दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश के चलते 22 उड़ानों के मार्ग में बदलाव, झमाझम बरसात से तापमान में आई गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। अचानक काले बादलों के साथ अंधेरा छा गया और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले ज्यादातर इलाकों में बुधवार को सुबह से ही तेज चमकदार धूप निकली थी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। लेकिन, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी लगातार बनी रही। शाम को अचानक मौसम बदल गया। काले बादल छा गए और तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही ज्यादातर जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी देखी गई। वहीं, मौसम विभाग ने रात 10 बजे तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली हवाई अड्डा के मुताबिक, राजधानी में खराब मौसम के कारण अब तक 22 उड़ानों के मार्ग में बदलाव की सूचना मिली है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 1 min · National Desk

Ram Mandir: आज श्रीराम यंत्र की स्थापना कर इतिहास रचेंगी राष्ट्रपति, सात हजार मेहमान बनेंगे उत्सव के साक्षी

श्रमिकों से संवाद भी कर सकती हैं राष्ट्रपति बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति मंदिर निर्माण में जुटे श्रमिकों से भी संवाद कर सकती हैं, जो इस आयोजन का एक भावनात्मक और महत्वपूर्ण पक्ष होगा। इस ऐतिहासिक समारोह में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवक, लगभग 300 संत-धर्माचार्य, मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली 300 एजेंसियों के 400 श्रमिकों सहित 1800 कर्मी और निधि समर्पण करने वाले विशिष्ट जन शामिल होंगे। समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु इस दिव्य क्षण से जुड़ सकेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अयोध्या आगमन को भव्य बनाएगी योगी सरकार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अयोध्या आगमन को लेकर योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति 19 मार्च को हिंदू नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन वह रामनगरी पहुंचेंगी। यहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी। साथ ही वैदिक अनुष्ठानों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। यह दौरा राम मंदिर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ेगा, क्योंकि राम यंत्र की स्थापना मंदिर के द्वितीय तल पर होगी, जो आध्यात्मिक और वास्तुशास्त्रीय दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत निर्देशन में अयोध्या को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने का व्यापक अभियान चल रहा है। नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य विभाग मिलकर दिन-रात काम कर रहे हैं ताकि राष्ट्रपति के आगमन के साथ ही श्रद्धालुओं को भी कोई असुविधा न हो। अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प अब और मजबूत हो गया है, क्योंकि यह दौरा केवल एक आधिकारिक यात्रा नहीं, बल्कि हिंदू नवव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Elections 2026: भाजपा चुनाव समिति की बैठक, असम-पुदुचेरी के प्रत्याशियों पर मंथन; जल्द जारी होगी सूची

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार देर रात को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर गहन मंथन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महासचिव बी एल संतोष समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।सूत्रों के मुताबिक, बैठक में असम और पुदुचेरी के लिए राज्य इकाइयों द्वारा सुझाए गए उम्मीदवारों के पैनल पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया भी मौजूद रहे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बैठक में केरल और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के लिए भी संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।इस दौरान पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह-प्रभारी अमित मालवीय और प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य भी बैठक में शामिल हुए। वहीं केरल के लिए चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने भी मंथन में हिस्सा लिया।गौरतलब है कि भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को कोलकाता की भवानीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है। साथ ही, अधिकारी को पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट से भी मैदान में उतारा गया है, जहां उन्होंने 2021 में ममता बनर्जी को हराया था। इसके अलावा केरल विधानसभा च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 19, 2026 · 2 min · National Desk

US: 'अमेरिका के लिए पाकिस्तान सबसे बड़ा परमाणु खतरा', खुफिया एजेंसी की प्रमुख तुलसी गबार्ड का बड़ा बयान

तुलसी गबार्ड ने एक ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तान के अलावा रूस, चीन, उत्तर कोरिया और ईरान भी तेजी से अपने मिसाइल सिस्टम को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये देश नए और उन्नत मिसाइल विकसित कर रहे हैं, जो परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम हैं। गबार्ड के अनुसार, इन मिसाइलों की पहुंच इतनी बढ़ गई है कि अब अमेरिका का मुख्य भूभाग भी इनके दायरे में आ सकता है।गबार्ड ने कहा कि इन देशों की गतिविधियों से वैश्विक सुरक्षा पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रूस और चीन लगातार अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहे हैं, जबकि उत्तर कोरिया भी अपनी परमाणु क्षमता को मजबूत कर रहा है। खास बात यह है कि उत्तर कोरिया, रूस और चीन के साथ अपने संबंध भी मजबूत कर रहा है, जिससे अमेरिका के लिए खतरा और बढ़ सकता है।गबार्ड ने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल जून में ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। उनके अनुसार, तब से अब तक ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने की कोई बड़ी कोशिश नहीं की है। हालांकि मौजूदा हालात में अमेरिका और इस्राइल की कार्रवाई के चलते यह मुद्दा फिर से केंद्र में आ गया है।तुलसी गबार्ड का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यह कह चुके हैं कि परमाणु हथियार सुरक्षित हाथों में ही होने चाहिए। ट्रंप का रुख ईरान को लेकर काफी सख्त रहा है और इसी वजह से अमेरिका इस्राइल के साथ मिलकर सैन्य कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में गबार्ड का बयान अमेरिका की उसी रणनीति को मजबूत करता नजर आता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: आंधी और बारिश के साथ प्रदेश में बदला मौसम, गाजियाबाद-नोएडा में जमकर बारिश; कल भीगेगा पूरा राज्य

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मौसम ने बुधवार शाम अचानक करवट ली। देर शाम दिल्ली से सटे जिलों नोएडा, गाजियाबाद आदि में झोंकेदार हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का यह बदलाव 21 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान बारिश वाले क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। तेज हवाओं और बारिश के असर से प्रदेशभर में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के संकेत हैं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी व मध्यांचल के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जबकि सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर समेत छह जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट है। बुधवार को बांदा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 19 मार्च से बदलाव के साथ 20 मार्च को प्रदेशभर में तेज हवाओं और बारिश का व्यापक असर देखने को मिलेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 1 min · National Desk

‘मजबूरी की शादी, फिर तलाक’: खरगे के तंज पर पूर्व पीएम देवेगौड़ा का पलटवार, जानें कैसे हुई इस मजाक की शुरुआत

देवेगौड़ा ने कहा कि खरगे ने संसद में मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह कांग्रेस से प्यार करते थे, लेकिन अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ चले गए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए देवेगौड़ा ने कहा कि अगर उसी भाषा में जवाब दें तो कांग्रेस के साथ उनका रिश्ता मजबूरी का था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के साथ उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा और हालात ऐसे बने कि अलग होना पड़ा।देवेगौड़ा ने साफ किया कि उन्होंने कांग्रेस गठबंधन को नहीं छोड़ा, बल्कि कांग्रेस ही उनसे अलग हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें ऐसी स्थिति में छोड़ दिया जहां उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा। इसके बाद उन्होंने स्थिर और मजबूत गठबंधन की तलाश की। उनके इस बयान से साफ है कि पुराने सहयोगियों के बीच दूरी अभी भी बनी हुई हैं।राज्यसभा में आमतौर पर होने वाले शोर-शराबे के बीच बुधवार को माहौल कुछ अलग नजर आया था। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के एक हल्के-फुल्के बयान ने पूरे सदन में हंसी के ठहाके गूंजा दिए। अपने विदाई भाषण के दौरान खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा पर मजाकिया टिप्पणी की, जिसे सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी सदस्य मुस्कुराते नजर आए।खरगे ने कहा कि वह देवेगौड़ा को 54 साल से जानते हैं, लेकिन यह समझ नहीं पाए कि उन्होंने कांग्रेस से “प्यार” किया, लेकिन अंत में भाजपा के साथ चले गए। इस टिप्पणी पर सदन में ठहाके लगे। उन्होंने शरद पवार और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने लंबे संबंधों का भी जिक्र किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी विदा हो रहे सांसदों की सराहना की और कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार ऐसा मौसम कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। विभाग ने आज और 20 मार्च को बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से न केवल तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि वायु प्रदूषण के स्तर में भी सुधार की उम्मीद है। बुधवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में 25 से 26 डिग्री तक तापमान रहने की संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 1 min · National Desk

Assam Election: असम में 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, AGP को 26 और बीपीएफ को मिलीं 11 सीटें; क्या बोले सीएम?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बोरदोलोई के संपर्क में नहीं हूं: हिमंत बिस्व सरमा उन्होंने कहा, मैं (कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले असम के सांसद) प्रद्युत बोरदोलोई के संपर्क में नहीं हूं। अगर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से बात की होती, तो मुझे पता होता, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अभी तक किसी भाजपा नेता से बात की है। इसकी संभावना है कि हम प्रद्युत बोरदोलोई से संपर्क कर सकें। ‘भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में नहीं यूपीपीएल’ इससे पहले, मुख्यमंत्री सरमा ने बताया था कि यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा नहीं है, जबकि बीपीएफ गठबंधन में बना रहेगा। यूपीपीएल और बीपीएफ बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) में प्रतिद्वंद्वी दल हैं। यह क्षेत्र राज्य का एक स्वायत्त इलाका है। इसे 2003 में संविधान की छठी अनुसूची के तहत स्वायत्त बनाया गया था। बीटीसी क्षेत्र से 15 विधायक विधानसभा में भेजे जाते हैं। सरमा ने कहा था कि भाजपा, असम गण परिषद (एजीपी) और बीपीएफ के बीच सीटों का बंटवारा तय हो चुका है और दोपहर बाद घोषणा की जा सकती है कि कौन-सी पार्टी किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा, यूपीपीएल 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। हमारा गठबंधन बीपीएफ के साथ है। असम में कब होगा मतदान और मतगणना? 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होंगे और मतगणना चार मई को की जाएगी। ‘यूपीपीएल पांच साल तक गठबंधन सरकार का हिस्सा रही’ यूपीपीएल राज्य में पूरे पांच साल तक गठबंधन सरकार का हिस्सा रही, जबकि बीपीएफ ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

How Larijani was Killed?: दो हफ्ते तक अमेरिका-इस्राइल की पकड़ से रहे दूर; फिर कैसे मारे गए ईरान के नंबर-2 नेता

इस्राइल ने अली लारिजानी के खिलाफ कैसे चलाया अभियान? लारिजानी का पता लगाने के लिए इस्राइल ने बड़े पैमाने पर खुफिया संसाधनों को तैनात कर दिया था। बताया जाता है कि लारिजानी इस्राइली रडार और खुफिया तंत्र से बचने के लिए खुद काफी सतर्क थे। द यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लारिजानी को लंबे समय से अंदाजा था कि इस्राइल उनके पीछे अपने खुफिया संसाधनों को लगा चुका है। इसलिए वे बीते दो हफ्तों से लगातार अपनी गुप्त लोकेशन बदल रहे थे।हालांकि, इस्राइल ने अपने हवाई और ईरान में आधारित मानवीय खुफिया तंत्र के आधार पर उनका पता लगा लिया। इसे इस्राइल ने अपनी विशेष ट्रैकिंग क्षमता बताया। हालांकि, कुछ अपुष्ट एक्स और फेसबुक पोस्ट में इससे जुड़ी कॉन्स्पिरेसी थ्योरी भी हैं। इनमें दावा किया गया है कि इस्राइली जासूसी एजेंसी- मोसाद का एक 20 वर्षीय एजेंट लारिजानी के करीब ही मौजूद था और उसने लारिजानी की अंगूठी से अपनी एक हूबहू दिखने वाली अंगूठी को बदल लिया था। इस अंगूठी में ट्रैकिंग के लिए सिग्नल मौजूद थे, जिनके जरिए लारिजानी की लोकेशन की सही जानकारी मिली। हालांकि, इन दावों को लेकर कोई भी साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Crisis: रिफाइनरियों में एलपीजी उत्पादन 40% बढ़ा, सरकार ने लोगों से की अफवाहों से बचने की अपील

पश्चिम एशिया में जारी हालिया तनाव और भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारत सरकार ने घरेलू ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए रणनीतिक कदम उठाए हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक अंतरमंत्रालयी प्रेसवार्ता में साफ किया देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए रिफाइनरियों से घरेलू एलपीजी के उत्पादन में लगभग 40% की भारी वृद्धि की गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता और पीएनजी की ओर झुकाव मंत्रालय ने अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए आश्वस्त किया है कि किसी भी खुदरा आउटलेट या डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर गैस की कोई कमी नहीं है और घरेलू पीएनजी और परिवहन सीएनजी उपभोक्ताओं को 100% आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि होर्मुज में फिलहाल 22 जहाज और 600 से अधिक नाविक विभिन्न जहाजों पर फंसे हैं। वे सभी फिलहाल सुरक्षित हैं। वर्तमान परिस्थितियों में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। शुरुआत में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री में जो कटौती की गई थी, उसे अब आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। ऊर्जा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए, प्रमुख शहरों और शहरी क्षेत्रों में व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं से पीएनजी में स्विच करने का आग्रह किया गया है। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए कई प्रोत्साहन भी पेश किए हैं और उपभोक्ता ईमेल, पोर्टल या कॉल सेंटर के जरिए आवेदन कर सकते हैं। राज्यों को नीतिगत निर्देश और अतिरिक्त आवंटन पीएनजी के बुनियादी ढांचे को तेजी से विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk