अमेरिका के मिशिगन राज्य में सिनेगॉग पर हुए हमले को लेकर एक नया दावा सामने आया है। इस्राइली सेना ने रविवार को कहा कि हमलावर के भाई इब्राहिम गजाली हिजबुल्ला का कमांडर था और उसे इस महीने की शुरुआत में लेबनान में एक हवाई हमले में मार गिराया गया था। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई भी इस हमले की जांच कर रही है, लेकिन उसने इस्राइल के दावे पर फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। इस्राइल के अनुसार, इब्राहिम गजाली पांच मार्च को लेबनान में हुए एक एयरस्ट्राइक में मारा गया था। इस हमले में हमलावर के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी मारे गए थे। लेबनान के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि एयरस्ट्राइक में गजाली के बच्चे अली और फातिमा तथा उसके भाई कासिम की भी मौत हो गई थी। बताया गया कि हमला उनके घर पर सूर्यास्त के तुरंत बाद हुआ था।इस्राइली सेना का दावा है कि इब्राहिम गजाली हिजबुल्ला के उस यूनिट से जुड़ा था जो इस्राइल पर रॉकेट हमलों का संचालन करती थी और वह हथियारों के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता था।अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, 41 वर्षीय अयमान मोहम्मद गजाली ने अपने चार रिश्तेदारों की मौत की खबर मिलने के बाद मिशिगन के डेट्रॉयट के पास स्थित एक बड़े सिनेगॉग पर हमला किया। बताया गया कि वह करीब दो घंटे तक टेम्पल इस्राइल नामक सिनेगॉग के बाहर अपनी कार में बैठा रहा। उसके पास एक राइफल, कमर्शियल ग्रेड पटाखे और पेट्रोल से भरे कंटेनर भी थे। इसके बाद उसने अपनी कार को सिनेगॉग की इमारत में घुसा दिया, जहां उस समय कई बच्चे मौजूद थे।अधिकारियों के अनुसार, हमलावर ने कार के विंडशील्ड से गोलीबारी शुरू कर दी। सिनेगॉग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें