और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को आए तेज कालबैशाखी (नॉरवेस्टर) तूफान ने भारी तबाही मचा दी। इस भीषण आंधी-तूफान में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा 200 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए। जानकारी के अनुसार, यह तूफान रविवार शाम करीब 4 बजे अचानक आया। तेज हवाओं के साथ आए इस तूफान ने कई गांवों में भारी नुकसान पहुंचाया। मरने वालों की पहचान पी. नाइक और मालती महंता के रूप में हुई है। बताया गया कि जब यह बवंडर जैसा सिस्टम एनएच-220 के पास पहुंचा, तब इसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें