एक जाति से जुड़ा हुआ था। इस प्रश्न पत्र के बाहर आते ही यह तेजी से वायरल हुआ। प निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा में 5,31,765 अभ्यर्थी शामिल हुए। भर्ती परीक्षा की शुचिता भंग करने के प्रयास करने वाले सोशल मीडिया एकाउंट्स के खिलाफ लखनऊ में कुल सात केस दर्ज किए गए हैं। एसटीएफ ने आगरा से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी फर्जी प्रश्न पत्र भेजकर अभ्यर्थियों से ठगी कर रहा था। मामले में एसटीएफ की तफ्तीश जारी है। मामले में और भी कार्रवाई हो सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

जम्मू-कश्मीर: उड़ी में सेना का बड़ा एक्शन, रात के अंंधेरे में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नियंत्रण रेखा के पास बुछार इलाके में हुई एक संयुक्त कार्रवाई में सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। सेना के अनुसार, यह आतंकवादी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में था। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को बुछार, उड़ी सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास के संबंध में एक विशिष्ट खुफिया इनपुट प्राप्त हुआ था। इस सूचना के आधार पर भारतीय सेना और पुलिस ने 14-15 मार्च की दरमियानी रात को एक संयुक्त अभियान शुरू किया।अभियान के दौरान घने जंगल में सैनिकों ने एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी। सतर्क जवानों ने तुरंत घेराबंदी कर आतंकी को चुनौती दी। इसके जवाब में आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी को ढेर कर दिया।इस मुठभेड़ के दौरान मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। बरामदगी में एक एके राइफल, पिस्तौल और कारतूस शामिल हैं। यह बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि आतंकवादी बड़े हमले की योजना बना रहा था।सेना ने बताया है कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा बल इलाके में किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान चला रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk